फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

राष्ट्रपति की सुरक्षा में 12 जिलों की फोर्स, 1500 से अधिक कर्मचारी अधिकारी लगाए गए, बेरीकेडिंग शुरू 

Wed, 08 Sep 2021 09:41 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Wed, 08 Sep 2021 09:41 PM IST
सार

राष्ट्रपति की सुरक्षा व्यवस्था के लिए चाक चौबंद सुरक्षा व्यवस्था की गई है। 12 जिलों से करीब 15 सौ कर्मचारियों और अधिकारियों की तैनाती की गई है। एसपी प्रोटोकाल कुलदीप सिंह ने बताया कि फोर्स आनी शुरू हो गई है।

विज्ञापन
Force of 12 districts, more than 1500 staff officers were deployed in the security of the President
राष्ट्रपति राम नाथ कोविंद - फोटो : ANI

राष्ट्रपति की सुरक्षा में 12 जिलों की फोर्स लगाई गई है। 15 सौ से अधिक कर्मचारी और अधिकारी सुरक्षा में तैनात रहेंगे। अधिकारियों और कर्मचारियों का आना शुरू हो गया है। ड्यूटी 10 सितंबर से ही लग जाएगी। एयरपोर्ट से लेकर कार्यक्रम स्थल तक बेरीकेडिंग का काम बुधवार से ही शुरू हो गया है। अधिकारियों ने आज कार्यक्रम स्थल और एयरपोर्ट पर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। 

Force of 12 districts, more than 1500 staff officers were deployed in the security of the President
Prayagraj News : राष्ट्रपति के कार्यक्रम स्थल पर काम तेजी से चल रहा है। - फोटो : प्रयागराज

राष्ट्रपति की सुरक्षा व्यवस्था के लिए चाक चौबंद सुरक्षा व्यवस्था की गई है। 12 जिलों से करीब 15 सौ कर्मचारियों और अधिकारियों की तैनाती की गई है। एसपी प्रोटोकाल कुलदीप सिंह ने बताया कि फोर्स आनी शुरू हो गई है। गुरुवार तक सभी की रिपोर्टिंग हो जाएगी। आज एडीजी, आईजी, डीआईजी, कमिश्नर और डीएम आदि अधिकारियों ने पोलो ग्राउंड, हाईकोर्ट, एयरपोर्ट पर जाकर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया।

Force of 12 districts, more than 1500 staff officers were deployed in the security of the President
Prayagraj News : राष्ट्रपति के आगमन के मद्देनजर सड़कों के गड्ढों को पाटा जा रहा है। - फोटो : प्रयागराज

एयरपोर्ट से कार्यक्रम स्थल तक कई जगह बेरीकेडिंग की जानी है। बेरीकेडिंग का काम आज से ही शुरू हो गया है। राष्ट्रपति के आने से पहले ही पूरे रूट को सील कर दिया जाएगा। हाईकोर्ट परिसर की आंतरिक सुरक्षा का जिम्मा सीआरपीएफ के पास होगा जबकि पूरा इलाका पैरामिलिट्री व पुलिस फोर्स से बनाए गए बहुस्तरीय सुरक्षा घेरे में रहेगा। इसमें आरएएफ व पीएसी के जवान भी शामिल होंगे। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Force of 12 districts, more than 1500 staff officers were deployed in the security of the President
Prayagraj News : राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद के आगमन के मद्देनजर शहर को सजाने का काम शुरू हो गया है। - फोटो : प्रयागराज
आज पहुंचेगी राष्ट्रपति की सुरक्षा टीम 
राष्ट्रपति की सुरक्षा टीम दिल्ली से गुरुवार की सुबह प्रयागराज पहुंच जाएगी। टीम यहां पहुंचकर सुरक्षा व्यवस्थाओं का जायजा लेगी और जो भी कमियां होंगी, उन्हें दुरुस्त कराया जाएगा। इसके बाद टीम स्थानीय अधिकारियों के साथ मीटिंग करेगी। एयरपोर्ट से लेकर कार्यक्रम स्थल तक टीम भ्रमण करेगी और फोर्स के आने के बाद रिहर्सल भी किया जाएगा। 

चार कंपनी पैरामिलिट्री फोर्स और तीन कंपनी पीएसी रहेगी तैनात 
राष्ट्रपति की सुरक्षा में चार कंपनी पैरामिलिट्री फोर्स और तीन कंपनी पीएसी तैनात रहेगी। इसके अलावा पांच कंपनियों को एलर्ट अवस्था में रखा जाएगा। पैरामिलिट्री फोर्स और पीएसी की कंपनियां गुरुवार को प्रयागराज में रिपोर्ट करेंगे। 
विज्ञापन
Force of 12 districts, more than 1500 staff officers were deployed in the security of the President
Prayagraj News : राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद के आगमन के मद्देनजर शहर को सजाने का काम शुरू हो गया है। - फोटो : प्रयागराज
राष्ट्रपति के लिए प्रशासन कर रहा दो दिन की तैयारी
राष्ट्रपति राम नाथ कोविंद के प्रयागराज आगमन को लेकर जिला प्रशासन पिछले कई दिनों से तैयारियों में जुटा है। राष्ट्रपति यहां एक दिन रहेंगे या दो दिन, यह अभी भले ही तय न हो लेकिन प्रशासन यह मानकर चल रहा है कि राष्ट्रपति यहां दो दिन रुक सकते हैं। इस वजह से सारी तैयारियां दो दिन के हिसाब से ही की जा रही हैं। इस बीच सर्किट हाउस भी 10 सितंबर से राष्ट्रपति के लिए आरक्षित कर लिया जाएगा। 

राष्ट्रपति के साथ के केंद्रीय कानून मंत्री किरण रिजिजू भी प्रयागराज आ रहे हैं। हाईकोर्ट में आयोजित कार्यक्रम में शामिल होने के लिए सुप्रीम कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश एनवी रमण भी प्रयागराज आ सकते हैं। इसी के मद्देनजर दस से 12 सितंबर तक शहर में भारी वाहनों का प्रवेश प्रतिबंधित रहेगा। वहीं दूसरी ओर बताया जा रहा है कि जिला प्रशासन को राष्ट्रपति के आगमन का जो संक्षिप्त प्रोटोकाल मिला है उसमें यही बताया गया है कि वह 11 को प्रयागराज आ रहे हैं।

इसमें उनके प्रयागराज एयरपोर्ट से हाईकोर्ट, हाईकोर्ट से प्रयागराज एयरपोर्ट जाने के कार्यक्रम का ही उल्लेख है। ऐसे में प्रशासनिक अफसरों को राष्ट्रपति के मिनट टू मिनट कार्यक्रम का बुधवार को भी इंतजार रहा। उधर, सूबे की राज्यपाल आनंदी बेन पटेल का यहां दो दिन रुकने का कार्यक्रम तकरीबन फाइनल हो गया है। बताया जा रहा है कि राज्यपाल 12 सितंबर को कुछ स्थानीय कार्यक्रमों में शिरकत कर सकती हैं।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed