फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

सात माह बाद खुले श्रीबांकेबिहारी मंदिर के पट, आस्था के सैलाब के आगे सारे नियम ध्वस्त

Sat, 17 Oct 2020 08:15 PM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वृंदावन (मथुरा)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वृंदावन (मथुरा) Published by: मुकेश कुमार Updated Sat, 17 Oct 2020 08:15 PM IST
विज्ञापन
Unlock 5 News: Shri Banke Bihari Temple Doors Open For Devotees In Vrindavan
बांकेबिहारी मंदिर के बाहर भक्तों की भीड़ - फोटो : अमर उजाला

कोरोना काल में लॉकडाउन के कारण सात महीने बाद श्रद्धालुओं को अपने आराध्य ठाकुर श्रीबांकेबिहारी के दर्शन हुए। दूर-दराज से आए भक्त ठाकुरजी को अपलक निहारते रहे और दर्शन पाकर धन्य हो गए। शनिवार को श्रीबांकेबिहारी मंदिर के पट खुलने पर श्रद्धालुओं का सैलाब उमड़ पड़ा। तड़के ही श्रद्धालुओं की कतारें लगनी शुरू हो गईं। सुबह सात बजे तक मंदिर के चारों ओर गलियों में पैर रखने की भी जगह नहीं बची। गुजरात, पंजाब, दिल्ली, हरियाणा, राजस्थान से भी दर्शनार्थी पहुंचे थे। पहले दिन सामाजिक दूरी का पालन नहीं हुआ। कई लोग बिना मास्क के भी दिखे।

Unlock 5 News: Shri Banke Bihari Temple Doors Open For Devotees In Vrindavan
वृंदावन में भक्तों की भीड़ - फोटो : अमर उजाला
22 मार्च को श्रीबांकेबिहारी मंदिर के पट आम भक्तों के लिए बंद कर दिए थे। 17 अक्तूबर से मंदिर के पट खुलने की तिथि तय की गई थी। भक्त अपने आराध्य की नयनाभिराम छवि को निहारने के लिए आतुर में थे। शुक्रवार रात से ही मंदिर के आसपास सुरक्षा व्यवस्था सख्त कर दी गई थी। शनिवार तड़के से मंदिर के बाहर श्रद्धालुओं के पहुंचने का सिलसिला शुरू हो गया। 
Unlock 5 News: Shri Banke Bihari Temple Doors Open For Devotees In Vrindavan
बांकेबिहारी मंदिर के बाहर भक्तों की भीड़ - फोटो : अमर उजाला
सुबह आठ बजे मंदिर खुलना था, लेकिन 9:07 बजे मंदिर के द्वार खुले। जैसे ही मंदिर का मुख्य द्वार खोला गया श्रद्धालुओं का उत्साह देखने लायक था। हर किसी ठाकुरजी की एक झलक पाने की व्याकुलता थी। मंदिर में एक बार में पांच लोगों के प्रवेश की अनुमति दी गई, ऐसे में लोगों की आतुरता और बढ़ गई। लाइन में लगे बच्चे, वृद्ध और महिला-पुरुष सभी शामिल थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Unlock 5 News: Shri Banke Bihari Temple Doors Open For Devotees In Vrindavan
बांकेबिहारी मंदिर के बाहर भक्त - फोटो : अमर उजाला
श्रीबांकेबिहारी मंदिर के गेट नंबर तीन से श्रद्धालुओं को प्रवेश दिया गया और गेट संख्या चार से निकाला गया। ठाकुर बांकेबिहारी के जयकारों से वृंदावन की गलियां गूंजती रहीं। दोपहर 12 बजे तक दर्शन का क्रम चला। शाम को 5.50 बजे दोबारा मंदिर खुला और रात 9.30 बजे तक दर्शनार्थियों ने लंबी कतारों में लगकर दर्शन किए। इस दौरान पुलिस को व्यवस्था बनाने में काफी मशक्कत करनी पड़ी।
विज्ञापन
Unlock 5 News: Shri Banke Bihari Temple Doors Open For Devotees In Vrindavan
बांकेबिहारी दर्शन पाकर भावुक हुए भक्त - फोटो : अमर उजाला
अपने आराध्य ठाकुर श्रीबांकेबिहारी के दर्शन को भक्तों की अंखियां तरस गई थीं। सात महीने बाद जब ठाकुरजी के दर्शन करने के सुखद पल आए तो कई भक्त भावुक हो गए। बांकेबिहारी की नयनाभिराम छवि के दर्शन पाकर भक्त खुशी से रो पड़े। आंखों से आस्था के आंसू बहने लगे। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed