{"_id":"62c272b0580b45467259644d","slug":"agra-double-murder-case-elderly-couple-murdered-200-away-from-police-station-30-lakh-loot","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Agra Double Murder: थाने से 200 मीटर दूर बुजुर्ग दंपती का कत्ल...ऐसे हाल में थे शव, देखकर पड़ोसी के पैरों तले खिसक गई जमीन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra Double Murder: थाने से 200 मीटर दूर बुजुर्ग दंपती का कत्ल...ऐसे हाल में थे शव, देखकर पड़ोसी के पैरों तले खिसक गई जमीन
अमर उजाला नेटवर्क, आगरा
Published by: शाहरुख खान
Updated Mon, 04 Jul 2022 02:27 PM IST
विज्ञापन
1 of 8
Agra Double Murder Case
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
आगरा जिले के पिनाहट थाने से 200 मीटर दूर मोहल्ला मार में व्यापारी सुरेश चंद्र गुप्ता (75) और उनकी पत्नी कृष्णा देवी (72) की घर में हत्या कर लूट की गई। रविवार दोपहर को पहली मंजिल पर कमरे में दोनों के शव पड़े मिले। दोहरे हत्याकांड और लूट की वारदात पर लोगों ने आक्रोश व्यक्त किया। शोक में बाजार भी बंद हो गया। एसएसपी प्रभाकर चौधरी ने घटना के खुलासे के लिए तीन टीमें गठित की हैं। मृतक के बेटे की तहरीर पर मुकदमा दर्ज किया गया है। उसने घर से 15 लाख रुपये नकद के अलावा 15 लाख रुपये से अधिक के सोने-चांदी के जेवरात लूटकर ले जाने की बात तहरीर में लिखी है। मोहल्ला मार निवासी सुरेश चंद्र गुप्ता की घर से कुछ मीटर की दूर तेल मिल और आढ़त है। उनका इकलौता बेटा मुकेश गुप्ता बल्केश्वर कॉलोनी में रहता है। पड़ोसी सुनील गुप्ता ने बताया कि सुरेश चंद्र गुप्ता रोजाना सुबह 10 बजे तक तैयार होकर मिल चले जाते थे।
2 of 8
मृतक दंपती का फाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला
रविवार दोपहर 12 बजे तक सुरेश चंद्र गुप्ता और उनकी पत्नी घर से बाहर नहीं आए। इस पर उनको शक हुआ। वो घर में अंदर गए। पहली मंजिल पर कमरे में बेड पर सुरेश चंद लहूलुहान पड़े हुए थे।
3 of 8
एसएसपी प्रभाकर चौधरी ने ली घटना की जानकारी
- फोटो : अमर उजाला
कृष्णा देवी फर्श पर पड़ीं थीं। यह देखकर पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने बताया कि दंपती के गले पर निशान थे, शरीर पर भी चोटों के निशान थे। मुंह और नाक से पानी के बुलबुले निकल रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 8
व्यापारी के घर में जांच करती पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
सुरेश चंद के सिर में चोट लगी थी। खून निकल रहा था। दोनों को सीएचसी पिनाहट लेकर पहुंची, जहां चिकित्सक ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। आशंका है कि दोनों की गला दबाकर हत्या की गई है। सुरेश चंद के सिर में भी प्रहार किया गया है।
विज्ञापन
5 of 8
छत पर जांच करती पुलिस अफसर
- फोटो : अमर उजाला
सूचना पर कारोबारी का बेटा मुकेश पिनाहट पहुंचा, तब तक पिता का शव एंबुलेंस में रखा जा चुका था। मुकेश ने उसके पहुंचने से पहले शव उठाने का विरोध किया। वह एंबुलेंस के आगे खड़ा हो गया।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।