फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Allahabad University: कौन हैं विवेकानंद पाठक जिनकी हुई गार्डों से नोंकझोंक, फिर जलने लगा विश्वविद्यालय

Mon, 19 Dec 2022 06:10 PM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज Published by: Vikas Kumar Updated Mon, 19 Dec 2022 06:10 PM IST
विज्ञापन
Allahabad University Who is Vivekananda Pathak who had a scuffle with the guards then university started burni
छात्र नेता विवेकानंद पाठक - फोटो : अमर उजाला

इलाहाबाद विश्वविद्यालय में सोमवार दोपहर छात्रों और सुरक्षाकर्मियों के बीच जमकर बवाल हो गया। विश्वविद्यालय के परिसर में अचानक छात्र संघ का हुजूम उमड़ पड़ा। छात्रों ने जमकर हंगामा किया। उनका आरोप है कि कैंपस में तैनात सुरक्षा कर्मियों ने उनके साथियों पर फायरिंग की। बस क्या था जैसे जैसे खबर कैंपस में फायरिंग की बात फैली छात्रों का आक्रोश भी बढ़ता गया और ये पूरा बवाल हो गया। इस विवाद के इर्दगिर्द जो नाम सामने आ रहा है वो है विवेकानंद पाठक का। पढ़ें आखिर कौन हैं और क्या है इस विवाद से उनका नाता...

Allahabad University Who is Vivekananda Pathak who had a scuffle with the guards then university started burni
छात्रों ने कई गाड़ियों में लगाई आग - फोटो : अमर उजाला

विश्वविद्यालय परिसर स्थित बैंक जा रहे थे विवेकानंद
छात्रों का आरोप है कि पूर्व छात्र नेता विवेकानंद पाठक यूनिवर्सिटी परिसर स्थित बैंक में जाने के लिए पहुंचे थे तभी गार्डों ने गेट खोलने से मना कर दिया। इसी को लेकर उनके बीच नोकझोंक हुई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मामला शांत करा दिया।

Allahabad University Who is Vivekananda Pathak who had a scuffle with the guards then university started burni
धरने पर बैठे छात्रों को समझाती पुलिस - फोटो : अमर उजाला

200 से अधिक गार्डों ने गेट बंद कर छात्रों को पीटा
आरोप है कि कुछ देर बाद यूनिवर्सिटी के 200 से अधिक गार्डों ने गेट बंद करके छात्रों को लाठियों से पीटना शुरू कर दिया। इसमें विवेकानंद पाठक अमित कुमार एलएलबी का छात्र समेत आधा दर्जन छात्र चोटिल हुए हैं। जिसके बाद आक्रोशित होकर छात्रों ने यूनिवर्सिटी परिसर में तोड़फोड़ शुरू कर दी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Allahabad University Who is Vivekananda Pathak who had a scuffle with the guards then university started burni
छात्र नेता विवेकानंद पाठक - फोटो : अमर उजाला

यूपी कांग्रेस के महासचिव हैं विवेकानंद पाठक
विवेकानंद पाठक एनएसयूआई के राष्ट्रीय सचिव रह चुके हैं। यूपी कांग्रेस सदस्य भी हैं। वर्तमान में यूपी कांग्रेस के महासचिव हैं। उन्हें अमेठी का प्रभारी नियुक्त किया गया है। इलाहाबाद विवि में छात्र नेता रहे हैं।

विज्ञापन
Allahabad University Who is Vivekananda Pathak who had a scuffle with the guards then university started burni
इलाहाबाद यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा - फोटो : अमर उजाला

सुरक्षाकर्मियों ने चलाई गोली, छात्रवासों ने परिसर में उमड़े छात्र
छात्रों का आरोप है कि कैंपस में तैनात सुरक्षाकर्मियों ने गोलियां चलाईं। इस घटना से छात्र आक्रोशित हो गए और आगजनी के साथ तोड़फोड़ करना शुरू कर दिया। सभी छात्रावासों से छात्र विश्वविद्यालय परिसर में उमड़े और पत्थरबाजी भी की। उधर, हंगामे की सूचना पर भारी संख्या में पुलिस बल विश्वविद्याल पहुंचा और स्थिति को संभालने में जुटा। मामले को लेकर हुए तनाव की गंभीरता को देखते मौके पर पुलिस कमिश्नर रमेश शर्मा और अन्य अधिकारी पहुंचे।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed