फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Mathura: सर्द रात में शरण मांगी तो कर दी पानी की बौछार, कन्हैया के भक्तों के साथ अमानवीय व्यवहार

Sun, 30 Oct 2022 11:43 AM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, वृंदावन (मथुरा)
संवाद न्यूज एजेंसी, वृंदावन (मथुरा) Published by: मुकेश कुमार Updated Sun, 30 Oct 2022 11:43 AM IST
विज्ञापन
Water shower on devotees sleeping outside ashrams at night in Vrindavan
एक आश्रम के बाहर फुटपाथ पर बैठे श्रद्धालु - फोटो : अमर उजाला

किस्मत ने मारा और परिजन ने दुत्कारा तो आ पहुंचे कन्हैया की नगरी में। इस उम्मीद और विश्वास के साथ कि राधा-कृष्ण का नाम रटते-रटते जिंदगी गुजर जाएगी। यहां भी तकलीफें कम नहीं हुईं। वृंदावन के आलीशान आश्रमों में चल रहीं दिव्य कथाओं में सुबह-शाम पेट तो भर जाता है, लेकिन उसी आश्रम में सर्द रात में शरण पाना जैसे जिंदगी जीत लेने जैसा है। आरोप है कि भक्तों के साथ अमानवीय व्यवहार किया गया। सर्द रात में ठंडे पानी की बौछार की गई। दरअसल, शुक्रवार की सुबह आनंद वाटिका और गौरी गोपाल आश्रम के बीच संत कॉलोनी में फुटपाथ पर दो महिलाओं के संदिग्ध अवस्था में शव मिले थे। इसके बाद रात में फुटपाथ पर सोते भक्तों पर पानी डालकर उन्हें दौड़ाया गया। भीगे बिछोने और कपड़ों से भक्तों ने रात जागकर गुजारी। चेतावनी दी गई कि अगर यहां सोते मिले तो फिर से पानी डाल दिया जाएगा। 



Mathura: वृंदावन के एक आश्रम के समीप दो महिलाओं के शव मिलने से सनसनी

Water shower on devotees sleeping outside ashrams at night in Vrindavan
आश्रम के बाहर जमीन पर सोते श्रद्धालु - फोटो : अमर उजाला
आरोप है आस्था की डोर से बंधे चले आए भक्तों पर आश्रम के समीप, फुटपाथ पर सोने पर रात में पानी की बौछार कर गई। सर्द रात में पानी की बौछार से जागे भक्तों को दौड़ाया गया। कहा गया कि अगर दोबारा यहां सोते पाए गए तो पानी डाल दिया जाएगा। आश्रमों की शोभा खराब न हो, इसलिए कन्हैया के भक्तों के साथ इस अमानवीय कृत्य से धर्म की व्याख्या करने वालों के चेहरे से नकाब हट गया है। 
Water shower on devotees sleeping outside ashrams at night in Vrindavan
फुटपाथ पर सोते श्रद्धालु - फोटो : अमर उजाला
फुटपाथ पर जीवन गुजार रहे मांगेराम ने बताया कि उनका दुनिया में कोई नहीं है। आखिरी वक्त में कन्हैया की नगरी में आ गए। यहां आश्रमों में कथाएं सुनते हैं। खाने को मिल जाता है लेकिन जब रात में सोने की बात आती है तो आश्रम जगह नहीं देते हैं। फुटपाथ पर ही जीवन गुजार रहा हूं। रात में पानी डाल दिया, कपड़े भीग गए। वे अकेले नहीं हैं, हजारों बेसहारा भक्त वृंदावन, मथुरा, गोवर्धन में ऐसे ही जीवन गुजार रहे हैं। आश्रम के बाहर रुकते हैं तो भगा दिया जाता है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन
Water shower on devotees sleeping outside ashrams at night in Vrindavan
फुटपाथ पर मिले थे दो महिलाओं के शव - फोटो : अमर उजाला
शुक्रवार को मृत मिली दोनों महिलाओं के शवों का पोस्टमार्टम नहीं हो सका। पुलिस उनके परिजन के आने का इंतजार कर रही है। संत कॉलोनी में 61 वर्षीय चंपा गुप्ता निवासी लखनऊ और 68 वर्षीय सुशीला निवासी बिहार के संदिग्ध अवस्था में शव मिले थे। पुलिस ने दोनों के शवों को पोस्टमार्टम गृह भेज दिया। 
विज्ञापन
Water shower on devotees sleeping outside ashrams at night in Vrindavan
घटनास्थल पर जांच करती पुलिस - फोटो : अमर उजाला
पुलिस ने दोनों के परिवार से संपर्क करने का प्रयास किया। बिहार निवासी सुशीला के पुत्र ने आने में असमर्थता जताई जबकि लखनऊ निवासी चंपा गुप्ता के परिवार से संपर्क नहीं हो सका है। कोतवाली प्रभारी सूरज प्रकाश शर्मा का कहना है कि जब तक परिवार के लोगों की स्वीकृति नहीं मिल जाती, पोस्टमार्टम नहीं हो सकता।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed