कड़ाके की ठंड ने ताजनगरी के लोगों को बेहाल कर दिया। रविवार को आगरा प्रदेश में तीसरा सर्द शहर रहा। अलीगढ़ प्रदेश में सबसे सर्द शहर रहा, जहां पारा 14.8 डिग्री सेल्सियस रहा, जबकि दूसरे नंबर पर बरेली रहा, जहां 15.2 डिग्री और तीसरे नंबर पर आगरा रहा, जहां दिन में तापमान महज 16.4 डिग्री सेल्सियस तक आ गया। आगरा में सामान्य से सात डिग्री तक पारा लुढ़क गया। बीते रविवार को आगरा प्रदेश में सबसे सर्द था, तब दिन में पारा महज 12.8 डिग्री पर आ गया था।
{"_id":"600da1198ebc3e32ae394644","slug":"weather-forecast-today-update-in-agra-news-agra-temperature-down-seven-degrees-below","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Agra Weather: सर्दी के सितम से कांपी ताजनगरी, सात डिग्री नीचे पहुंचा तापमान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra Weather: सर्दी के सितम से कांपी ताजनगरी, सात डिग्री नीचे पहुंचा तापमान
Mon, 25 Jan 2021 12:07 AM IST
मुकेश कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
Published by: मुकेश कुमार
Updated Mon, 25 Jan 2021 12:07 AM IST
विज्ञापन
आगरा का मौसम: स्मारकों पर ठिठुरते दिखे सैलानी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शीतलहर के चलते गर्म कपड़े पहन कर बाहर निकले शहरवासी
- फोटो : अमर उजाला
रविवार की सुबह कोहरा छाया रहा और दिन भर सूरज कोहरे की रजाई मे दुबका रहा। दिन में पल भर के लिए भी धूप नहीं निकली, जिससे दिन में कड़ाके की ठंड ने लोगों को परेशान कर दिया। रविवार की छुट्टी में पार्क और घर की छतों में धूप सेंकने के लिए लोग नहीं निकल सके। सर्दी के कारण बाजार में गर्म कपड़ों को छोड़कर अन्य बाजारों में ग्राहक कम रहे। दिन में पारा सामान्य से 7 डिग्री सेल्सियस नीचे केवल 16.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। न्यूनतम तापमान 8.4 डिग्री दर्ज किया गया।
आगरा का मौसम: रविवार को दिनभर छाया रहा कोहरा
- फोटो : अमर उजाला
मौसम विभाग के पूर्वानुमान केंद्र के मुताबिक अगले तीन दिनों तक शीतलहर जारी रहेगी। गणतंत्र दिवस पर मौसम के और सर्द होने के आसार हैं। न केवल दिन, बल्कि रात के तापमान में भी गिरावट के आसार बन रहे हैं। अगले दो दिन सुबह कोहरा छाया रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
शीतलहर के चलते गर्म कपड़े पहन कर बाहर निकली युवतियां
- फोटो : अमर उजाला
शहर अधिकतम न्यूनतम
अलीगढ़ 14.8 8.4
बरेली 15.2 8.2
आगरा 16.4 8.4
गोरखपुर 17.2 10.3
मेरठ 17.5 8.3
हरदोई 17.5 8.5
अलीगढ़ 14.8 8.4
बरेली 15.2 8.2
आगरा 16.4 8.4
गोरखपुर 17.2 10.3
मेरठ 17.5 8.3
हरदोई 17.5 8.5
विज्ञापन
रॉयल गेट पर खड़े पर्यटक, कोहरे में गुम हुआ ताजमहल
- फोटो : अमर उजाला
कोहरे में गुम रहा ताजमहल
गणतंत्र दिवस से पहले की छुट्टियों में ताजमहल देखने आए सैलानियों को दोपहर तक रॉयल गेट से ताज नजर नहीं आया। कोहरे के कारण ताज महल पर दृश्यता कम रही, जिससे सेल्फी लेने वाले पर्यटकों को परेशानी हुई, ताज पर जो सैलानी आए, वह गर्म कपड़ों से एकदम ढके नजर आए। पूरे दिन ताज पर कोहरा और धूंध के कारण सेंट्रल टैंक से आगे जाने पर फोटोग्राफी हो पाई।
गणतंत्र दिवस से पहले की छुट्टियों में ताजमहल देखने आए सैलानियों को दोपहर तक रॉयल गेट से ताज नजर नहीं आया। कोहरे के कारण ताज महल पर दृश्यता कम रही, जिससे सेल्फी लेने वाले पर्यटकों को परेशानी हुई, ताज पर जो सैलानी आए, वह गर्म कपड़ों से एकदम ढके नजर आए। पूरे दिन ताज पर कोहरा और धूंध के कारण सेंट्रल टैंक से आगे जाने पर फोटोग्राफी हो पाई।