यूपी के प्रयागराज के फाफामऊ क्षेत्र के चंदापुर में हुआ कोल्ड स्टोरेज हादसा कई सवाल खड़े कर गया है- आखिर इतनी बड़ी लापरवाही किसकी थी, जिसने चार मजदूरों की जान ले ली और कई को जिंदगी-मौत के बीच झूलने पर मजबूर कर दिया?
प्रयागराज में मजदूरों की मौत का जिम्मेदार कौन?: कैसे हुआ धमाका, किसका है कोल्ड स्टोरेज; दिल दहला रहीं तस्वीरें
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
Published by: विकास कुमार
Updated Mon, 23 Mar 2026 10:04 PM IST
सार
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हादसे पर गहरा दुख जताते हुए मृतकों के परिजनों को पीएमएनआरएफ से 2 लाख रुपये और घायलों को 50 हजार रुपये की सहायता देने की घोषणा की। वहीं उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी ने भी घटना को हृदय विदारक बताते हुए मृतकों के परिजनों को 2-2 लाख रुपये की आर्थिक मदद और घायलों के बेहतर इलाज के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन