फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

स्कूल में दी बलि: मजबूत सियासी रिश्ते... अफसरों से तगड़ी दोस्ती, सिस्टम पर हावी थी तांत्रिक बाप-बेटे की जोड़ी

Sat, 28 Sep 2024 02:25 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़ Published by: शाहरुख खान Updated Sat, 28 Sep 2024 02:25 PM IST
विज्ञापन
UP Hathras Murder Case Many big political faces to participate in programs of DL Public School
Hathras Murder Case - फोटो : अमर उजाला
हाथरस के डीएल पब्लिक स्कूल के प्रबंधक दिनेश और उसके पिता जसोदन के सियासी रिश्ते भी बड़े मजबूत हैं। इतना ही नहीं जिले के अफसरों से भी तांत्रिक पिता और पुत्र गहरे संबंध रखते थे। इनके स्कूल में प्रबंधक के कार्यालय में कई बड़े नेताओं के साथ दिनेश के फोटो टंगे हैं। अफसरों का भी यहां आना जाना था। यही वजह है कि बगैर मान्यता के स्कूल चल रहा था। बच्चों की संख्या 250 से बढ़कर 7000 तक पहुंच गई है। लेकिन किसी ने भी इनसे मान्यता से जुड़े प्रपत्र नहीं मांगे। तुरसेन गांव निवासी जसोदन और उसके बेटे दिनेश ने मिलकर चार साल पहले स्कूल खोला था। 
UP Hathras Murder Case Many big political faces to participate in programs of DL Public School
Hathras Murder Case - फोटो : अमर उजाला
स्कूल की शुरूआत पांच कमरों से की गई थी। उस समय 250 बच्चे यहां पढ़ते थे। लेकिन धीरे-धीरे बच्चों की संख्या बढ़ती गई। जसोदन तंत्र-मंत्र का भी काम करता था। आसपास के गांव के लोग भी उसके पास आते जाते थे। इसी का फायदा दिनेश ने उठाया और जो बच्चे पहले सरकारी स्कूलों में पढ़ रहे थे उन्हें भी अपने स्कूल में करा लिया। गांव के लोगों का कहना है कि कई पार्टियों के लोगों से इनके गहरे रिश्ते थे। जब भी स्कूल का कोई कार्यक्रम होता था तो उसके होर्डिंग और बैनर लगाए जाते थे। 

 
UP Hathras Murder Case Many big political faces to participate in programs of DL Public School
Hathras Murder Case - फोटो : अमर उजाला
इन पर बड़े नेताओं के फोटो होते थे। अब जब स्कूल के हॉस्टल में छात्र कृतार्थ की हत्या हुई तो इनकी असलियत लोगों के सामने आई। गांव के लोगों का कहना है कि कोई विश्वास नहीं कर सकता कि यह दोनों ऐसा घिनौना कृत्य भी कर सकते हैं। बताया जाता है कि शिक्षा विभाग के अफसरों से भी इनकी अच्छी दोस्ती थी। यही वजह है कि यह लोग बगैर मान्यता के स्कूल चलाते रहे। एसपी निपुण अग्रवाल का कहना है कि अब तक की पड़ताल में जो भी मामले सामने आ रहे हैं सभी की जांच कराई जा रही है।

 
विज्ञापन
विज्ञापन
UP Hathras Murder Case Many big political faces to participate in programs of DL Public School
Hathras Murder Case - फोटो : अमर उजाला
राष्ट्रीय बाल अधिकार आयोग ने भी लिया घटना का संज्ञान, घटना को बताया भयानक
वहीं, छात्र कृतार्थ की हत्या में जेल गए प्रबंधक दिनेश बघेल पर बेसिक शिक्षा विभाग ने भी शिकंजा कस दिया है। खंड शिक्षा अधिकारी शुक्रवार को उस पर बिना मान्यता कक्षा छह से आठ तक की कक्षाएं और आवासीय विद्यालय चलाने, धोखाधड़ी व आरटीई के उल्लघंन सहित कई धाराओं में मुकदमा दर्ज कराया है। उधर, राष्ट्रीय बाल आयोग ने भी घटना का संज्ञान लिया है और आयोग की एक टीम हाथरस आएगी।

 
विज्ञापन
UP Hathras Murder Case Many big political faces to participate in programs of DL Public School
Hathras Murder Case - फोटो : अमर उजाला
बाल अधिकार आयोग के अध्यक्ष प्रियांक कानूगो ने घटना को भयानक और अक्षम्य कृत्य बताया है। उन्होंने बयान जारी करते हुए कहा कि उन्होंने इस संबंध में राज्य बाल आयोग के अध्यक्ष से बात की है और आयोग की एक टीम जल्दी हाथरस भेजी जाएगी।  आयोग बच्चों की सुरक्षा के संबंध में सरकार को सिफारिशें भी देगा। रसगवां स्थित डीएल पब्लिक स्कूल के बिना मान्यता आवासीय विद्यालय चलने का मामला अमर उजाला ने प्रमुखता से उठाया था। 

 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed