आगरा में सीवर और पानी की पाइपलाइनों को बिछाने की वजह से जलनिगम और जलकल विभाग ने तीन मुख्य सड़कों को खोदकर ट्रैफिक बंद कर दिया। इसके लिए न तो कोई वैकल्पिक मार्ग तैयार किया गया और न ही ट्रैफिक पुलिस ने ट्रैफिक डायवर्जन की सूचना दी। इससे जीवनी मंडी रोड, आवास विकास कॉलोनी और बोदला-मारुति एस्टेट रोड बंद हो जाने से एक लाख से ज्यादा लोग परेशान रहे। विभाग के मुताबिक, यह दिक्कत दिसंबर माह तक रह सकती है।
Agra News: शहर की तीन मुख्य सड़कों पर ट्रैफिक डायवर्जन, लोग हो रहे परेशान
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
तीसरी प्रमुख सड़क आवास विकास सेक्टर-4 की है, जहां पुलिस चौकी मोड़ और सेक्टर-4 मोड़ पर जलनिगम की निर्माण इकाई ने सीवर लाइन बिछाने के लिए एक तरफ की सड़क बंद कर दी। 400 मीटर का हिस्सा बंद करने होने से चौराहे तक लोगों को एक लेन में जाना पड़ रहा है, तो वहीं पुलिस चौकी चौराहे पर बृहस्पतिवार को टिन लगाकर बैरिकेडिंग कर एक तरफ की सड़क पर ट्रैफिक बंद कर दिया गया।
मानसून में परेशान किया, अब फिर खुदाई
श्याम नगर मोड़ पर दो महीने पहले मानसून में सड़क खोदकर 80 दिन तक परेशान किया। अब फिर से उसी जगह खुदाई कर सड़क बंद कर दी। जलनिगम को एक ही बार में काम पूरा कर देना चाहिए।
केके भारद्वाज, श्याम नगर
पहले भी 4 महीने रोड बंद रही
मारुति एस्टेट निवासी शिवपाल सिंह ने बताया कि सेक्टर-4 रोड को 15 दिन से बंद कर दिया है। बीते साल भी चार महीने यह रोड बंद कर दी गई। एक बार में सीवर लाइन क्यों नहीं बिछा रहे। बार-बार तंग कर रहे हैं। पहले धूल के गुबार उड़ रहे थे, अब कीचड़ से परेशान हैं।वैकल्पिक मार्ग के बिना सड़क बंद की
आवास विकास कालोनी के रहने वाले विकास मोहन बंसल ने बताया कि ट्रैफिक के लिए वैकल्पिक मार्ग तैयार किए बिना ही सड़क बंद कर दी। पहले वैकल्पिक मार्ग तय करें। काम खत्म होने की तारीख बताएं, पर यहां तो निरंकुश तरीके से काम हो रहा है।
एक साइड रोकी, दिसंबर तक हो पाएगा काम
जलनिगम के प्रोजेक्ट मैनेजर स्वतंत्र सिंह ने बताया कि सेक्टर-4 में 700 मीटर सीवर लाइन ट्रेंचलेस विधि से डाल रहे हैं। इस वजह से सड़क की एक साइड रोकी गई है। यह काम दिसंबर तक पूरा हो पाएगा। 30 अक्तूबर से काम शुरू किया है। दो माह का समय इसमें लगेगा। पाइपलाइन 40 एमएलडी लाइन से जोड़ी जाएगी।