कोटवां-बनी स्थित कोविड-19 लेवल वन के हॉस्पिटल में प्रयागराज में पकड़ा गया एक इंडोनेशियाई जमाती के साथ प्रतापगढ़ से आए तीन और कौशांबी के एक कोरोना मरीजों की हालत स्थिर है। उधर, इसके मरीज न बढ़े इसके लिए स्वास्थ्य विभाग की ओर से लगाई गई स्वास्थ्य टीमों ने जगह-जगह स्क्त्रस्ीनिंग कर स्वास्थ्य परीक्षण किया। हालांकि कोई संदिग्ध नहीं मिला। एसआरएन और चिल्ड्र्ेन अस्पताल में चल रही कोरोना की ओपीडी में भी मंगलवार को कोई कोरेाना संदिग्ध नहीं मिला।
CoronaVirusUpdate: कोरोना संदिग्धों की हालत स्थिर, अन्य की तलाश में चला अभियान
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
डॉ. आनंद सिंह की अगुवाई में मेडिकल मोबाइल टीम ने शहर में बनाए गए क्वारंटीन सेंटर्स पर क्वारंटीन लोगों की स्क्त्रस्ीनिंग और स्वास्थ्य परीक्षण किया। टीम महबूबा गेस्ट हाउस और अंबर गेस्ट हाउस भी गई। हालांकि अभी किसी जमाती में कोई दिक्कत नहीं नजर आई। लिहाजा, उन्हें क्वारंटीन में ही रखा गया है। इसके अलावा स्वास्थ्य टीमों ने जनवासा रायल, रंगोली गेस्ट हाउस, लीडर रोड स्थित रैन बसेरा, नुरूल्लाह रोड शेल्टर, यमुना बैंक रोड, बाघंबरी गद्दी, हैजा अस्पताल आदि स्थानों पर भी गई।
यहां से कुल 540 लोगों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। टीमों ने सिविल लाइंस थाना, महिला थाना, दारागंज स्थित बख्शी थाना सहित करेली और उसके आसपास के इलाकों में कुल 625 लोगों का स्वास्थ्य परीक्षण किया। इस दौरान कई लोगों को सामान्य तौर पर होने वाले जुकाम, बुखार की शिकायत की। डॉक्टरों ने उनका उपचार भी किया।
रानीमंडी से गायब रहे कर्मचारी, सीएमओ ने मांगा स्पष्टीकरण
सीएमओ ने मंगलवार को रानीमंडी नवीन प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र का औचक निरीक्षण कर गायब रहने वाले कर्मचारियों से स्पष्टीकरण मांगा हैं। केंद्र से डाटा इंट्र्ी ऑपरेटर सहित कई कर्मचारी गायब थे। हालांकि, अस्पताल की प्रभारी डॉक्टर ने बताया कि डाटा इंट्र्ी ऑपरेटर को छोड़कर बाकी सभी कर्मचारी अलग-अलग स्थानों पर काम से गए हैं। सीएमओ ने सभी का विवरण मांगा और अनुपस्थिति कर्मचारियों का वेतन रोकने का निर्देश दिया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने स्वास्थ्य केंद्र की साफ-सफाई की व्यवस्था देखी। जो भी कमियां नजर आईं उसे दूर करने को कहा।
कालिंदीपुरम पीएम आवास योजना में बनेगा आईसोलेट वार्ड
कालिंदीपुरम में पीएम आवास योजना के अंतर्गत बनाए गए भवन में आईसोलेट वार्ड बनाया जाएगा। इसके लिए सीएमओ और पीडीए वीसी के बीच संयुक्त वार्ता के बाद निर्णय लिया गया है। दोनों ही अधिकारियों ने मंगलवार को कालिंदीपुरम जाकर पीएम आवास योजना के अंतर्गत बनाए गए भवन का निरीक्षण किया। कहा जा रहा है कि यहां 150 से अधिक आइसोलेशन वार्ड बनाए जाएंगे। यहां पर कोरोना के संदिग्ध मरीजों को रखा जाएगा। स्वास्थ्य विभाग की ओर से संदिग्ध मरीजों के लिए बेड की व्यवस्था की जाएगी। उनकी देखभाल के लिए आयुष के डॉक्टरों के साथ फार्मासिस्ट, लैबतकनीशियन, वार्ड ब्वॉय सहित अन्य कर्मचारी तैनात किए जाएंगे। बिजली, पानी की व्यवस्था पीडीए की ओर से होगी।