{"_id":"59632fcf4f1c1b1e3c8b4a5e","slug":"worship-in-the-temples-of-lord-shiva-in-agra","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"सावन का पहला सोमवारः करिए आगरा के प्रमुख शिव मंदिरों के दर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सावन का पहला सोमवारः करिए आगरा के प्रमुख शिव मंदिरों के दर्शन
टीम डिजिटल आगरा
Updated Mon, 10 Jul 2017 01:12 PM IST
विज्ञापन
श्रीमनकामेश्वर मंदिर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भगवान शिव के प्रिय मास सावन की शुरुआत होते ही शिवालयों में बम-बम भोले की गूंज सुनाई देने लगी। भगवान शिव के मंदिरों के लिए विख्यात आगरा शहर में पूरा वातावरण शिवमय है। इस बार सावन की शुरुआत ही सोमवार से होने के कारण शिवभक्तों में काफी उत्साह नजर आ रहा है। सोमवार को मंगला दर्शन के समय ही मंदिरों में जलाभिषेक के लिए भक्त उमड़ पड़े।
रावली महादेव मंदिर
- फोटो : अमर उजाला
बता दें कि ताजमहल के लिए विश्वविख्यात आगरा नगरी की को भगवान शिव की नगरी भी माना जाता है। राजस्थान की सीमा से जुड़ा होने के कारण यहां भी राजपूत राजवंश की छाप है। आगरा की चारों दिशाओं में भगवान शिव अपने परिवार के साथ विराजमान हैं। गौर करने वाली बात है कि यहां भगवान शिव के अधिकतर मंदिर यमुना किनारे हैं।
राजराजेश्वर मंदिर
- फोटो : अमर उजाला
ऐसे में यहां सावन के हर सोमवार को शिव मंदिरों पर मेला लगता है। पहले सोमवार की शुरुआत शमशाबाद रोड स्थित राजराजेश्वर मंदिर से होती है। सावन के पहले सोमवार को राजराजेश्वर मंदिर में भव्य मेले में लाखों भक्त उमड़ते हैं। सोमवार 10 जुलाई को भी सुबह से ही मंदिर में जलाभिषेक के लिए भक्त उमड़ पड़े।
विज्ञापन
विज्ञापन
पृथ्वीनाथ मंदिर
- फोटो : अमर उजाला
खासकर महिलाएं सुबह घरों में पूजा-पाठ के बाद मंदिरों में बेलपत्र, धतूरा आदि ने सजी थाल लेकर पूजन करने पहुंचीं। इसके अलावा शहर में प्रमुख बल्केश्वर महादेव मंदिर, श्रीमनकामेश्वर मंदिर, रावली महादेव मंदिर और पृथ्वीनाथ मंदिर में भी सुबह से जलाभिषेक और दुग्धाभिषेक का क्रम जारी है। श्रद्धालुओं की भीड़ मंदिरों की ओर जाती दिखाई दे रही है।
विज्ञापन
फिरोजाबाद का शिवमंदिर
- फोटो : अमर उजाला
इसके अलावा आगरा देहात और आसपास के जिलों में भी सावन के पहले सोमवार को पूजन और अर्चन का क्रम जारी है। फिरोजाबाद के शिवमंदिरों में भी सुबह से भक्त जलाभिषेक के लिए पहुंच रहे हैं। सुबह जलाभिषेक के बाद शाम को मंदिरों में भव्य आरती का आयोजन किया जाएगा।