फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

तस्वीरें: 200 फीट गहरे बोरवेल में गिरा तीन साल का मासूम, रेस्क्यू कर सकुशल बाहर निकाला

Wed, 17 Oct 2018 12:14 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला फिरोजाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला फिरोजाबाद Updated Wed, 17 Oct 2018 12:14 PM IST
विज्ञापन
three year old child rescue from bore well in firozabad
मासूम बच्चा सैंकी - फोटो : अमर उजाला
'जाको राखे साइयां मार सके ना कोय' ये कहावत तो आपने कई बार सुनी होगी, लेकिन उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद जिले में ये कहावत सच साबित हुई है। हुआ कुछ यूं कि तीन साल का मासूम बच्चा खेलते-खेलते खेत में खुले हुए बोरवेल में गिर गया। पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से सकुशल बाहर निकाल लिया। अगली स्लाइड्स में जानिए कैसे किया गया रेस्क्यू...

तस्वीरें: 200 फीट गहरे बोरवेल में गिरा तीन साल का मासूम, रेस्क्यू कर सकुशल बाहर निकाला

three year old child rescue from bore well in firozabad
घटनास्थल पर एकत्र ग्रामीण - फोटो : अमर उजाला
घटना फिरोजाबाद के मटसेना क्षेत्र के गांव खेड़ा सिकेहरा की है। बुधवार सुबह को कुलदीप का पुत्र सैंकी खेत में खेल रहा था, तभी वो बोरवेल में गिर गया। बच्चे के बोरवेल में गिरने से परिवार में कोहराम मच गया। खबर लगते ही ग्रामीण घटना स्थल पर एकत्र हो गए। पुलिस को सूचना दी गई। 

तस्वीरें: 200 फीट गहरे बोरवेल में गिरा तीन साल का मासूम, रेस्क्यू कर सकुशल बाहर निकाला

three year old child rescue from bore well in firozabad
रेस्क्यू के बाद परिजन की गोद में बच्चा और पास खड़े पुलिस अधिकारी - फोटो : अमर उजाला
बोरवेल 200 फीट गहरी है। गनीमत रही कि मासूम सैंकी बोरवेल में 15 फीट पर ही अटका गया। उसकी चीखें भी बाहर सुनाई दे रहीं थी। मौके पर पहुंची पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से बचाव कार्य चलाया। जेसीबी की मदद से आसपास गहरा गड्ढा खोदा गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

तस्वीरें: 200 फीट गहरे बोरवेल में गिरा तीन साल का मासूम, रेस्क्यू कर सकुशल बाहर निकाला

three year old child rescue from bore well in firozabad
डॉक्टर की गोद में बच्चा - फोटो : अमर उजाला
करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद सैंकी को बोरवेल से सकुशल बाहर निकाल लिया गया। बाद में प्रशासनिक अधिकारी और स्वास्थ्य विभाग की टीम पहुंच गई। बच्चा स्वास्थ्य परीक्षण में पूरी तरह स्वस्थ्य पाया गया है। बोरवेल को बंद कर दिया गया है। 
विज्ञापन

तस्वीरें: 200 फीट गहरे बोरवेल में गिरा तीन साल का मासूम, रेस्क्यू कर सकुशल बाहर निकाला

three year old child rescue from bore well in firozabad
मां की गोद में मासूम सैंकी - फोटो : अमर उजाला
बच्चा यदि बोरवेल में नीचे तक जाता तो बड़ा हादसा होता, क्योंकि बोरवेल 200 फीट गहरी थी। बच्चे को सकुशल देखकर परिवार के लोग ईश्वर का धन्यवाद दे रहे हैं। मौके पर जुटे लोगों का कहना था कि जाको राखे साइयां, मार सके न कोय।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed