फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

प्रयागराज परिवार हत्याकांड में चौंकाने वाला खुलासा, सामने आया कारोबारी के बेटे के असली सच

Fri, 15 May 2020 10:14 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: शाहरुख खान Updated Fri, 15 May 2020 10:14 AM IST
विज्ञापन
Big reveling in Prayagraj family murder case see photos
Prayagraj family murder case - फोटो : अमर उजाला
प्रयागराज के धूमनगंज के प्रीतमनगर में बृहस्पतिवार को इलेक्ट्रॉनिक्स कारोबारी तुलसीदास, उनकी पत्नी, बेटी व बहू की गला रेतकर नृशंस हत्या कर दी गई। दिल दहला देने वाले हत्याकांड को अंजाम दिलाने वाला कारोबारी का बेटा आतिश निकला। पुलिस का दावा है कि अवैध संबंधों के विरोध में आतिश ने आठ लाख की सुपारी देकर हत्याएं कराईं। पुलिस ने बेटे समेत सुपारी लेने वाले उसकी दुकान के कर्मचारी को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि हत्या करने वाले कौशाम्बी के दो बदमाशों की तलाश की जा रही है।
Big reveling in Prayagraj family murder case see photos
मौके पर पहुंची पुलिस - फोटो : अमर उजाला
प्रीतमनगर में नीवा चौकी के पास रहने वाले तुलसीदास (63) केसरवानी घर में ही इलेक्ट्रॉनिक्स की दुकान चलाते थे। परिवार में बेटे आतिश के अलावा पत्नी किरण (60), बेटी निहारिका उर्फ गुड़िया (37) और बहू प्रियंका (27) थी। आतिश भी दुकान चलाने में पिता का हाथ बंटाता था। दिन में पौने चार बजे के करीब पुलिस को सूचना मिली कि तुलसीदास, उनकी पत्नी, बेटी व बहू की घर के भीतर गला रेतकर हत्या कर दी गई है। 
 
Big reveling in Prayagraj family murder case see photos
Prayagraj family murder case - फोटो : अमर उजाला
पुलिस पहुंची तो कारोबारी, उनकी पत्नी व बहू की लाश नीचे सीढ़ी से लगे कमरे में जबकि बेटी का शव ऊपर स्थित कमरे में मिला। सभी की गला रेतकर हत्या की गई थी। पुलिस के मुताबिक, पूछताछ में आतिश ने बताया कि दोपहर 1.30 बजे के करीब वह मकान की किस्त जमा करने बैंक चला गया था। करीब साढ़े तीन बजे घर लौटा तो दरवाजा बंद था, लेकिन उसमें भीतर से कुंडी नहीं लगी थी। दरवाजा खोलकर वह जैसे ही भीतर गया, परिवार के सभी लोग मृत पड़े मिले।
 
विज्ञापन
विज्ञापन
Big reveling in Prayagraj family murder case see photos
crime in prayagraj - फोटो : crime in prayagaraj
लोमहर्षक हत्याकांड की सूचना पाकर एडीजी, आईजी, एसएसपी समेत तमाम अफसर मौके पर पहुंच गए। शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजने के बाद पुलिस ने जांच पड़ताल शुरू की तो घर में किसी के जबरन घुसने के सबूत नहीं मिले। यह भी बात सामने आई कि आतिश के एक महिला से अवैध संबंध थे, जिसको लेकर आए दिन उसका घरवालों से विवाद होता था। 
 
विज्ञापन
Big reveling in Prayagraj family murder case see photos
crime in prayagraj - फोटो : crime in prayagaraj
पुलिस ने कारोबारी के बेटे से जब सख्ती से पूछताछ की तो उसने सच्चाई बयां कर दी। बताया कि उसने अपनी दुकान में काम करने वाले अनुज श्रीवास्तव संग मिलकर इस हत्याकांड की साजिश रची। उसने अनुज को आठ लाख रुपये में हत्या की सुपारी दी। जिसने भाड़े के कातिलों कौशाम्बी के अजुहा निवासी अपने मामा राज कृष्ण श्रीवास्तव उर्फ बच्चा व एक अन्य से चारों लोगों की हत्या करवा दी। वारदात के कुछ देर बाद ही अनुज को भी गिरफ्तार कर लिया गया।
 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed