फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

ब्रज में बदला मौसम: आगरा-मथुरा में धूलभरी आंधी के साथ बूंदाबांदी, कई जगह पेड़ और खंभे गिरे, युवक घायल

Sun, 01 May 2022 06:36 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला नेटवर्क, आगरा / मथुरा
अमर उजाला नेटवर्क, आगरा / मथुरा Published by: मुकेश कुमार Updated Sun, 01 May 2022 06:36 PM IST
विज्ञापन
weather update today thunderstorm hits agra mathura
आंधी से बर्बादी की तस्वीरें - फोटो : अमर उजाला

ब्रज में रविवार को दोपहर बाद अचानक मौसम का मिजाज बिगड़ गया। शाम को करीब चार साढ़े आसमान पर बादल छा गए। तेज हवाएं चलने लगीं। शाम पांच बजे हवाएं धूलभरी आंधी में बदल गईं। तेज आंधी ने शहर से देहात तक जनजीवन अस्त व्यस्त कर दिया। धूलभरी आंधी के कारण आगरा-मथुरा में कई जगह होर्डिंग्स और रूफटॉप होर्डिंग गिर पड़े। देहात में कई पेड़ धराशायी हो गए और कुछ की शाखाएं टूट गईं। कई जगहों पर बिजली के खंभे गिर गए हैं। तेज आंधी से आगरा कैंट रेलवे स्टेशन के बाहर लगा लोहे का भारी-भरकम ढांचा गिर गया, जिससे लोग बाल-बाल बचे। किरावली में टीनशेड गिरने से एक युवक घायल हुआ है। उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं आंधी के साथ बूंदाबांदी होने से गर्मी से थोड़ी राहत मिली है।  

weather update today thunderstorm hits agra mathura
तेज रफ्तार से चली धूलभरी आंधी - फोटो : अमर उजाला

भीषण गर्मी से तप रही ताजनगरी में मई के पहले दिन ही मौसम ने करवट ली। दोपहर में तेज धूप ने लोगों का परेशान कर दिया। शाम होते-होते मौसम अचानक बदल गया। आसमान पर बादल आए और तेज धूलभरी आंधी चलने लगी। किरावली क्षेत्र में आंधी में उड़कर टीनशेड ने किरावली चौराहे पर फल की ठेल पर जा गिरा, जिससे 35 वर्षीय कल्लू के सिर में गंभीर चोट आई। परिज ने उसे आगरा ले गए।

weather update today thunderstorm hits agra mathura
आंधी से गिरा पेड़ - फोटो : अमर उजाला
कागारौल में रविवार शाम पांच बजे अचानक आई तेज रफ्तार से धूलभरी आंधी से काफी नुकसान के आसार है। कस्बे से लेकर गांवों में आंधी से पेड़ टूट गए। घरों की छतों पर रखे ईंधन और कंड्डे उड़ गए। आंधी के दौरान हल्की बूंदाबांदी भी हुई, जिससे लोगों को गर्मी से थोड़ी राहत जरूर मिली है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
weather update today thunderstorm hits agra mathura
मथुरा में पेड़ों के साथ गिरा खंभा - फोटो : अमर उजाला
मथुरा जिले में तेज आंधी के साथ ही हल्की बारिश हुई। जिससे आम जनमानस को गर्मी से कुछ राहत मिली है। नंदगांव में ओलावृष्टि भी हुई है। मौसम सुहाना हो गया। वहीं तेज आंधी के कारण बिजली के पोल और पेड़ रास्तों पर गिर गए हैं। जिससे लोगों को परेशानी हुई। 
विज्ञापन
weather update today thunderstorm hits agra mathura
मथुरा में सरकारी बोर्ड आंधी से गिरा - फोटो : अमर उजाला
बरसाना में तेज आंधी के कारण सरकारी बोर्ड सड़कों पर गिर गए। दुकानदारों के टीनशेड उड़ गए। राहगीरों को धूलभरी आंधी का सामना करना पड़ा। फिरोजाबाद में भी आंधी के साथ हल्की बूंदीबांदी हुई है। आंधी से तीनों जिलों में भारी नुकसान होने की आशंका है। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed