फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

हाथरस कांड: बेटी के साथ हुई घटना को बताते हुए फफक-फफक कर रोने लगीं बिटिया की मां, पिता बोले...

Sat, 07 Nov 2020 11:44 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस Published by: शाहरुख खान Updated Sat, 07 Nov 2020 11:44 AM IST
विज्ञापन
Hathras Rape Case News mother of victim crying furiously while telling about incident with her daughter
Hathras Gang Rape Case - फोटो : अमर उजाला
हाथरस के बिटिया प्रकरण की जांच कर रही सीबीआई की टीम शुक्रवार को फिर घटनास्थल पर पहुंची। टीम करीब दो घंटे तक घटनास्थल पर रही। बिटिया की मां व भाई को मौके पर बुलाकर पहले अलग-अलग और फिर एक साथ पूछताछ की। इस दौरान सीबीआई ने क्राइम सीन भी रीक्रिएट किया। 

Hathras Rape Case News mother of victim crying furiously while telling about incident with her daughter
Hathras Gang Rape Case - फोटो : अमर उजाला
बिटिया की मां और भाई से मौका-ए-वारदात पर पूछा गया कि उस दिन क्या-क्या हुआ और कैसे-कैसे हुआ। वहां की वीडियो और फोटोग्राफी भी कराई गई। फॉरेंसिक टीम भी वहां मौजूद रही। उसके बाद कुछ देर के लिए टीम थाना चंदपा भी पहुंची और वहां भी कई जानकारी हासिल कीं। 
 
Hathras Rape Case News mother of victim crying furiously while telling about incident with her daughter
Hathras Gang Rape Case - फोटो : अमर उजाला
और फफक-फफक कर रोने लगीं बिटिया की मां
बिटिया की मां और बड़े भाई से सीबीआई ने मौके पर बुलाकर पूछताछ की। सीन रीक्रिएट होने पर जब उन्होंने अपनी बेटी के साथ हुई वारदात के बारे में बताया तो वह रोने लगीं। बाद में भी वह दूसरे खेत में बैठकर रोती रहीं। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन
Hathras Rape Case News mother of victim crying furiously while telling about incident with her daughter
Hathras Gang Rape Case - फोटो : अमर उजाला
वहां मौजूद अधिकारियों व अन्य लोगों ने उनको सांत्वना दी। बाद में जब वह अपने घर पहुंचीं तो भी वहां भी काफी देर तक रोती रहीं। बिटिया के पिता ने मीडियाकर्मियों से यह कह दिया कि उनकी पत्नी व बेटा अभी किसी से बात करने की स्थिति में नहीं है।
विज्ञापन
Hathras Rape Case News mother of victim crying furiously while telling about incident with her daughter
परिजनों की सुरक्षा में सीआरपीएफ का रहा कड़ा पहरा - फोटो : अमर उजाला
परिजनों की सुरक्षा में सीआरपीएफ का रहा कड़ा पहरा
बिटिया के परिजनों की सुरक्षा के लिए सीआरपीएफ का कड़ा पहरा रहा। बिटिया की मां और बड़े भाई को जब सीबीआई ने घटनास्थल पर बुलाया तो यह लोग सीआरपीएफ के सुरक्षा घेरे के बीच ही वहां पहुंचे। सीबीआई जहां बारीकी से घटनास्थल का निरीक्षण और पूछताछ करती रही तो वहीं जवान सुरक्षा में लगे रहे। किसी को पास नहीं आने दिया गया। घर पर भी यही स्थिति रही। जवान वहां भी सुरक्षा में तैनात रहे। बिना पूछताछ के किसी को अंदर प्रवेश नहीं करने दिया गया।
 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed