अलीगढ़ में बाइक शोरूम स्वामी अभिषेक की हत्या के मामले में नया खुलासा हुआ है। बाइक शोरूम स्वामी अभिषेक के पिता ने गंभीर आरोप लगाए हैं।
अभिषेक गुप्ता के पिता नीरज गुप्ता ने कहा है कि वह पूजा शकुन पांडेय से राखी बंधवाते थे। तीन साल तक इस रिश्ते को कायम रखा लेकिन पूजा ने रिश्ते को कलंकित किया। इसलिए पिछली दो बार से राखी नहीं बधवाई। इधर, सोमवार को एसएसपी से मिलने के बाद उन्होंने कहा कि पुलिस के प्रयासों से वह संतुष्ट हैं। पुलिस ने भरोसा दिया है कि पूजा जल्द पकड़ी जाएगी।
अभिषेक गुप्ता की हत्या के बाद परिवार ने सोमवार तक पूजा को न पकड़े जाने पर आत्मदाह का ऐलान किया था। सोमवार को एसएसपी व एएसपी से मुलाकात के बाद नीरज गुप्ता ने बताया कि पुलिस ठोस प्रयास कर रही है।
2 of 10
पूजा शकुन (फाइल फोटो)
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
अभी तीन-चार दिन का समय मांगा है। हमें आस है कि जल्द पुलिस पूजा को पकड़ लेगी। जब उनसे पूजा शकुन से अब तक राखी बंधवाने के सवाल पर बात हुई तो बताया कि वह पूजा को छोटी बहन के रूप में देखते थे। इसी रिश्ते के चलते उन्होंने अपने बेटे को उसके पास पढ़ने के लिए भेजा था।
3 of 10
पूजा शकुन का स्वागत करते हुए अभिषेक गुप्ता (फाइल फोटो)
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
बोले अधिवक्ता, दबाव में हो रही कार्रवाई
पूजा शकुन के अधिवक्ता व अखिल भारत हिंदू महासभा के प्रदेश उपाध्यक्ष गजेंद्र पाल सिंह ने पुलिस पर दबाव में कार्रवाई का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा है कि जेल में मुलाकात पर प्रतिबंध लगाया जा रहा है। सोमवार को वह अशोक पांडेय से मुकदमे के सिलसिले में मिलने पहुंचे तो उन्हें पहले टरकाने का प्रयास हुआ।
4 of 10
महामंडलेश्वर पूजा शकून का आवास
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
अग्रिम जमानत पर सुनवाई आज
पूजा शकुन के अधिवक्ता की ओर से उसकी अग्रिम जमानत अर्जी सत्र न्यायालय में दायर की गई है। इस पर मंगलवार को सुनवाई की तारीख नियत है। आज इसके लिए पुलिस स्तर से पूजा शकुन का क्राइम रिकॉर्ड व इस मुकदमे की अब तक की केस डायरी भी पेश की जाएगी।
5 of 10
पूजा शकुन (फाइल फोटो)
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
गोशाल देख रही युवती अकेली है घर में
पुलिस लगातार पूजा के घर पर भी निगरानी रखे हुए है। वहां घर के सामने पूजा शकुन द्वारा बनाई गई गोशाला की देखरेख के लिए एक युवती है। वही पूजा के घर में है। वही गोशाला में काम देखती है। हालांकि उससे बातचीत की कोशिश की तो उसने किसी तरह की बात करने से इन्कार कर दिया।