फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

रिमझिम बारिश के बाद ब्रज में कोहरे ने दी दस्तक, पारा लुढ़का, ठिठुरन बढ़ी

Thu, 13 Dec 2018 03:15 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला आगरा Updated Thu, 13 Dec 2018 03:15 PM IST
विज्ञापन
Weather Forecast heavy fog in agra
घना कोहरा - फोटो : अमर उजाला
मौसम तेजी से करवट बदल रहा है। रिमझिम बारिश के बाद अब कोहरा ने दस्तक दे दी है। गुरुवार सुबह को कोहरे ने आगरा समेत पूरे ब्रज को अपनी आगोश में ले लिया। इससे ठिठुरन बढ़ गई है। सुबह साढ़े 11 बजे तक कोहरा छाया गया। इसके बाद सूर्य देवता के दर्शन हुए।

रिमझिम बारिश के बाद ब्रज में कोहरे ने दी दस्तक, पारा लुढ़का, ठिठुरन बढ़ी

Weather Forecast heavy fog in agra
ताजमहल पर कोहरे की चादर - फोटो : अमर उजाला
ताजनगरी में घना कोहरा होने की वजह से सुबह नौ बजे तक सड़कों पर सन्नाटा पसरा रहा। संगमरमरी ताजमहल पर कोहरे की चादर चढ़ गई। सुबह ताज का दीदार करने पहुंचे पर्यटक ठिठुरते नजर आए। वहीं ताज के साथ सेल्फी लेने के लिए उनकी धूप निकलने का इंतजार करना पड़ा। 

रिमझिम बारिश के बाद ब्रज में कोहरे ने दी दस्तक, पारा लुढ़का, ठिठुरन बढ़ी

Weather Forecast heavy fog in agra
कोहरा - फोटो : अमर उजाला
कान्हा की नगरी मथुरा में भी घना कोहरा छाया रहा। प्रशासन की ओर से अलाव की व्यवस्था न होने के कारण यहां मंदिरों में दर्शन को आए श्रद्धालु जहां तहां ठिठुरते नजर आए। सुबह 11 बजे के बाद धूप निकली तो लोगों को राहत मिली। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रिमझिम बारिश के बाद ब्रज में कोहरे ने दी दस्तक, पारा लुढ़का, ठिठुरन बढ़ी

Weather Forecast heavy fog in agra
कोहरा - फोटो : अमर उजाला
एटा और कासगंज में भी कोहरे ने दस्तक दे दी है। सुबह विजिबिलटी इतनी कम थी कि सड़कों पर वाहन रेंगते नजर आए। सुबह नौ बजे लोग वाहन की लाइट जलाकर चल रहे थे। 
विज्ञापन

रिमझिम बारिश के बाद ब्रज में कोहरे ने दी दस्तक, पारा लुढ़का, ठिठुरन बढ़ी

Weather Forecast heavy fog in agra
हादसे के बाद की तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
फिरोजाबाद जिले में कोहरे ने पहले दिन ही कहर बरपाया। अलग अलग क्षेत्रों में कोहरे की वजह से हादसे हो गए। एक्सप्रेसवे पर खड़े ट्रक से रोडवेज टकराई गई। वहीं मैक्स गाड़ी को ट्रक और बस ने टक्कर मार दी। हादसों में करीब सात लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed