फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

हाईवे पर हादसे में महिला की मौत, शव के ऊपर से गुजर गए कई वाहन, कुचलती रही 'इंसानियत'

Mon, 31 Dec 2018 11:22 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला आगरा Published by: मुकेश कुमार Updated Mon, 31 Dec 2018 11:22 AM IST
विज्ञापन
woman dead in road accident on delhi agra highway in agra
सड़क हादसा - फोटो : अमर उजाला
आगरा में एनएच-2 पर रुनकता और सुल्तानगंज पुलिया पर रविवार रात एक घंटे में तीन हादसे हुए। सुल्तानगंज पुलिया पर अज्ञात वाहन ने वृद्धा को टक्कर मार दी। उनकी मौके पर ही मौत हो गई। अंधेरा होने की वजह से शव के ऊपर से कई वाहन गुजर गए। काफी देर तक 'इंसानियत' कुचलती रही। बाद में पुलिस ने शव को उठाया। 

हाईवे पर हादसे में महिला की मौत, शव के ऊपर से गुजर गए कई वाहन, कुचलती रही 'इंसानियत'

woman dead in road accident on delhi agra highway in agra
सड़क हादसा - फोटो : अमर उजाला
इसी बीच एक युवक को कार ने टक्कर मार दी। वह घायल हो गया। इससे लोग भड़क गए। उन्होंने जाम लगा दिया। अंडरपास और फुट ओवर ब्रिज बनाने की मांग की। पुलिस के समझाने पर दो घंटे बाद जाम खोला। वहीं रुनकता में कार की टक्कर से महिला की मौत हो गई।

हाईवे पर हादसे में महिला की मौत, शव के ऊपर से गुजर गए कई वाहन, कुचलती रही 'इंसानियत'

woman dead in road accident on delhi agra highway in agra
सड़क हादसा - फोटो : अमर उजाला
इंस्पेक्टर थाना हरीपर्वत ने बताया कि सुल्तानगंज पुलिया पर हादसे में मरने वाली महिला सोमवती (60) निवासी मिरहची, जनपद एटा है। वह प्रकाश नगर, न्यू आगरा में अपनी बेटी के घर पर रह रही है। शाम को किसी काम से लंगड़े की चौकी पर आई थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

हाईवे पर हादसे में महिला की मौत, शव के ऊपर से गुजर गए कई वाहन, कुचलती रही 'इंसानियत'

woman dead in road accident on delhi agra highway in agra
सड़क हादसा - फोटो : अमर उजाला
महिला शाम को सात बजे सुल्तानगंज पुलिया के पास सड़क पार कर रही थीं। तभी वाटर वर्क्स की ओर से आते भारी वाहन ने उन्हें चपेट में ले लिया। उनकी मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद वाहन लेकर चालक भागने में सफल रहा। 
विज्ञापन

हाईवे पर हादसे में महिला की मौत, शव के ऊपर से गुजर गए कई वाहन, कुचलती रही 'इंसानियत'

woman dead in road accident on delhi agra highway in agra
सड़क हादसा - फोटो : अमर उजाला
अंधेरा होने की वजह से कई वाहन महिला के ऊपर से गुजर गए। लोगों ने पुलिस को सूचना दी। सूचना पर आई पुलिस शव को उठाने के प्रयास में लगी थी। तभी कुछ दूरी पर एक कार ने सड़क पार करते युवक को अपनी चपेट में ले लिया। वह घायल हो गया। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed