प्रयागराज। 73 दिन के बाद चंद्र शेखर आजाद पार्क खुल गया। हालांकि सुबह हुई बारिश की वजह से आजाद पार्क की गुड मार्निंग फीकी रही। सुबह महज 80 टिकट ही बिके। इसके अलावा कुछ पास धारक भी आए। हालांकि शाम को स्थिति बदल गई। पहला दिन होने की वजह से शाम को उतने लोग सैर सपाटा के लिए नहीं पहुंचे जितने कि लॉक डाउन के पूर्व यहां पहुंचते थे। कुल मिलाकर पहले दिन उद्यान विभाग ने तकरीबन एक हजार लोगों के चंद्र शेखर आजाद पार्क में आने का अनुमान लगाया।
2 of 3
lockdown in prayagraj
- फोटो : lockdown in prayagraj
सुबह के मुकाबले शाम को टिकट बिक्री का आंकड़ा 450 का रहा। इसके अलावा पास धारक लोग भी शाम को काफी संख्या में आए। इसके पूर्व चंद्रशेखर आजाद पार्क में गेट नंबर एक, तीन एवं पांच नंबर से ही लोगों को इंट्री दी गई। सभी गेट पर सुरक्षाकर्मियों द्वारा हर एक व्यक्ति की थर्मल स्कैनिंग की गई। इसके बाद ही उन्हें प्रवेश दिया गया। सुबह पांच से आठ एवं शाम पांच से आठ बजे तक ही पार्क खुला। शाम को एनाउसंमेंट कर लोगों को बताया गया कि रात आठ बजे तक लोगों को आजाद पार्क खाली करना होगा।
3 of 3
lockdown in prayagraj
- फोटो : lockdown in prayagraj
इस बीच बहुत से पास धारक ऐसे रहे जिन्हें पहले दिन ही बैरंग लौटना पड़ा। दरअसल उनके पास की वैधता खत्म हो गई थी। लोगों का कहना था कि उद्यान विभाग उनके पास की वैधता बढ़ाए, क्योंकि आजाद पार्क 73 दिन बंद था। हालांकि कुछ लोगों ने पांच रुपये की टिकट खरीदी भी। इस बारे में उद्यान अधीक्षक सीमा सिंह राणा का कहना है कि इस बारे में वरिष्ठ अफसरों से जो भी निर्देश मिलेगा उसका पालन किया जाएगा। उधर आजाद पार्क में आज तमाम वॉकर कई दिन के बाद मिले। कोरोना के डर की वजह से अधिकांश लोगों ने सामाजिक दूरी बनाते हुए एक दूसरे का अभिवादन किया।