पूरे माह भीषण गर्मी से बेहाल करते हुए मार्च ने जाते-जाते 18 साल पुराना एक और रिकॉर्ड तोड़ दिया। गुरुवार को तापमान 42.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि 18 साल पहले 22 मार्च 2004 को आगरा में तापमान 42.4 डिग्री तक रह चुका है। 18 साल बाद न केवल यह रिकॉर्ड टूटा, बल्कि प्रदेश में आगरा सबसे गर्म शहर रिकॉर्ड किया गया। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार 1892 के बाद मार्च के माह में सबसे ज्यादा गर्म दिन अब तक वर्ष 2004 का 22 मार्च था। 130 वर्षों में अब मार्च महीने का सबसे ज्यादा तापमान 31 को 42.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग ने चार अप्रैल तक लू का अलर्ट जारी किया है। नवरात्र पहली बार इतनी गर्मी में शुरू हो रहे हैं।
{"_id":"6245d9753437ee6ec138987c","slug":"weather-update-maximum-temperature-in-agra-crosses-42-degree-on-march-31","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"मौसम: आगरा में टूटा गर्मी का रिकॉर्ड, पारा 42 डिग्री पार, चार अप्रैल तक लू का अलर्ट, रखें अपना ख्याल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मौसम: आगरा में टूटा गर्मी का रिकॉर्ड, पारा 42 डिग्री पार, चार अप्रैल तक लू का अलर्ट, रखें अपना ख्याल
Fri, 01 Apr 2022 12:13 AM IST
मुकेश कुमार
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
Published by: मुकेश कुमार
Updated Fri, 01 Apr 2022 12:13 AM IST
विज्ञापन
धूप से मासूम को बचाती मां
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ताजमहल में गर्मी से व्याकुल हुए पर्यटक
- फोटो : अमर उजाला
मार्च के आखिरी दिन भी आगरा प्रदेश में सबसे गर्म शहर दर्ज किया गया। इस पूरे माह आगरा प्रदेश के सबसे गर्म शहरों की टॉप 3 सूची का हिस्सा रहा है और पारा सामान्य से 7 डिग्री सेल्सियस तक ज्यादा दर्ज किया गया।
गुरुवार को भी आगरा में तापमान 42.5 डिग्री दर्ज किया गया जो सामान्य से सात डिग्री ज्यादा है। बृहस्पतिवार को न्यूनतम तापमान 21.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो सामान्य से तीन डिग्री ज्यादा है। झांसी के साथ आगरा संयुक्त रूप से सबसे गर्म शहरों में नंबर एक पर रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
ताजमहल परिसर में धूप से बचने का प्रयास करते पर्यटक
- फोटो : अमर उजाला
मौसम विभाग ने चार अप्रैल तक लू का अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग के पूर्वानुमान केंद्र के मुताबिक दिन में पारा 43 से 44 डिग्री सेल्सियस के बीच पहुंचने के आसार हैं। न्यूनतम तापमान भी सामान्य से ऊपर रह सकता है, वहीं तेज धूप और लू के थपेड़े बरकरार रहेंगे।
विज्ञापन
फाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला
सूबे का हाल
शहर अधिकतम न्यूनतम
आगरा 42.5 डिग्री सेल्सियस 21.5 डिग्री सेल्सियस
झांसी 42.5 डिग्री सेल्सियस 21.3 डिग्री सेल्सियस
प्रयागराज 41.8 डिग्री सेल्सियस 22.2 डिग्री सेल्सियस
हमीरपुर 41.2 डिग्री सेल्सियस 23.2 डिग्री सेल्सियस
वाराणसी 40.2 डिग्री सेल्सियस 23.0 डिग्री सेल्सियस
शहर अधिकतम न्यूनतम
आगरा 42.5 डिग्री सेल्सियस 21.5 डिग्री सेल्सियस
झांसी 42.5 डिग्री सेल्सियस 21.3 डिग्री सेल्सियस
प्रयागराज 41.8 डिग्री सेल्सियस 22.2 डिग्री सेल्सियस
हमीरपुर 41.2 डिग्री सेल्सियस 23.2 डिग्री सेल्सियस
वाराणसी 40.2 डिग्री सेल्सियस 23.0 डिग्री सेल्सियस