फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

यमुना का होगा उद्धार: 583 करोड़ से बनेगा सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट, मिल गई मंजूरी

Sat, 27 Aug 2022 09:46 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Sat, 27 Aug 2022 09:46 AM IST
विज्ञापन
Yamuna Sewage treatment plant to be built with 583 crores in agra approval given for STP construction
सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट - फोटो : सोशल मीडिया
यमुना नदी में गिर रहे 91 बड़े नालों में से 63 नालों के जरिए शहर का सीवर प्रदूषण बढ़ा रहा है। निपटने के लिए प्रदेश सरकार ने हाइब्रिड एन्यूटी मोड पर आधारित सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट के निर्माण को मंजूरी दी है। 583 करोड़ रुपये की लागत से यमुना नदी के किनारे सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट बनाए जाएंगे जो यमुना में गिर रहे 177.6 एमएलडी सीवर का ट्रीटमेंट (शोधन) करेंगे। दिल्ली में एनएमसीजी उत्तर प्रदेश जल निगम और विश्वराज एनवायरमेंट प्राइवेट लिमिटेड के बीच एमओयू (समझौता ज्ञापन) साइन किया गया है।


मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सीवर समस्याओं के समाधान के लिए तीन नए एसटीपी के निर्माण के साथ इंटरसेप्शन, डायवर्जन स्ट्रक्चर, आईएंडडी नेटवर्क बिछाने, 15 साल के लिए ऑपरेशन एंड मेंटीनेंस को भी शामिल किया है। करार पर जलनिगम के अधीक्षण अभियंता राजकुमार शर्मा, विश्वराज एनवायरमेंट के सत्यजीत राउत और एनएमसीजी प्रोजेक्ट डायरेक्टर विनोद कुमार ने हस्ताक्षर किए। 
Yamuna Sewage treatment plant to be built with 583 crores in agra approval given for STP construction
ताजमहल के पार्श्व में बहती यमुना - फोटो : अमर उजाला
राष्ट्रीय स्वच्छ गंगा मिशन (एनएमसीजी) महानिदेशक जी अशोक कुमार ने बताया कि नए सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट के निर्माण से यमुना में बिना ट्रीटमेंट के सीवर का गिरना बंद हो जाएगा।
Yamuna Sewage treatment plant to be built with 583 crores in agra approval given for STP construction
एसटीपी - फोटो : अमर उजाला

ये है शहर में सीवर नेटवर्क का हाल

शहर में 91 बड़े नाले हैं, जिनमें से 29 टेप्ड हैं। 27 नालों पर जालियां लगी हैं। 38 नालों को टेप किया जाना है। शहर में सात एसटीपी हैं, जबकि 28 सीवेज पंपिंग स्टेशन हैं।
 
विज्ञापन
विज्ञापन
Yamuna Sewage treatment plant to be built with 583 crores in agra approval given for STP construction
सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट - फोटो : अमर उजाला
 शहर में 286 एमएलडी सीवर निकलता है, जिसमें से 130 एमएलडी ट्रीट हो रहा है। धांधूपुरा में 100 एमएलडी, 31 एमएलडी का जगनपुर में, 10 एमएलडी का ट्रांसयमुना में एसटीपी प्रस्तावित है। 
विज्ञापन
Yamuna Sewage treatment plant to be built with 583 crores in agra approval given for STP construction
ताजमहल - फोटो : अमर उजाला

प्रदूषण के कारण ताज पर कीड़ों का हमला 

यमुना में नाले के पानी के कारण उपजे दलदल से ताज पर गोल्डी काइरोनोमस कीड़ों का हमला हो रहा है। हर सप्ताह शुक्रवार को एएसआई ताज के पीछे की संगमरमरी दीवार की धुलाई करने को मजबूर है। बीते चार साल से ताजमहल पर कीड़ों का हमला बढ़ा है। सुप्रीम कोर्ट और नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल के स्वत: संज्ञान लेने के बाद भी यमुना नदी में सीवर गिरना बंद नहीं हुआ। सीवेज को लेकर नीरी और सीपीसीबी की रिपोर्ट भी सुप्रीम कोर्ट में दाखिल होनी है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed