फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Mathura: सिपाही की मौत के मामले में बड़ा खुलासा, साथी सिपाही ने पहले रस्सी से घोंटा गला, फिर पंखे पर लटका दी लाश

Tue, 05 Jul 2022 01:47 PM IST
धीरेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Tue, 05 Jul 2022 01:47 PM IST
विज्ञापन
UP Police Constable killed fellow Constable in mathura crime news
Constable Death - फोटो : अमर उजाला

मथुरा के थाना नौहझील में तैनात सिपाही आशीष कुमार (25) पुत्र रविंद्र सिंह की मौत के मामले में बड़ा खुलासा हुआ है। नौहझील पुलिस के अनुसार सिपाही आशीष कुमार से पहले उसके साथी सिपाही रोहित धनखड़ ने जमकर मारपीट की और फिर उसका रस्सी से गला घोंटकर हत्या कर दी। सुसाइड दिखाने के लिए सिपाही के शव को पंखे से लटकाया गया। पुलिस ने हत्यारोपी साथी सिपाही को गिरफ्तार कर लिया है। वहीं मृतक सिपाही के पिता की तहरीर पर साथी सिपाही के खिलाफ अनुसूचित जाति और हत्या किए जाने का मुकदमा थाना नौहझील में दर्ज कर लिया गया है।



थाना नौहझील में तैनात सिपाही आशीष कुमार (25) पुत्र रविंद्र सिंह निवासी ग्राम बरावली थाना बहसूमा, मेरठ का शव 29 मई की देर रात कस्बे के रेतिया गली में विपिन पाठक के मकान में किराए के कमरे में पंखे से लटका मिला था। उसके शरीर पर चोटों के निशान पिटाई की तरफ साफ इशारा कर रहे थे। गले पर दो निशान भी उसकी हत्या की तरफ इशारा कर रहे थे।

UP Police Constable killed fellow Constable in mathura crime news
सिपाही का फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला

इस मामले की जांच के दौरान पुलिस भी फूंक-फूंककर कदम रख रही थी, फिर भी पुलिस ने शक के आधार पर सिपाही रोहित धनखड़ को हिरासत में ले लिया। पुलिस ने कड़ाई से पूछताछ की तो सिपाही टूट गया। शुक्रवार को मृतक सिपाही आशीष के पिता रवीन्द्र सिंह की तहरीर पर नौहझील पुलिस ने हत्या और अनुसूचित जाति की धारा में मुकदमा दर्ज करके आरोपी सिपाही को गिरफ्तार कर लिया। 

UP Police Constable killed fellow Constable in mathura crime news
murder demo - फोटो : फाइल फोटो
एसपी देहात श्रीशचंद ने बताया कि रोहित ने रस्सी से आशीष का गला घोंटा था। उसके बाद पंखे पर शव लटकाकर सुसाइड का ताना-बाना बुना। पूछताछ में वह टूट गया। आरोपी सिपाही पुलिस की गिरफ्त में है। वारदात के समय बीयर पीने के बाद रोहित ने आशीष का मोबाइल छीन लिया था। उस वक्त सिपाही आशीष किसी जान-पहचान वाली लड़की से वीडियो कॉलिंग कर रहा था। मोबाइल न देने पर दोनों के बीच झगड़ा हुआ था। रोहित ने आशीष से मारपीट भी की थी। मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
UP Police Constable killed fellow Constable in mathura crime news
पोस्टमार्टम ग्रह पर पहुंचे परिजन विलाप करते हुए - फोटो : अमर उजाला

तीनों भाइयों में होनहार था आशीष 

बेटे की मौत की खबर से मेरठ के बरावली गांव में कोहराम मच गया। तीन भाइयों में सबसे छोटा आशीष काफी होनहार था। साल 2020 में सिपाही बन गया। कड़ी मेहनत वाले आशीष पर दोनों भाइयों का पूरा प्रेम था। पिता टेलर की दुकान करते हैं तो सबसे बड़ा भाई रजनीश कुमार मजदूरी करता है। दूसरे नंबर का पंकज कुमार एंबुलेंस चलाता है। आशीष की मौत पर पिता, मामा और दोनों भाइयों के अलावा ग्रामीण भी पोस्टमार्टम पर पहुंच गए।
विज्ञापन
UP Police Constable killed fellow Constable in mathura crime news
जांच करती पुलिस टीम - फोटो : अमर उजाला

पिता का रो-रोकर बुरा हाल 

यहां पर पिता रविंद्र सिंह का रो-रोकर बुरा हाल था। पिता और दोनों भाई बार-बार हत्याकर शव लटकाए जाने का आरोप लगा रहे थे। पिता और दोनों भाई पछाड़ खाकर गिर रहे थे।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed