फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

हाईकोर्ट बार चुनावः अध्यक्ष पद के तीन उम्मीदवारों में रही कांटे की टक्कर, जानें सभी पदों के परिणाम

Fri, 28 Feb 2020 12:10 AM IST
विनोद सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Fri, 28 Feb 2020 12:10 AM IST
विज्ञापन
High Court Bar Association Election: The contest between three candidates for the post of President
prayagraj news - फोटो : prayagraj

हाईकोर्ट बार एसोसिएशन के चुनाव में अध्यक्ष पद पर इस बार जितना कड़ा मुकाबला था, वैसा मुकाबला कम ही देखने को मिलता है। अमरेंद्र नाथ सिंह, राधाकांत ओझा और अनिल तिवारी के मिले मतों में इतना कम फासला था कि तीनों उम्मीदवारों के समर्थकाें की सांसें किसी उलटफेर को लेकर अटकी रहीं। हालांकि अमरेंद्र पहले राउंड से ही आगे रहे और अंत तक इस क्रम बरकरार रहा।

High Court Bar Association Election: The contest between three candidates for the post of President
prayagraj news - फोटो : prayagraj

इसी प्रकार से पूरी मतगणना के दौरान राधाकांत ओझा दूसरे और अनिल तिवारी तीसरे स्थान पर रहे। शुरूआती करीब पांच हजार मतों की गणना तक तो अमरेंद्र और राधाकांत के बीच मतों का अंतर सौ वोटों से कम था। अनिल तिवारी भी ज्यादा पीछे थे। तीनों उम्मीदवार डेढ़ सौ मतों के भीतर ही हार जीत की जोर आजमाइश करते रहे। पांच हजार मतों की गिनती के बाद फासला बढ़ना शुरू हुआ तो राधाकांत और अनिल तिवारी के खेमे में मायूसी बढ़ने लगी। वहीं हाईकोर्ट के वकीलों में यह भी चर्चा रही कि अनिल तिवारी के मैदान में आने राधाकांत का पलड़ा हल्का हो गया।

High Court Bar Association Election: The contest between three candidates for the post of President
prayagraj news - फोटो : prayagraj

कई प्रयासों के बाद मिली जीत

बार चुनाव का दिलचस्प तथ्य यह था कि अध्यक्ष बने अमरेंद्र नाथ सिंह ने अपने पहले प्रयास में जीत हासिल की है जबकि, राधाकांत और अनिल तिवारी एक-एक बार अध्यक्ष रह चुके हैं और दो-दो बार चुनाव हार भी चुके हैं। महासचिव पद पर प्रभाशंकर को तीसरे प्रयास में सफलता मिली हालांकि वह भी एक बार महासचिव रह चुके हैं। वहीं जमील अहमद आजमी को पांचवें और दुर्गेश तिवारी को छठवें प्रयास में सफलता मिली।

विज्ञापन
विज्ञापन
High Court Bar Association Election: The contest between three candidates for the post of President
prayagraj news - फोटो : prayagraj

संयुक्त सचिव पर 7500 मतों की गिनती पूरी

संयुक्त सचिव के चार पदों के लिए 7500 वोटों की गिनती बृहस्पतिवार को पूरी होने के बाद संयुक्त सचिव प्रशासन पर अभिषेक शुक्ल 176 वोटों से, संयुक्त सचिव लाइब्रेरी के लिए दिलीप कुमार पांडेय 1011 मतों से, संयुक्त सचिव प्रेस पद पर राजेंद्र कुमार सिंह 500 वोटों और संयुक्त सचिव महिला के लिए ऊष्मा मिश्रा पांच मतों से अपने.अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वियों से आगे थीं। मुख्य चुनाव अधिकारी वशिष्ठ तिवारी के अनुसार मतगणना में एल्डर कमेटी के सदस्य एनसी राजवंशी, टीपी सिंह, वीके सिंह व वीपी श्रीवास्तव, अरुण कुमार मिश्र, सोम नारायण मिश्र, प्राणेशदत्त त्रिपाठी, राकेश कुमार गुप्ता, शैलेंद्र सिंह राठौर, अश्वनी कुमार ओझा, भानु प्रकाश मिश्र, नरेंद्र सिंह व मिथिलेश कुमार साहू ने सहयोग किया।

विज्ञापन
High Court Bar Association Election: The contest between three candidates for the post of President
prayagraj news - फोटो : prayagraj
बिना भेदभाव करेंगे काम : अमरेंद्र 

अध्यक्ष पद पर विजयी अमरेंद्र नाथ सिंह ने अपनी जीत पर हाईकोर्ट के वकीलों और अपने शुभेच्छुओं का आभार जताते हुए कहा है कि वह बिना किसी भेदभाव के अधिवक्ता हित में काम करेंगे। उन्होंने चुनाव में किए गए वादों को हर हाल में पूरा करने का संकल्प दोहराया है। 

आम वकीलों की जीत: प्रभाशंकर 

महासचिव पद पर विजयी प्रभाशंकर मिश्र ने मतदाताओं का आभार जताते हुए कहा है कि अधिवक्ताओं ने जिस उम्मीद से उनको इतने बड़े अंतर से जीत दिलाई है उससे उनकी अपेक्षाओं का पता चलता है। यह आम वकीलों की जीत है। वह अधिवक्ताओं की उम्मीदों पर खरा उतरने का प्रयास करेंगे। 

