{"_id":"62dab91e7076560afc006716","slug":"up-government-schools-in-district-flooded-due-to-the-rain-in-agra","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Rain In Agra: पढ़ने गए थे स्कूल, पानी भरा देख तैरने लगे बच्चे, हैरान कर देंगी ये तस्वीरें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rain In Agra: पढ़ने गए थे स्कूल, पानी भरा देख तैरने लगे बच्चे, हैरान कर देंगी ये तस्वीरें
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
Published by: धीरेन्द्र सिंह
Updated Fri, 22 Jul 2022 08:24 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
स्कूलों में हुए जलभराव की तस्वीरें
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
आगरा में बारिश से शुक्रवार को जिले के तमाम परिषदीय स्कूलों का नजारा तलैया जैसा हो गया। जल निकासी की व्यवस्था न होने से प्रांगण और कक्षा कक्ष में पानी भर गया, जिसकी वजह से कक्षाएं नहीं लग पाईं। बच्चे कक्षाओं से बाहर निकल आए। स्कूलों में हुए जलभराव में विद्यार्थी जमकर मस्ती करते नजर आए। हालांकि इस दौरान शिक्षक परेशान थे, लेकिन कर भी क्या सकते थे।
जिले में शुक्रवार सुबह विद्यार्थियों के स्कूल पहुंचने के बाद बारिश शुरू हुई। सैंया ब्लॉक के प्राथमिक विद्यालय, गौहरबावर प्राथमिक विद्यालय, छीतपुरा, नगला वीरई, प्राथमिक विद्यालय, भिड़ावली के प्रांगण में पानी भर गया। प्राथमिक विद्यालय गौहरबावर के कक्षा कक्षों में पानी भर गया। पानी में विद्यार्थी मस्ती करने लगे। छीतपुरा में भी यही नजारा देखने को मिला। प्राथमिक विद्यालय, भिड़ावली प्रांगण का नजारा तालाब जैसा हो गया। भवन के अंदर पानी घुस गया। विद्यार्थियों और शिक्षकों को निकलने में परेशानी हुई। प्राथमिक विद्यालय, सिकंदरपुर खुर्द, सैंया का प्रांगण और बाहर का नजारा एक जैसा था।
2 of 5
जलभराव देख परेशान शिक्षिका
- फोटो : अमर उजाला
विद्यार्थी और शिक्षक बड़ी मुश्किल से बाहर निकल पाए। पूर्व माध्यमिक विद्यालय, कौरई, फतेहपुर सीकरी के प्रांगण में जल भराव से विद्यार्थियों और स्टाफ को निकलने में परेशानी हुई।
3 of 5
स्कूल में हुए जलभराव में खेलते बच्चे
- फोटो : अमर उजाला
ऑपरेशन कायाकल्प की पोल खुली
प्राथमिक शिक्षक संघ के जिला मंत्री बृजेश दीक्षित ने बताया कि ऑपरेशन कायाकल्प के नाम पर पैसा बहाया गया, लेकिन स्कूलों की दशा नहीं बदली है। बारिश से ऑपरेशन कायाकल्प की पोल खुल गई है। अधिकारियों को निरीक्षण के दौरान यह भी देखना चाहिए। शिक्षकों से अपील है कि ऑपरेशन कायाकल्प में हुए घोटाले के साक्ष्य संगठन को उपलब्ध कराएं, जिससे अधिकारियों के समक्ष प्रस्तुत किया जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
छत का प्लास्टर गिरा
- फोटो : अमर उजाला
छत का प्लास्टर गिरा, बच्चे बचे
प्राथमिक विद्यालय मंगोली खुर्द में शुक्रवार को बारिश के दौरान छत के प्लास्टर का बड़ा हिस्सा गिरा। कक्षा में विद्यार्थी उपस्थित थे, वह बाल-बाल बचे। रसोई में भी प्लास्टर का हिस्सा गिरा।
विज्ञापन
5 of 5
स्कूल के बरामदे में जलभराव
- फोटो : अमर उजाला
बीएसए प्रवीण कुमार तिवारी ने बताया कि जर्जर स्कूल भवनों को गिराने के लिए टेंडर दिया जा रहा है। जर्जर स्कूल भवनों को गिराकर नए सिरे भवन बनाए जाने हैं। जिन विद्यालयों में जलभराव की समस्या है, उसका समाधान कराने के लिए खंड शिक्षा अधिकारियों को निर्देश दिया जाएगा।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।