फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

प्रयागराज में पीएम संग सेल्फी लेने वाला विवेक मणि बन गया सेलिब्रिटी 

Mon, 02 Mar 2020 01:32 AM IST
विनोद सिंह राहुल शर्मा, अमर उजाला, प्रयागराज
राहुल शर्मा, अमर उजाला, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Mon, 02 Mar 2020 01:32 AM IST
विज्ञापन
Vivek Manali became a celebrity after taking selfie with PM in Prayagraj
prayagraj news - फोटो : prayagraj

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ सेल्फी लेने वाले दृष्टि बाधित युवा विवेक मणि रातों रात सोशल मीडिया में छा गया। बीते 24 घंटे के दौरान उसकी पहचान देश-विदेश में एक सेलिब्रिटी जैसी हो गई। खास बात यह रही कि प्रयागराज से जाने के बाद रविवार को पीएम मोदी ने भी सोशल मीडिया में सेल्फी वाला वीडियो डाल दिया। देखते ही देखते लाखों लोगों ने यह वीडियो देखा। हजारों ने इसे शेयर भी किया। उधर रविवार को विवेक को बधाई देने के लिए भी उसके घर काफी लोग पहुंचे।

Vivek Manali became a celebrity after taking selfie with PM in Prayagraj
prayagraj news - फोटो : prayagraj

शनिवार को प्रयागराज के परेड ग्राउंड में सामाजिक अधिकारिता शिविर में प्रतापगढ़ निवासी विवेक मणि त्रिपाठी ने उपकरण वितरण के दौरान पीएम मोदी संग सेल्फी ली थी। बचपन से ही दृष्टि बाधित विवेक मणि के लिए यह कभी भी न भूलने वाला पल रहा। उसे बिल्कुल भी उम्मीद नहीं थी पीएम सेल्फी लेने की बात कहेेंगे। पीएम की सेल्फी वाली फोटो शनिवार को चर्चा का विषय रही।

भाजपा ने अपने आधिकारिक ट्विटर एकाउंट से यह वीडियो शनिवार को ही ट्वीट कर दिया। इस दौरान हजारों लोगों ने उसे पसंद भी किया। लेकिन रविवार को यही वीडियो पीएम मोदी ने भी अपने फेस बुक एकाउंट से साझा कर दिया। देखते ही देखते इस वीडियो को पसंद करने वालों की संख्या लाखों में हो गई। रात 9.30 बजे तक महज छह घंटे में ही इस वीडियो को 13 लाख से ज्यादा लोग देख चुके थे। हजारों की संख्या में लोगों ने इस वीडियो पर सकारात्मक कमेंट भी दिए। 11 हजार लोगों ने इस 1.02 मिनट के इस वीडियो को शेयर भी किया। 

Vivek Manali became a celebrity after taking selfie with PM in Prayagraj
prayagraj news - फोटो : prayagraj

विवेक ने कहा पीएम से मिलना उसके जीवन की है उपलब्धि

पीएम के हाथों पहले स्मार्ट फोन मिलना और उसके बाद सेल्फी लेना। यह दोनों ऐसे महत्वपूर्ण क्षण हैं जिसे विवेक अब जिंदगी भर नहीं भूल पाएंगे। विवेक ने कहा कि पीएम से यह सम्मान पाने के बाद वह खुद को गौरवान्वित महसूस कर रहे हैं। कहा कि इस सेल्फी को वह अपने जीवन भर संजो कर रखेंगे। विवेक के पिता इंद्रमणि त्रिपाठी शिक्षक हैं। 19 वर्ष का विवेक विशेष बीएड कोर्स कर रहा है। दृष्टि बाधित होने के बाद भी वह मोबाइल धड़ल्ले से चलाता है। उसने अपने मोबाइल पर टाकबैक एप भी डाउनलोड कर रखा है। ताकि वह अपने काम कर सके। इस बीच रविवार को विवेक को बधाई देने वालों का दिन भर तांता लगा रहा।

केशव, सिद्धार्थ और कई अन्य विधायकों ने भी ली थी  सेल्फी

शनिवार को पीएम मोदी के साथ सेल्फी लेने वाले विवेक मणि त्रिपाठी के साथ बाद में डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य, कैबिनेट मंत्री सिद्धार्थ नाथ सिंह समेत प्रयागराज के कई स्थानीय विधायकों ने भी उसके साथ सेल्फी ली। मंच से नीचे आने के बाद विवेक संग भाजपाइयों में भी सेल्फी लेनी की होड़ मची रही।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed