आगरा में सोशल मीडिया पर ट्रोल होने के बाद पुलिस विभाग की नौकरी से इस्तीफा देने वाली सिपाही प्रियंका मिश्रा के समर्थन में अब लोग इंस्टाग्राम पर कमेंट कर रहे हैं। लोग कह रहे है कि आप नौकरी मत छोड़ना, हम आपके साथ हैं। आप शान से नौकरी करिये, जो लोग आपके बारे में कहते हैं, उन्हें कहने दीजिए। बड़ी संख्या में इसी तरह के कमेंट सिपाही को इंस्टाग्राम एकाउंट पर मिल रहे हैं।
सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था वीडियो
थाना एमएम गेट में तैनात महिला सिपाही का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। इसमें वो रिवॉल्वर लिए नजर आ रही हैं। बैकग्राउंड में म्यूजिक भी बज रहा है... 'हरियाणा, पंजाब तो बेकार ही बदनाम हैं आओ कभी उत्तर प्रदेश, रंगबाजी क्या होती है, हम तुम्हें बताते हैं, न गुंडई पर गाना बनाते हैं न गाड़ी पर जाट गुर्जर लिखाते हैं, हमारे यहां पांच-पांच साल के लौंडे कट्टा चलाते हैं...।'
2 of 5
आगरा के एसएसपी मुनिराज जी.
- फोटो : अमर उजाला
वीडियो सामने आने के बाद एसएसपी मुनिराज जी. ने महिला सिपाही को लाइन हाजिर कर दिया था। विभागीय जांच भी कराई जा रही थी। सिपाही के वीडियो के साथ सोशल मीडिया पर कमेंट किए जा रहे थे। इससे परेशान होकर सिपाही ने एसएसपी को अपना इस्तीफा सौंप दिया था। अभी इस्तीफा स्वीकार नहीं किया गया है। पुलिस जांच कर रही है।
3 of 5
महिला सिपाही प्रियंका मिश्रा
- फोटो : विज्ञप्ति
प्रियंका मिश्रा ने अपने इस्तीफा देने के संबंध में एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर डाला था। उन्होंने लोगों से कहा था कि उन्हें ट्रोल किया जा रहा है। इस कारण वो परेशान हैं। वह इस्तीफा दे रही हैं। उनके वीडियो पर लोगों ने कमेंट करने शुरू कर दिए। लोग उनको अपना समर्थन दे रहे हैं।
4 of 5
प्रियंका मिश्रा के 22 हजार से अधिक फॉलोअर
- फोटो : इंस्टाग्राम
एसएसपी मुनिराज जी. ने बताया कि सिपाही के मामले में जांच कराई जा रही है। उधर, 24 घंटे में महिला सिपाही के वीडियो पर हजारों आ चुके हैं। वहीं उनके फालोअर्स भी 22 हजार से अधिक हो गए हैं।
5 of 5
महिला सिपाही प्रियंका मिश्रा
- फोटो : इंस्टाग्राम
मूलरूप से कानपुर निवासी प्रियंका मिश्रा वर्ष 2020 में पुलिस विभाग में सिपाही बनीं। झांसी में प्रशिक्षण के बाद तीन महीने पहले आगरा में नियुक्ति मिली। थाना एमएम गेट में तैनात थीं। उनके इंस्टाग्राम एकाउंट पर अब तक 90 वीडियो अपलोड हो चुके हैं। कुछ वीडियो पुलिस की वर्दी में भी बनाए हैं।