फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कोरोना वायरस ने इंडियन पिचकारी को दे दी संजीवनी, चाइनीज पिचकारी बाजारों में न के बराबर 

Mon, 02 Mar 2020 01:42 AM IST
विनोद सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Mon, 02 Mar 2020 01:42 AM IST
विज्ञापन
Corona virus gave Indian livelihood to Sanjeevani
prayagraj news - फोटो : prayagraj

कोराना वायरस की वजह से इस बार होली पर चाइनीज पिचकारी की बजाय इंडियन पिचकारी ही दिखाई देगी। इस वायरस की वजह से अधिकांश स्थानीय कारोबारियों ने चाइनीज पिचकारी इस बार नहीं मंगाई है। इसका असर यह रहा कि मेड इन इंडिया की पिचकारी बाजार में छा गई। खास बात यह रही कि चाइनीज पिचकारी की तुलना में कारोबारी इसकी गुणवत्ता तो अच्छी बता ही रहे हैं साथ ही उसका दाम भी चाइनीज पिचकारी जितना ही बताया जा रहा है।

Corona virus gave Indian livelihood to Sanjeevani
prayagraj news - फोटो : prayagraj

रंगों का पर्व होली इस बार 10 मार्च को है। अब होली नजदीक है सो कारोबारियों ने भी पिचकारी की दुकानें सजानी शुरू कर दी हैं। बाजार में इस बार जो इंडियन पिचकारी आई हैं वह नोएडा, गुड़गांव की कंपनियों द्वारा बनाई गई हैं। इसमें हाईटेक, मॉनीफिश, स्टार ट्वायज, बार्बी डॉल आदि प्रमुख रूप से हैं। भालू टैंक, महाराजा टैंक, मेढ़क टैंक, मंकी टैंक, पंडा टैंक, सिंघम थ्री डी टैंक आदि भारतीय पिचकारी की भी बाजार में बहार है। यह सभी पिचकारी 50 से 500 रुपये तक के दाम में उपलब्ध है। प्रदेश के हाथरस जिले में बनाया गया परफ्यूम स्प्रे भी खासा पसंद किया जा रहा है।

Corona virus gave Indian livelihood to Sanjeevani
prayagraj news - फोटो : prayagraj

होली के गिफ्ट पैक ने जमा दिया रंग

0 दिवाली की तर्ज पर होली के लिए भी भारतीय रंग निर्माता कंपनियों ने इस बार आकर्षक पैकिंग में गिफ्ट पैक में रंग पेश किए हैं। अलग-अलग साइज में यह गिफ्ट पैकेट बाजार में उपलब्ध है। इसमें चंदन कंटेनर, पॉकेट परफ्यूम, गुलाल टीका, गुलाब के फूल की पंखुड़ियां आदि शामिल है। इसमें रंग बरसे, सात्विक, मक्खन, वेलकम आदि नाम गिफ्ट पैक के रखे गए हैं। इन सभी में हर्बल रंग को ही तरजीह दी गई है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Corona virus gave Indian livelihood to Sanjeevani
prayagraj news - फोटो : prayagraj

दिवाली की तरह होली पर भी अनार और लड़ी का मजा

दिवाली पर दक्षिण भारत के शिवकाशी जिले में बने पटाखों की धूम रहती है। इस बार होली पर  शिवकाशी जिले का रंग प्रयागराज में दिखेगा। पटाखों के लिए प्रसिद्ध शिवकाशी से इस बार कलरफुल अनार, लड़ी आदि की बड़ी खेप यहां भेजी गई है।  पिचकारी एवं रंग के थोक कारोबारी मो. कादिर ने बताया कि फॉग वाले भी कई रंग आए हैं। इसे जलाने पर तीन तरह के रंग निकलते हैं। नौ रंग का रैंबो फॉग भी इसमें शामिल है। उधर हर्बल रंगों की बात करें कि लिटिल मास्टर, जीनियस, पासपास, छोटा भीम, मिक्की माउस आदि नाम के रंग बाजार में उपलब्ध है।

डुप्लीकेट बाल, कैप में अब भी चाइना का कब्जा


होली के मौके पर किस्म-किस्म की कैप पहनना, मुखौटा लगाना लंबे समय से प्रचलन में है। इस बार भी बाजार में यह उपलब्ध हैं, लेकिन इसमें मेड इन चाइना ज्यादा ही है। डुप्लीकेट बाल, इंग्लिश टोपी, भूत मुखौटा, बाल टोपी, टॉम एंड जेरी मुखौटा, मिक्की मुखौटा आदि दुकानों में बेचा जा रहा है। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed