{"_id":"5f06ee1b8ebc3e63a3416eba","slug":"vikas-dubey-arrested-in-ujjail-martyr-bablu-kumar-s-father-said-up-police-failure","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Vikas Dubey Arrested: उज्जैन में विकास दुबे की गिरफ्तारी यूपी पुलिस की नाकामी, दुर्दांत को मार देना चाहिए: शहीद के पिता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Vikas Dubey Arrested: उज्जैन में विकास दुबे की गिरफ्तारी यूपी पुलिस की नाकामी, दुर्दांत को मार देना चाहिए: शहीद के पिता
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
Published by: मुकेश कुमार
Updated Fri, 10 Jul 2020 12:34 AM IST
विज्ञापन
1 of 7
शहीद बबलू कुमार के परिजनों ने कहा- विकास को मिले कड़ी सजा
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
मध्य प्रदेश के उज्जैन में कानपुर कांड के मुख्य आरोपी विकास दुबे को गिरफ्तार कर लिया गया है। गुरुवार की सुबह इसकी खबर मिलने के बाद शहीद पुलिसकर्मियों के परिजनों को सुकून मिला। हालांकि उनको दुख इस बात का है कि विकास दुबे जिंदा पकड़ा गया है। आगरा के शहीद सिपाही के पिता ने कहा है कि मध्य प्रदेश में हुई विकास दुबे की गिरफ्तारी में उत्तर प्रदेश पुलिस की नाकामी झलकती है। उस दुर्दांत को मार देना चाहिए।
2 of 7
शहीद सिपाही बबलू कुमार की फाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला
कानपुर के बिकरू गांव में दो जून की रात हिस्ट्रीशीटर विकास दुबे को पकड़ने गई पुलिस टीम पर ताबड़तोड़ गोलियां बरसाईं गईं थीं। हमले में सीओ सहित आठ पुलिसकर्मी शहीद हो गए थे। इनमें आगरा के फतेहाबाद क्षेत्र के पोखर पांडेय निवासी सिपाही बबलू कुमार भी शामिल थे। इस घटना के बाद से मुख्य आरोपी विकास दुबे फरार चल रहा था।
3 of 7
गिरफ्तार किया गया विकास दुबे
- फोटो : अमर उजाला
घटना के सातवें दिन हिस्ट्रीशीटर विकास दुबे को मध्य प्रदेश की पुलिस ने उज्जैन में गिरफ्तार कर लिया। वो वहां महाकाल मंदिर में गया था। विकास दुबे की गिरफ्तारी से शहीदों के परिजनों के दिल को थोड़ी तसल्ली मिली है। शहीद बबलू कुमार के पिता छोटेलाल का कहना है कि उज्जैन में दुर्दांत विकास दुबे की गिरफ्तारी में यूपी पुलिस की नाकामी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 7
शहीद के पिता छोटेलाल
- फोटो : अमर उजाला
शहीद के पिता ने कहा कि दुर्दांत विकास दुबे को शहीद पुलिसकर्मियों के परिवारों को सौंप देना चाहिए। उसको वैसे ही तड़पा-तड़पाकर मारना चाहिए, जैसे उसने बहादुर पुलिसकर्मियों को मारा था। इसके साथ ही चौबेपुर थाने के एसओ तथा चौकी इंचार्ज को भी कड़ी सजा मिलना चाहिए।
विज्ञापन
5 of 7
शहीद सिपाही बबलू कुमार
- फोटो : अमर उजाला
सिपाही बबलू कुमार के परिवार की आर्थिक स्थित अच्छी नहीं है। उनके पिता छोटेलाल के पास खेत नहीं हैं। चार भाइयों में बबलू तीसरे नंबर का था। पिता राजमिस्त्री का काम करते हैं। बबलू के सिपाही बनने के बाद परिवार की आर्थिक स्थिति सुधरने की उम्मीद जगी थी, लेकिन डेढ़ साल की नौकरी में वो शहीद हो गए।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।