{"_id":"622ae9b22ea29769087e69f8","slug":"up-election-result-bjp-workers-celebrating-bjp-victory-on-bulldozers-in-agra-mathura","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"भाजपा की जीत का जश्न जारी: आगरा में बुलडोजर पर सवार होकर निकाला विजय जुलूस, देखिए तस्वीरें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भाजपा की जीत का जश्न जारी: आगरा में बुलडोजर पर सवार होकर निकाला विजय जुलूस, देखिए तस्वीरें
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा / मथुरा
Published by: मुकेश कुमार
Updated Fri, 11 Mar 2022 01:34 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
बुलडोजर पर निकाला विजय जुलूस
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में भाजपा ने एक बार फिर प्रचंड जीत हासिल की है। ब्रज की बात करें तो मथुरा और आगरा की सभी 14 विधानसभा सीटों पर भाजपा ने जीत का परचम लहराया है। आगरा में भाजपा की जीत का जश्न जारी है। शुक्रवार को विश्वविद्यालय के खंदारी परिसर के बाहर आतिशबाजी कर भाजपा की जीत की कार्यकर्ताओं ने खुशी मनाई। योगी मोदी जिंदाबाद के नारे लगाए गए। बुलडोजर पर सवार होकर खंदारी चौराहे से कार्यकर्ता भाजपा सांसद रामशंकर कठेरिया के आवास पर पहुंचे। गुरुवार को आए चुनाव नतीजों के बाद जीत का जश्न देर रात तक चलता रहा। लोगों ने मिठाई बांटकर खुशी मनाई। मथुरा और वृंदावन में भाजपा की जीत का गुलाल उड़ा। वृंदावन में भी भाजपाइयों ने बुलडोजर को फूलों से सजाकर नगर में जुलूस निकाला।
2 of 5
वृंदावन में बुलडोजर सजाया गया
- फोटो : अमर उजाला
वृंदावन में वन महाराज व्यापार मंडल ने अंग्रेज मंदिर के सामने योगी सरकार की जीत पर आतिशबाजी की और मिठाई खिलाई। भाजयुमो के जिला उपाध्यक्ष ठाकुर हरिवल्लभ सिंह ने कहा कि भाजपा की जीत आम जनता की जीत है। अटल्ला चुंगी पर पार्षद मुन्नालाल निषाद, हेमंत भारती, जितेंद्र वार्ष्णेय, गोलू आदि ने बुलडोजर सजाया और मिठाई बांटीं।
3 of 5
जीत का जश्न मनाते भाजपा समर्थक
- फोटो : अमर उजाला
मथुरा जिले की पांचों सीटों पर भाजपा ने जीत हासिल कर क्लीन स्वीप कर दिया। भाजपाई खुशी में झूम रहे हैं। होली का माहौल है, जगह जगह डीजे बजाकर समर्थक झूम रहे हैं। शुक्रवार को गोवर्धन विधान सभा क्षेत्र के पलसों में भाजपा नेता महादेव शर्मा के नेतृत्व में डीजे बजाकर महिलाओं ने नृत्य किया। बुलडोजर पर रैली निकाली गई। इस दौरान बुलडोजर बाबा और योगी आदित्यनाथ जिंदाबाद कर नारे लगाए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
मेयर नवीन जैन जमकर नाचे
- फोटो : अमर उजाला
भारतीय जनता पार्टी महानगर आगरा के सदस्यों ने पार्टी की जीत के बाद योगेंद्र उपाध्याय का उनके निवास स्थान ईदगाह कॉलोनी में स्वागत किया और मिठाइयां बांटी। इसके बाद जोगीपाड़ा स्थित काली मंदिर पर जीत का जश्न मनाया। पार्टी की प्रचंड जीत पर आगरा के महापौर भी जमकर नाचे।
विज्ञापन
5 of 5
भाजपा की जीत पर महिलाओं ने खेली होली
- फोटो : अमर उजाला
सिंधी समाज ने भाजपा के जीतने पर खुशी जताई। समाज के प्रमुख लोगों ने प्रदेश में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को ऐतिहासिक वापसी की बधाई दी और लड्डू बांटे। देहात में भी भाजपा समर्थकों ने जीत का जश्न मनाया। बाह के भाजपा कार्यकर्ताओं ने बुलडोजर पर सवार होकर जश्न मनाया।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।