फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

बुखार-जुकाम से पीड़ित दंपति में कोरोना की दहशत, भर्ती की जिद

Sun, 08 Mar 2020 01:19 AM IST
विनोद सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Sun, 08 Mar 2020 01:19 AM IST
विज्ञापन
Corona's panic, insistence on recruitment in fever-stricken couple
कोरोनावायरस - फोटो : pixabay

कोरोना वायरस संक्रमण की दहशत में शनिवार को एक दंपति खुद को एसआरएन अस्पताल के आइसोलेशन वार्ड में भर्ती कराने पर अड़ गए। करीब 15 दिन से सर्दी-जुकाम और बुखार से पीड़ित पति-पत्नी ने कोरोना की जांच कराने की जिद पर अड़ गए। डॉक्टरों ने दोनों की सामान्य रक्त जांच कराई। परीक्षण में कोरोना के लक्षण नहीं मिले। दोनों लोगों को बचाव की सलाह और मास्क देकर घर भेज दिया गया है। वहीं स्वास्थ्य विभाग की रैपिड रिस्पांस टीम ने चीन यात्रा कर पूर्व में यहां आए करीब 40 लोगों का परीक्षण कर मास्क दिए। 

Corona's panic, insistence on recruitment in fever-stricken couple
कोरोना वायरस(सांकेतिक तस्वीर)

सुलेम सराय प्रीतम नगर निवासी दंपति स्वरूपरानी नेहरू अस्पताल की ओपीडी पहुंचे थे। वहां से वह कोरोना संक्रमण पीड़ितों के लिए बनाए गए आइसोलेशन वार्ड पहुंच गए। वहां वह खुद को भर्ती करने की जिद करने लगे। प्रभारी वार्ड डॉ. सुजीत कुमार वर्मा ने उन्हें बहुत समझाया पर वे मानने को तैयार नहीं हुए। सूचना पाकर मेडिसिन विभाग के हेड डॉ. सरिता बजाज, एसआईसी डॉ. एके श्रीवास्तव भी वार्ड पहुंचे।

Corona's panic, insistence on recruitment in fever-stricken couple
कोरोना वायरस - फोटो : ANI

परीक्षण के बाद दोनों की सामान्य रक्त जांच कराई। करीब दो घंटे वार्ड में रहने के दौरान रिपोर्ट आई तो वह सामान्य थी। इस बीच सूचना पाकर वहां पहुंचे प्राचार्य ने भी रिपोर्ट देखी। दंपति को सुझाव पत्रक और मास्क देकर घर भेजा गया। प्राचार्य के मुताबिक सीएमओ को बुखार पीड़ित इन मरीजों की नियमित निगरानी करने संबंधी जानकारी दी गई है। बताया कि दोनों स्वस्थ हैं, संक्रमण कोरोना का नहीं मौसम जनित है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Corona's panic, insistence on recruitment in fever-stricken couple
कोरोना वायरस - फोटो : Social Media

थोक कारोबारियों ने बांटें  4000 हजार मास्क 

इलाहाबाद केमिस्ट एंड ड्रगिस्ट एसोसिएशन ने शनिवार को 11000 मास्क मंगाए हैं। इनमें से अधिकांश मास्क आसपास के जिलों की केमिस्ट शाप से मंगाए गए हैं। अध्यक्ष अनिल दुबे ने लीडर रोड स्थित थोक दवा बाजार में दुकानों से मास्क वितरण कराया। मास्क खरीदने आए लोग मुफ्त में मास्क पाकर खुश हुए। लोगों को कोरोना से बचाव के लिए जागरूक किया गया।

अध्यक्ष के मुताबिक सोमवार से सैनेटाइजर की पर्याप्त मात्रा में उपलब्धता हो जाएगी। स्टाक कंपनी से आ रहा है। मास्क वितरण में रीजनल सेक्रेटरी प्रेम अग्रवाल, महामंत्री परमजीत सिंह, नीरज पुरवार, सतीश अग्रवाल, जितेंद्र समानी जीत, मो. कमर, आलोक राय, मो. इस्लाम, भानु द्विवेदी, लालू मित्तल आदि मौजूद रहे। वहीं देश भक्त सेवा संस्थान के कार्यकर्ताओं ने महानगर अध्यक्ष ज्ञानेश्वर शर्मा की अगुवाई में लोगों को कोरोना से बचाव के लिए जागरूक किया।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed