फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कासगंज में पुलिस अफसरों ने नम आंखों से दी सबइंस्पेक्टर को विदाई, पिता का शव लेने पहुंची बेटियां

Fri, 13 Mar 2020 10:32 AM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कासगंज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कासगंज Published by: Abhishek Saxena Updated Fri, 13 Mar 2020 10:32 AM IST
विज्ञापन
Up Police Sub Inspector Dies In Accident Officers Give Tribute
सबइंस्पेक्टर कृष्णकुमार का फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
कासगंज पुलिस लाइन के समीप बाइक की टक्कर से सबइंस्पेक्टर (एसआई) की मौत हो गई। बृहस्पतिवार को पुलिस अधीक्षक व अन्य अफसरों ने उन्हें अंतिम विदाई दी। पुलिस लाइन में एसआई की अर्थी को अधिकारियों ने कांधा दिया। इस दौरान माहौल पूरी तरह गमगीन रहा। एसआई की मौत पर अन्य साथी द्रवित दिखाई दिए।
Up Police Sub Inspector Dies In Accident Officers Give Tribute
सबइंस्पेक्टर का फाइल फोटो और शोकाकुल परिवार - फोटो : अमर उजाला
बुधवार की रात्रि अमांपुर थाने में तैनात एसआई कृष्णकुमार पुत्र सोरहन सिंह निवासी ग्राम ररनौती थाना सिरौड़ा जनपद आगरा को पुलिस लाइन के समीप ही एक अनियंत्रित बाइक सवार ने टक्कर मार दी थी। इस दुर्घटना में एसआई कृष्ण कुमार एवं बाइक सवार अंकित घायल हो गए। एसआई को जिला चिकित्सालय में ले जाया गया। जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। 
 
Up Police Sub Inspector Dies In Accident Officers Give Tribute
सबइंस्पेक्टर का शोकाकुल परिवार - फोटो : अमर उजाला
दुर्घटना की सूचना पर थाना सोरों पुलिस व अन्य पुलिसकर्मी जिला अस्पताल पहुंच गए। एसआई के परिजनों को मामले की जानकारी दी। एसआई के परिवार में कोहराम मच गया। रात में ही गांव से लोग जिला अस्पताल आ गए। पोस्टमार्टम के बाद निरीक्षक के शव को पुलिस लाइन ले जाया गया। जहां उन्हें अंतिम विदाई दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Up Police Sub Inspector Dies In Accident Officers Give Tribute
एसआई की अर्थी को एसपी और अन्य अफसरों ने दिया कांधा - फोटो : अमर उजाला
पुलिस लाइन में पुलिस अधीक्षक सुशील घुले, एएसपी डा. पवित्र मोहन त्रिपाठी, क्षेत्राधिकारी आरके तिवारी, सीओ सहावर शैलेंद्र परिहार, सीओ पटियाली गवेंद्र पाल गौतम सहित कई थानों के प्रभारी व पुलिसकर्मी मौजूद रहे। अधिकारियों ने एसआई की अर्थी को कंधा दिया और गमगीन माहौल में अंतिम विदाई दी गई।
 
विज्ञापन
Up Police Sub Inspector Dies In Accident Officers Give Tribute
सबइंस्पेक्टर का परिवार - फोटो : अमर उजाला
बुधवार को उपनिरीक्षक का पोस्टमार्टम हुआ। पुलिस लाइन में उन्हें अंतिम विदाई दी गई। उपनिरीक्षक का शव लेने उनकी पत्नी आरती, बेटी वंदना, रश्मि, दीक्षा, मानसी और तीन साल का पुत्र अभिषेक पहुंचा। पत्नी व बेटियों का रो रोकर बुरा हाल था। पुलिस के जवानों के साथ परिजन शव लेकर अपने गांव गए।
 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed