{"_id":"5d36ff958ebc3e6cb025c1d1","slug":"three-children-died-after-drinking-contaminated-water-in-firozabad","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"पानी बना कालः तीन मासूम बच्चों की मौत के बाद जागा जिला प्रशासन, पीड़ितों से मिले मेयर-डीएम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पानी बना कालः तीन मासूम बच्चों की मौत के बाद जागा जिला प्रशासन, पीड़ितों से मिले मेयर-डीएम
Wed, 24 Jul 2019 12:10 AM IST
Abhishek Saxena
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फिरोजाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फिरोजाबाद
Published by: Abhishek Saxena
Updated Wed, 24 Jul 2019 12:10 AM IST
विज्ञापन
लक्की, लक्ष्मी और आरब के फाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला
जानलेवा बन रही दूषित जलापूर्ति से मंगलवार तड़के आनंदनगर ककरऊ और झलकारी नगर में डायरिया से तीन बच्चों की मौत हो गई। इस क्षेत्र में 24 से अधिक बच्चे बीमार हैं। बच्चों की मौत की जानकारी होते ही जिलाधिकारी चंद्रविजय सिंह, नगर आयुक्त, नगर मजिस्ट्रेट सहित कई अधिकारी पहुंच गए। क्षेत्र का भ्रमण करने के साथ पीड़ित परिवार को ढांढस बंधाया। डीएम ने स्वास्थ्य विभाग की टीम को घर-घर जाकर उपचार करने एवं साफ सफाई के साथ पानी की टैस्टिंग कराने के आदेश दिए।
Trending Videos
बच्चों की मृत्यु के बाद विलाप करते परिजन
- फोटो : अमर उजाला
थाना उत्तर के मोहल्ला आनंदनगर ककरऊ निवासी प्रेमचंद्र सविता के पांच वर्षीय बेटा लक्की, बेटी लक्ष्मी (चार) सोमवार की शाम को उल्टी-दस्त का शिकार हो गए। उपचार को चिकित्सक के पास ले गए। हालत खराब होने पर सोमवार रात जिला अस्पताल लाए। यहां से दोनों को आगरा रेफर कर दिया। परिजन दोनों को यूनिटी अस्पताल ले गए और यहां से टूंडला में स्थित एफएच मेडिकल कालेज ले गए। डाक्टर ने दोनों को मृत ही घोषित कर दिया। वहीं झलकारी नगर निवासी सोनू कश्यप के दो वर्षीय बेटा आरब उल्टी-दस्त का शिकार सोमवार को दिन हुआ था। उसे परिजन देररात्रि सरकारी ट्रामा सेंटर ले गए। लेकिन, डाक्टर ने मृत घोषित कर दिया।
मौके पर पहुंचे डीएम, मेयर व अन्य अधिकारी
- फोटो : अमर उजाला
मौके पर डीएम चंद्रविजय सिंह, महापौर नूतन राठौर, नगर आयुक्त विजय सिंह,नगर मजिस्ट्रेट अजय कुमार तिवारी व एसडीएम सदर राजेश वर्मा, अधिशासी अभियंता जल निगम राकेश कुमार टीम के साथ पहुंच गए। डीएम ने पीड़ित परिवार को ढांढस बंधाने के साथ सीएमएस डा.आरके पांडेय को तलब करके टीम को घर-घर भेजकर उपचार के निर्देश दिए। नगर आयुक्त को साफ सफाई कराने, लीकेज की जांच कराने के आदेश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
तीन बच्चों की मौत के बाद गुस्साए लोगों से बात करते अधिकारी
- फोटो : अमर उजाला
दूषित पानी के सेवन से तीन बच्चों की मौत होने से नगर निगम और स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप मच गया। सूचना पर स्वास्थ्य विभाग की ओर से कर्मचारी दीनदयाल बैग में ओआरएस के पैकेट व कुछ दवाएं लेकर पहुंच गया। कर्मचारी के पास ऐसी दवाए थी जिनकी मियाद 31 जुलाई को खत्म हो रही थी। सात दिन बाद ही एक्सपायरी होने वाली दवाएं होने के कारण क्षेत्रीय नागरिकों ने विरोध किया। लोगों का कहना था कि इससे बच्चों की जान चली जाएगी। विरोध होने पर वह थैला लेकर भागने लगा। भीड़ ने उसके साथ खींचातानी कर दी।
विज्ञापन
क्षेत्र में दवा बांटते स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारी
- फोटो : अमर उजाला
डीएम चंद्रविजय के निर्देश पर प्रभारी सीएमओ डा.विनोद कुमार ने 108 एंबुलेंस मौके पर मंगा ली। प्रशांत गुप्ता व ब्रजमोहन दो एंबुलेंस लेकर पहुंचे। आनंदनगर ककरऊ से मिस्ती (एक) पुत्री पीयूष, आरती (14) व अंकित (छह) पुत्र मनोज,ज्योति (तीन) पुत्री दीपक व सेवाराम (70) पुत्र लालाराम,मोनिका (पांच) पुत्री लोकेश,अंजली (तीन) पुत्री पुष्पेंद्र,नंदनी (दस) पुत्री संतोष,कंचन (आठ) पुत्री लाला राम को अस्पताल भेजा गया।