बधाई देने वालों का तांता
प्रयागराज। चार पदों के परिणाम की घोषणा के बाद एल्डर कमेटी के चेयरमैन वीसी मिश्र, मुख्य चुनाव अधिकारी वशिष्ठ तिवारी, मौजूदा अध्यक्ष राकेश पांडे बबुआ, महासचिव जेबी सिंह, उपाध्यक्ष अजीत यादव, संयुक्त सचिव प्रशासन प्रियदर्शी त्रिपाठी, संयुक्त सचिव प्रेस सर्वेश दुबे, कोषाध्यक्ष सुरेंद्रनाथ मिश्र, पूर्व संयुक्त सचिव प्रशासन शशिप्रकाश सिंह, विष्णु प्रताप पांडेय, मृत्युंजय तिवारी, विनय प्रताप सिंह यादव, शरदचंद्र मिश्रए नरेंद्र कुमार चटर्जी, वीकेएस रघुवंशी, राजेश त्रिपाठी, सभाजीत यादव,  अतुल पांडेय ने अध्यक्ष सहित नवनिर्वाचित चारों पदाधिकारियों को जीत की बधाई दी।

चुनाव प्रक्रिया में धांधली का आरोप
अध्यक्ष पद पर दूसरे नंबर पर रहे पूर्व अध्यक्ष राधाकांत ओझा ने पूरी चुनाव प्रक्रिया पर व्यापक धांधली का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि मतदान के बाद अधिकारिक तौर पर 8531 वोट पड़ने की घोषणा की गई थी और जब गिनती पूरी हुई तो 8588 वोट निकले। 57 वोट कहां से आएए यह स्पष्ट नहीं किया गया। आरके ओझा ने कहा कि उन्होंने मतदान के पहले ही उसकी प्रक्रिया पर आपत्ति की थी और एल्डर कमेटी के दो सदस्यों ने उनकी बात को उठाया भी था लेकिन उसे अनसुना कर दिया गया। उन्होंने पूरी चुनाव प्रक्रिया रद्द करने की मांग की है।
वहीं एल्डर कमेटी के चेयरमैन वीसी मिश्र ने कहा है कि उनको ऐसी कोई शिकायत नहीं मिली है। शिकायत मिलने पर वह देखेंगे की क्या कार्रवाई करनी है।

मतगणना की स्थिति इस प्रकार है.
अध्यक्ष
1. अमरेंद्र नाथ सिंह 2265
2. अनिल तिवारी 1496
3. अशोक कुमार सिंह 708
4. ब्रजेश सहाय 812
5. छोटेलाल पांडेय 802
6. राधाकांत ओझा 2056
7. राम औतार वर्मा 264

महासचिव
1. अखिलेश कुमार द्विवेदी 81
2. अखिलेश कुमार शर्मा 1442
3. अनुराधा सुंदरम 322
4. कमलेश कुमार द्विवेदी 196
5. प्रभाशंकर मिश्र 2413
6. संतोष कुमार मिश्र 534
7. सत्यधीर सिंह जादौन 1708
8. सुनीता शर्मा 64
9. विक्त्रसंत पांडेय 1062
10. विनय प्रताप सिंह यादव 597

वरिष्ठ उपाध्यक्ष
1. आशीष मिश्र 626
2. अमित कुमार 997
3. जयप्रकाश त्रिपाठी 428
4. जमील अहमद आजमी 1797
5. जितेंद्र नारायण राय 226
6. कीर्तिकर पांडेय 209
7. मनोज कुमार मिश्र 1143
8. पीयूष शुक्ल 1246
9. राजेश्वर सिंह 1311
10. विनोद कुमार जायसवाल 332

कोषाध्यक्ष
1. अजय कुमार मिश्र 1375
2. अरविंद कुमार त्रिवेदी 218
3. बीरेंद्र सिंह पाल 544
4. दुर्गेश चंद्र तिवारी 2963
5. ओमप्रकाश त्रिपाठी 142
6. राजकिशोर सिंह 653
7. रणविजय सिंह 1349
8. शिवप्रसाद यादव 1056

संयुक्त सचिव प्रशासन
1. अभिषेक शुक्ल 1456
2. अमित स्वरूप तिवारी 152
3. आनंद शंकर दुबे 256
4. बैरस्टिर सिंह 511
5. धर्मेंद्र कुमार यादव 681
6. गौतम कुमार मिश्र 276
7. कंचन सिंह 396
8. कृष्ण कुमार सिंह 91
9. राहुल सिंह 49
10. राजीव कुमार 145
11. राजीव द्विवेदी 628
12. संजय सिंह सोमवंशी 1280
13. श्रवण कुमार पांडेय 184
14. सुमित कुमार श्रीवास्तव 770
15. उलझन सिंह बिंद 156
16. विनोद कुमार तिवारी 101
17. योगेंद्र कुमार जायसवाल 142

संयुक्त सचिव लाइब्रेरी
1. अजय कुमार मौर्य 896
2. अजय सिंह 1223
3. दिलीप कुमार पांडेय 2486
4. कृष्ण कुमार शुक्ल 565
5. नरेंद्र कुमार तिवारी 302
6. विकास मिश्र 272
7. यादवेश यादव 1475

संयुक्त सचिव प्रेस
1. अभिषेक मिश्र 1265
2. आशुतोष त्रिपाठी 2063
3. पुनीत कुमार शुक्ल 1241
4. राजेंद्र कुमार सिंह 2563

संयुक्त सचिव महिला
1. अंजना चतुर्वेदी 1590
2. ताहिरा शबनम 1126
3. मंजू पांडेय 2242
4. ऊष्मा मिश्रा 2247
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed