फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

UP News: मजहब की दीवार तोड़ मुस्लिम युवती ने पड़ोसी युवक से की शादी, इस तरह हुआ था प्यार

Mon, 05 Sep 2022 12:28 PM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Mon, 05 Sep 2022 12:28 PM IST
विज्ञापन
UP Muslim girl changed religion and married hindu boy after love in agra
मुस्लिम युवती ने पड़ोसी युवक से की शादी - फोटो : अमर उजाला
उत्तर प्रदेश के आगरा जिले में मुस्लिम युवती ने अपने प्यार को पाने के लिए मजहब की दीवार को तोड़ते हुए पड़ोस के रहने वाले हिंदू लड़के के साथ शादी कर ली। शादी के लिए उसने अपना धर्म परिवर्तन किया। उसके बाद घर से भागकर प्रयागराज में कोर्ट मैरिज कर ली। अब एक वीडियो जारी कर पुलिस प्रशासन से सुरक्षा की गुहार लगाई है। दोनों अखिल भारत हिंदू महासभा के संपंर्क में भी हैं। 


युवक और युवती थाना शाहगंज क्षेत्र के रहने वाले हैं। डेढ़ साल पहले दोनों की मुलाकात हुई थी। इसके बाद दोनों में नजदीकियां बढ़ने लगीं और प्यार हो गया। इसके बाद दोनों ने शादी का फैसला कर लिया, लेकिन मजहब की दीवार आड़े आ रही थी। सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में युवती ने कहा है कि एक साल पहले बिना किसी दबाव के हिंदू धर्म अपना लिया। अब युवक से भी बिना किसी दबाव के शादी की है। मेरे घरवाले मुझे और पति को झूठे केस में फंसाना चाहते हैं। वो मेरी हत्या करवाना चाहते हैं। पुलिस प्रशासन से यही गुहार है कि मुझे, पति और पति के घरवालों को सुरक्षा प्रदान की जाए। 
UP Muslim girl changed religion and married hindu boy after love in agra
agra news, - फोटो : अमर उजाला
अखिल हिंदू महासभा के प्रदेश प्रवक्ता संजय जाट ने बताया कि युवक- युवती के वकील से बात हुई है। युवती का न्यायालय में 164 में बयान दर्ज होने हैं। अगर पुलिस प्रशासन सुरक्षा मुहैया नहीं कराता है तो संगठन के कार्यकर्ता उनकी पूरी सुरक्षा करेंगे। 
 
UP Muslim girl changed religion and married hindu boy after love in agra
शादी - फोटो : अमर उजाला
थाना प्रभारी निरीक्षक जसवीर सिंह सिरोही का कहना है कि युवती को ले जाने के मामले में मुकदमा दर्ज है। युवती का सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल हुआ है, लेकिन उन्होंने पुलिस से संपर्क नहीं किया है। युवती के बरामदगी के प्रयास किए जा रहे हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन
UP Muslim girl changed religion and married hindu boy after love in agra
शादी - फोटो : अमर उजाला
प्रभारी निरीक्षक जसवीर सिंह सिरोही ने कहा कि युवक-युवती के कोर्ट में भी बयान दर्ज कराए जाएंगे। उन्हें पर्याप्त सुरक्षा दी जाएगी। वहीं युवक और युवती का वीडियो सामने आने के बाद उनके मोहल्ले में भी चर्चा होने लगी है। 
विज्ञापन
UP Muslim girl changed religion and married hindu boy after love in agra
मुस्लिम युवती ने की शादी - फोटो : अमर उजाला
एक तरफ जहां युवती अपने पिता से बेहद डरी हुई है। वहीं पिता ने उनकी बेटी को बहला-फुसलाकर अपने साथ ले जाने का आरोप लगाया है। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed