फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कोरोना वायरस: होटल-अस्पताल में ज्यादा बरती जा रही सावधानी, मास्क की बढ़ी बिक्री

Wed, 05 Feb 2020 11:52 AM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: Abhishek Saxena Updated Wed, 05 Feb 2020 11:52 AM IST
विज्ञापन
Corona Virus: Increased Sales of Masks Caution In Hotel-Hospital
ताजमहल पर मास्क पहने सैलानी - फोटो : अमर उजाला
आगरा में ताजमहल पर देशी और विदेशी सैलानी आते हैं। चीन में फैले कोरोना वायरस के हमले के चलते ताजनगरी में होटल और अस्पताल में लोग ज्यादा सावधानी बरत रहे हैं। होटल कर्मचारी और चिकित्सकीय स्टाफ मास्क लगाकर ही सेवाएं दे रहे हैं। होटलों में रिसेप्शनिस्टों के लिए तो मास्क अनिवार्य कर दिया है। 


 
Corona Virus: Increased Sales of Masks Caution In Hotel-Hospital
मास्क लगाए पर्यटक - फोटो : अमर उजाला
इस वायरस से बचाव के लिए एन-95 मास्क की बिक्री यकायक बढ़ गई है। होटल-अस्पताल स्टाफ ही नहीं सामान्य लोग भी मास्क खरीद रहे हैं। इस वायरस से बचाव में थ्री लेयर वाला मास्क कारगर नहीं है।
 
Corona Virus: Increased Sales of Masks Caution In Hotel-Hospital
मास्क पहने चिकित्सक - फोटो : अमर उजाला
शासन ने चीनी की यात्र से लौटे 20 और लोगों की सूची जिला प्रशासन-स्वास्थ्य विभाग को भेजी है। 18 की सूची सोमवार को मिली थी, इसमें से सात लोगों की स्क्रीनिंग कर ली है, इनमें बीमारी का कोई लक्षण नहीं मिला है। अभी तक शासन से 38 लोगों की सूची स्वास्थ्य विभाग को मिल चुकी है। इन लोगों ने जनवरी में चीन की वुहान सिटी की यात्रा की है। इनमें आठ महिलाएं भी शामिल हैं। अधिकांश लोग व्यवसायी हैं। कुछ परिवार घूमने भी गए थे। शासन ने इनके नाम, पता और कुछ के फोन नंबर भी भेजे हैं। इनको सर्विलांस पर रखने को निर्देश दिया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Corona Virus: Increased Sales of Masks Caution In Hotel-Hospital
मास्क पहने पर्यटक - फोटो : अमर उजाला
सोमवार को मिले 18 नामों में से सात लोगों की रैपिड रिस्पांस टीम ने स्क्रीनिंग कर ली है, इनमें बीमारी का कोई लक्षण नहीं मिला है। इनको हेल्थ कार्ड देकर हेल्प लाइन नंबर भी दिया है। नोडल प्रभारी डॉ. रचना गुप्ता ने बताया कि बचे हुए लोगों की भी स्क्रीनिंग की जा रही है। इनको जुकाम-बुखार, सांस लेने में परेशानी होने की शिकायत होने पर तत्काल सूचित करने को कहा गया है। 
विज्ञापन
Corona Virus: Increased Sales of Masks Caution In Hotel-Hospital
जिला अस्पताल पहुंचे कोरोना वायरस के संदिग्ध मरीज मास्क लगाए चिकित्सक - फोटो : अमर उजाला
कोरोना वायरस के संदिग्ध दो मरीज मिले हैं। यह शिक्षक दंपती हैं और 20 दिन पहले चीन से लौटे हैं। बेलनगंज क्षेत्र के निवासी शिक्षक (32) की पत्नी (34) चीन की हैं। शादी के बाद दोनों ही चीन के शेनजेन में रहते हैं और यहीं एक विश्वविद्यालय में प्रोफेसर हैं। यह एरोनोटिक्स इंजीनियरिंग पढ़ाते हैं। 20 जनवरी को दोनों दिल्ली एयरपोर्ट पर उतरे और आगरा आए। रविवार को महिला को जुकाम और बुखार की शिकायत हुई। कोरोना वायरस के भय को देखते हुए दंपती मंगलवार की दोपहर जिला अस्पताल पहुंचे। जानकारी होने पर तत्काल इनको आइसोलेशन वार्ड में भर्ती कराया गया। रैपिड रिस्पांस टीम और एसएन मेडिकल कॉलेज के नोडल प्रभारी डॉ. प्रशांत प्रकाश भी पहुंच गए। इनकी स्क्रीनिंग की तो महिला में जुकाम-बुखार मिला।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed