फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

शहर में सरकार! ताजनगरी में विकास कार्यों को कब मिलेगी रफ्तार...

Mon, 25 Nov 2019 10:36 AM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: Abhishek Saxena Updated Mon, 25 Nov 2019 10:36 AM IST
विज्ञापन
Up Cm Yogi Adityanath Will Join Abvp National Conference Public Demands To Government
आगरा - फोटो : अमर उजाला
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ लगभग दो महीने बाद आगरा आ रहे हैं। वह एबीवीपी के कार्यक्रम में भाग लेंगे। हालांकि संभावना है कि एमजी रोड के एक थाने और एसएन मेडिकल कॉलेज का निरीक्षण भी करेंगे। साथ ही अफसरों के साथ विकास कार्यों पर बात होगी। शहर के आगे बढ़ने के लिए बेहद जरूरी परियोजनाओं का हाल भी उनके सामने होगा। इन पर काम बेहद धीमी गति से चल रहा है। पेश है रिपोर्ट...

 
Up Cm Yogi Adityanath Will Join Abvp National Conference Public Demands To Government
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Pexels.com
सिविल एन्क्लेव के लिए जमीन अधिग्रहण भी अधूरा
500 करोड़ के प्रोजेक्ट सिविल एन्क्लेव के निर्माण नहीं हो पा रहा है। पर्यटन नगरी के लिए इसकी बेहद जरूरत है। अभी सिर्फ दो फ्लाइट हैं दिल्ली-आगरा और आगरा-जयपुर। सिविल एन्क्लेव के लिए 2016 में जमीन अधिग्रहण शुरू हुआ। अब तक पर्यावरण मंत्रालय की एनओसी नहीं मिल पाई है। हालांकि  अब सुप्रीम कोर्ट ने सकारात्मक रुख दिखाया है।
 
Up Cm Yogi Adityanath Will Join Abvp National Conference Public Demands To Government
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
8000 करोड़ की योजना है। मेट्रो यार्ड के लिए जमीन तक नहीं दिला पा रहे हैं अफसर। न ही ट्रैक के लिए जमीन मिली है। आठ हजार करोड़ की योजना है। टीटीजेड की एनओसी नहीं मिली है। बजट का भी बंदोबस्त नहीं हुआ है। यह हाल तब है जबकि सरकार का दावा है कि 2021 तक प्रोजेक्ट को पूरा कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Up Cm Yogi Adityanath Will Join Abvp National Conference Public Demands To Government
यमुना - फोटो : अमर उजाला
बैराज : डीपीआर से आगे नहीं बढ़ी बात: 500 करोड़ की योजना है। यमुना पर बैराज के लिए डीपीआर बनी। जगह तय हुई नगला पैमा। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मौका मुआयना किया लेकिन काम शुरू नहीं हो पाया है। 500 करोड़ की योजना है। शहर के पेयजल संकट को देखते हुए बैराज की बहुत आवश्यकता है। यमुना पार की पेयजल समस्या हल हो सकती है।
विज्ञापन
Up Cm Yogi Adityanath Will Join Abvp National Conference Public Demands To Government
गंगाजल - फोटो : अमर उजाला
गंगाजल : 33 फीसदी शहर में पहुंचा ही नहीं: आठ सौ करोड़ रुपये खर्च हो जाने के बाद भी एक तिहाई शहर को अब तक गंगाजल नहीं मिल पाया है। सिकंदरा वाटर वर्क्स तक इसकी सप्लाई पहुंची है लेकिन यहां कई मोहल्लों में घरों तक कनेक्शन नहीं। जीवनी मंडी वाटर वर्क्स तक तो गंगाजल पहुंच ही नहीं पाया है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed