फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Valentine Week: मोहब्बत की नगरी में उपहारों से सजे बाजार, इन खास दिनों को बनाएं यादगार

Fri, 07 Feb 2020 12:15 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: मुकेश कुमार Updated Fri, 07 Feb 2020 12:15 AM IST
विज्ञापन
valentine week 2020 gifts markets in agra
valentine week 2020 - फोटो : अमर उजाला
वेलेंटाइन वीक पर मोहब्बत की नगरी आगरा के बाजार विशेष उपहारों से सज गए हैं। सात फरवरी को रोज डे से शुरू होकर 14 फरवरी वेलेंटाइन डे तक हर दिन के लिए अलग-अलग उपहारों की रेंज है। यहां मैजिक मिरर है, कपल्स इन मिरर है, इलेक्ट्रॉनिक रिस्ट बैंड, दिल के आकार के खिलौने हैं। उपहारों की सूची बहुत लंबी है। वहीं युवाओं ने वेलेंटाइन वीक के हर दिन को यादगार बनाने के लिए तैयारी कर ली है। 


 

देश-दुनिया और अपने क्षेत्र की हर खबर सबसे पहले पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें। आप हमें फेसबुकट्विटर और यूट्यूब पर फॉलो भी कर सकते हैं।

valentine week 2020 gifts markets in agra
valentine week 2020 - फोटो : अमर उजाला
वेलेंटाइन वीक
7 फरवरी: रोज डे
8 फरवरी: प्रपोज डे
9 फरवरी: चॉकलेट डे
10 फरवरी: टेडी डे
11 फरवरी: प्रॉमिस डे
12 फरवरी: हग डे
13 फरवरी: किस डे
14 फरवरी: वेलेंटाइन डे
valentine week 2020 gifts markets in agra
गुलाब हुआ महंगा - फोटो : अमर उजाला
सात फरवरी को रोज डे है। गुलाब को फूल देने के साथ ही युवा वेलेंटाइन वीक की शुरुआत करेंगे। बाजार में गुलाब के फूलों की कीमत बढ़ गई है। मदिया कटरा में फूलों के व्यापारी मुकेश कुशवाहा का कहना है कि पच्चीस रुपये से लेकर 500 रुपये तक गुलाब के फूलों की कीमत है। उम्मीद है कि इस बार भी गुलाब के फूलों की खूब बिक्री होगी। इसके साथ ही एक रंग से लेकर सतरंगी रिस्ट बैंड भी काफी बिक रहे हैं।  
विज्ञापन
विज्ञापन
valentine week 2020 gifts markets in agra
valentine week 2020 - फोटो : अमर उजाला
विजुअल इफेक्ट्स में दिख रहा लाल दिल
आगरा के कई फैशन इंस्टीट्यूट में वेलेंटाइन की थीम पर डिजाइनर परिधान तैयार किए जा रहे हैं। आइफा की छात्राओं ने विजुअल इफेक्ट्स वाले परिधान तैयार किए हैं। छात्रा ज्योति पचौरी और तबस्सुम के निर्देशन में तैयार की गई ड्रेस में लाल रंग का दिल और टेडी दिखता है। निदेशक सचिन सारस्वत का कहना है कि वेलेंटाइन डे पर युवतियों में इस तरह के परिधान प्रचलन में रहते हैं।
विज्ञापन
valentine week 2020 gifts markets in agra
उपहारों से सजे बाजार - फोटो : अमर उजाला
कपल बेल
शीशे में बंद कपल बेल युवाओं को काफी भा रही है। इनमें भी वैरायटी है। शीशे के अंदर युवक-युवती किसी में नृत्य करते तो किसी में बैठकर बातचीत करते दिख रहे हैं। इनकी बिक्री भी अभी से शुरू हो गई है।

मैजिक मिरर
मैजिक मिरर भी आकर्षण बना हुआ है। सामान्य रूप से इस मिरर में आप अपना चेहरा देख सकते हैं और एक बटन दबाने पर फ्रेम में लगी फोटो दिखाई देने लगेगी। यह भी कई आकार में मौजूद है। दिल के आकार का मिरर अधिक पसंद किया जा रहा है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed