{"_id":"5d8794dd8ebc3e0131498e62","slug":"warm-welcome-of-dalai-lama-in-raman-reti-ashram-in-mathura","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"रमणरेती धाम में दलाई लामा का हुआ चरण पूजन, 'गजराज' ने माला पहनाकर किया स्वागत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रमणरेती धाम में दलाई लामा का हुआ चरण पूजन, 'गजराज' ने माला पहनाकर किया स्वागत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा
Published by: मुकेश कुमार
Updated Mon, 23 Sep 2019 12:10 AM IST
विज्ञापन
1 of 5
रमण रेती धाम में दलाई लामा
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
मथुरा में तिब्बत के आध्यात्मिक गुरु दलाई लामा का रमणरेती धाम में अभिषेक के साथ स्वागत किया गया। आश्रम में बने मंच पर चांदी के सिंहासन पर दलाई लामा को बैठाया गया। वैदिक मंत्रोच्चारण के मध्य मंदिर के रवि शास्त्री, आशोक जोशी, गोविंदानंद, स्वामी हरिशंकर, स्वामी रामदास ने यमुना जल से दलाई लामा का चरण पूजन किया गया। इसके बाद उनके श्री चरणों पर चंदन लेपन कर फूल अर्पित किए गए।
2 of 5
कार्ष्णि गुरु शरणानंद के साथ दलाई लामा
- फोटो : अमर उजाला
रविवार सुबह 9:30 बजे अपनी धार्मिक यात्रा पर दलाई लामा महावन के रमणरेती धाम पहुंचे। यहां पहुंचते ही आश्रम के गजराज (हाथी) ने दलाई लामा के गले में माला डालकर स्वागत किया। दलाई लामा को लेने के लिए कार्ष्णि गुरु शरणानंद स्वयं आश्रम के बाहर आए। शरणानंद ने दलाई लामा का हाथ थामा और आश्रम में प्रवेश कराया।
3 of 5
आध्यात्मिक गुरु दलाई लामा
- फोटो : अमर उजाला
दलाई लामा ने कहा कि आज की सबसे बड़ी जरूरत विश्व में आपसी प्रेम की है। इसी से मुल्कों के बीच की दुश्मनी को दूर किया जा सकता है। एक शांत और नए विश्व का निर्माण किया जा सकता है। अपनी धार्मिक यात्रा के दौरान दलाई लामा रमणबिहारी मंदिर में दर्शन के लिए भी गए। आश्रम के गुरुकुल के ऋषि कुमारों द्वारा संस्कृत के स्वास्ति वाचन किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
दलाई लामा के चरण धोते अनुयायी
- फोटो : अमर उजाला
दलाई लामा के आगमन से पूर्व रमणरेती धाम के मुख्य द्वार को स्वेत और लाल रंग से सजाया गया। मुख्य द्वार से मंदिर परिसर एवं मंच तक हरे और लाल रंग की कारपेट बिछाई गई। वहीं परिसर को गुलाब, मोरा, गेंदा, कमल आदि फूलों से सजाया संवारा गया। दलाई लामा को गुरु शरणानंद ने आश्रम परिसर का अवलोकन कराया। इसके बाद संत निवास में विश्राम के लिए चले गए।
विज्ञापन
5 of 5
अनुयायियों के साथ आध्यात्मिक गुरु दलाई लामा
- फोटो : अमर उजाला
दो दिन की धार्मिक यात्रा के दौरान दलाई लामा सोमवार को सुबह रमणरेती धाम में रमणेश्वर महादेव का अभिषेक और हवन में सहभागिता करेंगे। इसके बाद पौधरोपण होगा। रमणरेती धाम में सोमवार को संत समागम आयोजित किया जाएगा। कार्ष्णि गुरु शरणानंद के अलावा ब्रज के संतों के साथ धार्मिक चर्चा करेंगे।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।