फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

सराफ हत्याकांडः मंत्रीजी! पापा के बिन सो नहीं पा रहीं जुड़वां बेटियां

Wed, 17 May 2017 06:29 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला मथुरा
ब्यूरो/ अमर उजाला मथुरा Updated Wed, 17 May 2017 06:29 PM IST
विज्ञापन
twins daughter are not able to sleep without her father in mathura
श्रीकांत शर्मा - फोटो : अमर उजाला
बुधवार को मथुरा पहुंचे कैबिनेट मंत्री श्रीकांत शर्मा और डीजीपी सुलखान सिंह को पब्लिक का भारी विरोध झेलना पड़ा। खुद भाजपाइयों ने कहना शुरू कर दिया कि वह तो इस्तीफा दे देंगे। जो पार्टी सुरक्षा नहीं दे सकती वहां रहने से क्या फायदा। बदमाशों द्वारा मारे गए सराफों के परिवार वाले भी बिलख बिलख कर न्याय की मांग कर रहे थे। 
twins daughter are not able to sleep without her father in mathura
मथुरा - फोटो : अमर उजाला
यहां मौजूद लोगों ने कहा कि ऐसे तो कारोबार बंद हो जाएंगे। अब तो बदमाशों का राज हो गया है। डीजीपी बार बार लोगों को शांत कराने की कोशिश करते मगर गुस्साए लोग किसी की सुनने को तैयार नहीं थे। 
twins daughter are not able to sleep without her father in mathura
श्रीकांत शर्मा
प्रदेश सरकार के प्रवक्ता और कैबिनेट मंत्री श्रीकांत शर्मा प्रदेश पुलिस के मुखिया सुलखान सिंह के साथ सुबह को दस बजे मथुरा पहुंचे। सबसे पहले दोनों सिविल लाइंस में बदमाशों द्वारा मारे गए विकास अग्रवाल के घर पहुंचे। यहां परिवार वालों को सांत्वना दी। इस दौरान आसपास के लोग भी पहुंच गए थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
twins daughter are not able to sleep without her father in mathura
मथुरा श्रीकांत शर्मा - फोटो : SELF
लोगों ने कहना शुरू कर दिया कि जंगलराज बन गया है लेकिन सरकार कुछ नहीं कर पा रही है। हमारे बेटे को मार दिया गया। लोगों में दहशत है। विकास के पिता मोहनलाल अग्रवाल ने कहा कि विकास की दो जुड़वां बेटियां हैं। वह पापा के बिना सो भी नहीं पा रही हैं। यहां मौजूदा कुछ भाजपाइयों ने कह दिया कि अगर घटना का जल्द खुलासा नहीं हुआ तो वह लोग पार्टी से इस्तीफा दे देंगे।
विज्ञापन
twins daughter are not able to sleep without her father in mathura
कैबिनेट मंत्री श्रीकांत शर्मा और डीजीपी सुलखान सिंह - फोटो : अमर उजाला
यहां डीजीपी और कैबिनेट मंत्री ने परिवार को भरोसा दिलाया कि सरकार उनके साथ है। इसके बाद मंत्री और डीजीपी डेपिंयर नगर में सर्राफ मेघ अग्रवाल के घर पर पहुंचे। यहां लोगों ने कहा कि शहर में कानून नाम की चीज नहीं रह गई है। गुडों का राज कायम हो गया है। यहां कुछ लोगों ने कैबिनेट मंत्री से ही पूछना शुरू कर दिया कि उन्होंने दो महीने के भीतर आखिर किया क्या है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed