फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

सूर्यग्रहण पर गंगा-संगम में डुबकी के लिए उमड़े श्रद्धालु

Fri, 27 Dec 2019 01:02 AM IST
विनोद सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Fri, 27 Dec 2019 01:02 AM IST
विज्ञापन
Devotees gathered to take a dip in the Ganges-Sangam on the solar eclipse
prayagraj news - फोटो : प्रयागराज

बृहस्पतिवार को प्रयागराज में भी वर्ष के आखिरी सूर्य ग्रहण का प्रभाव रहा। ज्योतिर्विदों के मुताबिक प्रयागराज में इसकी अवधि सुबह 8.19 से लेकर 11.10 बजे रही जबकि सूतक बारह घंटे पहले ही आरंभ हो गया था। त्रिवेणी बांध स्थित लेटे हुए हनुमान मंदिर सहित शहर के तमाम मंदिरों में भोर से ही कपाट बंद कर दिए गए थे जो ग्रहण के बाद ही खुले। ग्रहण के बाद महंत नरेंद्र गिरि की देखरेख में लेटे हुए हनुमान का पंचामृत से स्नान कराया गया। फिर विभिन्न प्रकार के फूलों से उनका मनोहारी शृंगार किया गया। भव्य आरती के बाद दर्शन, पूजन के लिए मंदिरों के कपाट खोल दिए गए।

Devotees gathered to take a dip in the Ganges-Sangam on the solar eclipse
prayagraj news - फोटो : प्रयागराज

मान्यता के अनुसार लोगों ने ग्रहण की अवधि में अन्न जल तक नहीं ग्रहण किया। खाने पीने की चीजों में तुलसी का दल डाला गया था। लोगों ने ग्रहण काल से आरंभ होने से पहले और बाद में भी संगम सहित गंगा और यमुना के विभिन्न घाटों पर डुबकी लगाई। जल में खड़े होकर ही सूर्य को अर्घ्य दिया और परिवार केलिए सर्वमंगल की  कामना की।

Devotees gathered to take a dip in the Ganges-Sangam on the solar eclipse
lete hanuman mandir, prayagraj - फोटो : प्रयागराज
लेटे हनुमान मंदिर के व्यवस्थापक योगगुरु स्वामी आनंद गिरि ने देश में अमन. शांति की स्थापना की कामना से संगम में डुबकी लगाई।ग्रहण की अवधि में दर्शन, पूजन अनुष्ठान बाधित रहा लेकिन इष्टदेव के निमित्त जाप जारी रहा। ज्यादातर लोगों ने राहु के मंत्र का जाप किया। ग्रहण के मौके पर लोगों ने अन्न और धन का दान भी किया। ग्रहण का दान लेने वालों की टोलियां मोहल्ले-मोहल्ले घूमकर आवाज लगाती हुई ग्रहण का दान लेती रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Devotees gathered to take a dip in the Ganges-Sangam on the solar eclipse
lete hanuman mandir, prayagraj - फोटो : प्रयागराज
सूर्य ग्रहण के दौरान लेटे हनुमान मंदिर में रहा सन्नाटा।
विज्ञापन
Devotees gathered to take a dip in the Ganges-Sangam on the solar eclipse
civil lines hanuman mandir, prayagraj - फोटो : प्रयागराज

बृहस्पतिवार को सूर्य ग्रहण के दौरान बंद सिविल लाइंस हनुमत निकेतन।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed