फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

पढ़ाई के साथ खेलकूद को भी बढ़ावा देना सरकार का लक्ष्यः डॉ.दिनेश शर्मा

Sat, 02 Nov 2019 01:15 AM IST
विनोद सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Sat, 02 Nov 2019 01:15 AM IST
विज्ञापन
Government aims to promote sports along with education: Dr. Adinesh Sharma
madan mohan malviya stadiam - फोटो : प्रयागराज

मदन मोहन मालवीय स्टेडियम में शुक्रवार को उप मुख्यमंत्री डॉ. दिनेश शर्मा ने 65वीं प्रदेशीय विद्यालयीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता का शुभारंभ किया। प्रदेश के अलग-अलग भागों से खिलाड़ियों और शिक्षाधिकारियों की मौजूदगी में पांच दिवसीय आयोजन का आगाज हुआ। उद्घाटन समारोह में छात्र-छात्राओं ने मार्च पॉस्ट कर लोगों का ध्यान अपनी ओर खींचा। 



समारोह के मुख्य अतिथि डिप्टी सीएम ने कहा कि ऐसे खेल आयोजनों से विद्यार्थियों में छिपी प्रतिभा निखर कर समाने आती है। यह खेल प्रतियोगिता जागरूक एवं चेतन नागरिक तैयार करने के लिए महत्वपूर्ण मंच का काम करेगी। उन्होंने कहा कि प्रयाग की धरती पर आयोजित खेल कुंभ में जनपदों, मंडलों के खिलाड़ियों के प्रतिभाग करने से परस्पर मैत्री मजबूत होगी। नए खिलाड़ियों को अवसर मिलेगा। डिप्टी सीएम ने बताया कि प्रदेश सरकार का लक्ष्य पढ़ाई के साथ खेलकूद को बढ़ावा देना भी है। उन्होंने विद्यार्थियों को प्रधानमंत्री के फिट इंडिया मूवमेंट को साकार करने की प्रेरणा दी। 

Government aims to promote sports along with education: Dr. Adinesh Sharma
madan mohan malviya stadiam - फोटो : प्रयागराज

संयुक्त शिक्षा निदेशक प्रयागराज दिव्यकांत शुक्ल ने मुख्य अतिथि का स्वागत किया। पूरी प्रतियोगिता का संयोजन सीएवी इंटर कॉलेज, ईश्वर शरण बालिका इंटर कॉलेज एवं बीबीएस इंटर कॉलेज शिवकुटी कर रहे हैं। कार्यक्रम में सांसद केशरी देवी, महापौर अभिलाषा गुप्ता नंदी, शिक्षक विधायक सुरेश त्रिपाठी, विधायक बारा डॉ. अजय भारती, भाजपा नेता सुशील मिश्रा, शिक्षा निदेशक माध्यमिक उत्तर प्रदेश विनय कुमार पांडेय, अपर शिक्षा निदेशक डॉ. महेंद्र देव, यूपी बोर्ड सचिव नीना श्रीवास्तव, डीडीआर आरएन विश्वकर्मा मौजूद रहे। धन्यवाद डीआईओएस एवं डीडीआर आरएन विश्वकर्मा ने और संचालन जीआईसी के शिक्षक प्रभाकर त्रिपाठी ने किया।

Government aims to promote sports along with education: Dr. Adinesh Sharma
madan mohan malviya stadiam - फोटो : प्रयागराज

स्वागत समारोह में ईश्वर शरण बालिका इंटर कॉलेज की छात्राओं ने गीत, जगत तारन गर्ल्स इंटर कॉलेज की छात्राओं ने राजस्थानी नृत्य एवं किदवई मेमोरियल गर्ल्स इंटर कॉलेज की छात्राओं ने नृत्य के माध्यम से प्रयागराज की महिमा का बखान किया। मेरी वानामेकर इंटर कालेज, महिला सेवा सदन इंटर कालेज, जीजीआईसी सिविल लाइंस, खालसा गर्ल्स इंटर कालेज ने बैंड की प्रस्तुति की। कर्नलगंज इंटर कालेज, अग्रसेन इंटर कालेज, सीएवी इंटर कालेज, जीआईसी के एनसीसी कैडेट्स ने मुख्य अतिथि के समक्ष परेड प्रस्तुत की। खिलाड़ियों को प्रयागराज मंडल के पोल वाल्ट खिलाड़ी करन यादव ने शपथ दिलाई। इस दौरान डीआईओरएस झांसी कोमल यादव, एडीआईओएस प्रदीप कुमार पांडेय, सोमारू प्रधान, प्रधानाचार्य परिषद के अध्यक्ष बृजेश कुमार शर्मा, अनय प्रताप सिंह, संयोजक प्रधानाचार्य सीएवी इंटर कालेज डॉ. त्रिभुवन प्रसाद पाठक, ईश्वर शरण बालिका इंटर कालेज की प्रधानाचार्या दिव्या शर्मा, बीबीएस इंटर कालेज शिवकुटी के प्रबंधक रणजीत सिंह और मंडल के सभी प्रधानाचार्य एवं शारीरिक शिक्षक एवं शिक्षिकायें मौजूद रहे। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Government aims to promote sports along with education: Dr. Adinesh Sharma
madan mohan malviya stadiam - फोटो : प्रयागराज
परीक्षा केंद्रों के निर्धारण में पारदर्शिता, नकलविहीन परीक्षा लक्ष्य
प्रयागराज। उप मुख्यमंत्री डॉ. दिनेश शर्मा ने कहा कि नकलविहीन परीक्षा कराना सरकार का प्रमुख लक्ष्य है। इसके लिए परीक्षा केंद्रों के आवंटन में पूरी पारदर्शिता बरती जाएगी। केंद्रों पर सीसीटीवी कैमरे लगे होने के साथ वायस रिकार्डिंग की सुविधा भी होगी। केंद्रों से परीक्षा की पूरी जानकारी वेबकॉस्ट करने के लिए डीवीआर और राउटर की व्यवस्था की गई है। कहा कि वित्तविहीन शिक्षकों का पूरा ध्यान रखा जाएगा।
विज्ञापन
Government aims to promote sports along with education: Dr. Adinesh Sharma
madan mohan malviya stadiam - फोटो : प्रयागराज

प्रयागराज और वाराणसी के धावकों ने दिखाया दम

मदन मोहन मालवीय स्टेडियम केमैदान पर शुरू हुई 65वीं प्रदेशीय विद्यालयीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता में प्रयागराज और वाराणसी केधावकों ने दम दिखाया। 1500 मीटर दौड़ सीनियर बालक वर्ग में मुरादाबाद के महेंद्र पाल मौर्य प्रथम, बनारस केविजय यादव दूसरे और बरेली केयोगेश कुमार तीसरे पर रहे,जबकि बालिका वर्ग में गोरखपुर की पूनम निषाद प्रथम, बनारस की ममता पाल को दूसरा और प्रयागराज की पूजा पटेल को तीसरा स्थान मिला। जूनियर बालक में प्रयागराज के उत्तम यादव प्रथम, वाराणसी केचंदन राजभर द्वितीय व वाराणसी केगौरव सिंह तृतीय स्थान पर रहे। जूनियर बालिका में गोरखपुर की पूनम सिंह प्रथम, ममता पाल वाराणसी द्वितीय और पूजा पटेल प्रयागराज तीसरे पर रहीं, जबकि शॉटपुट में मुरादाबाद की आकांक्षा संधु प्रथम, वाराणसी की कल्पना यादव द्वितीय और प्रयागराज की कामिनी तीसरे स्थान पर रहीं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed