फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

तेजप्रताप ने राधारानी मंदिर में की लालू यादव के स्वास्थ्य की कामना, सरकार पर कसा तंज-अखिलेश के ड्रीम प्रोजेक्ट को गड्ढे में दबाया

Wed, 16 Dec 2020 05:22 PM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा Published by: Abhishek Saxena Updated Wed, 16 Dec 2020 05:22 PM IST
विज्ञापन
Tejpratap Yadav Says On Radha Rani Mandir Rope Way Project Of Akhilesh Yadav
तेजप्रताप यादव बरसाना में खोदे गए गड्ढे को देखते हुए - फोटो : अमर उजाला
बिहार के पूर्व स्वास्थ्य मंत्री तेजप्रताप यादव ने कहा कि विश्व प्रसिद्ध श्रीराधारानी मंदिर के दर्शनार्थियों के लिए अखिलेश सरकार के ड्रीम प्रोजेक्ट रोपवे (उड़न खटोला) को योगी सरकार गड्ढे में दबाना चाहती है। मंगलवार की शाम तेजप्रताप यादव अपने मित्र लक्ष्मण प्रसाद शर्मा के साथ राजद सुप्रीमो व पिता लालू प्रसाद यादव के स्वास्थ्य को लेकर चिंतित दिखे। उन्होंने बरसाना स्थित श्री राधारानी की शरण में पहुंच कर लालूजी के स्वास्थ्य लाभ के लिए प्रार्थना की। 
Tejpratap Yadav Says On Radha Rani Mandir Rope Way Project Of Akhilesh Yadav
तेजप्रताप यादव - फोटो : अमर उजाला
लालू यादव के पुत्र जब बरसाना से दर्शन कर लौट रहे थे इस दौरान उनकी नजर मंदिर के समीप एक वर्ष पूर्व रोपवे के लिए खोदे गए गड्ढे पर पड़ी। यहां जानवर विचरण कर रहे थे। तेजप्रताप अपने मित्र लक्ष्मण को लेकर गड्ढे के समीप पहुंचे और योगी सरकार पर तंज कसते हुए बोले पूर्ववर्ती अखिलेश सरकार के ड्रीम प्रोजेक्ट में शामिल बरसाना रोपवे को योगी सरकार गड्ढे में दबाना चाहती है। 
Tejpratap Yadav Says On Radha Rani Mandir Rope Way Project Of Akhilesh Yadav
मंदिर राधारानी - फोटो : अमर उजाला
विदित रहे श्रद्धालुओं को बरसाना के ब्रह्मंचल पर्वत स्थित श्रीराधारानी मंदिर के लिए तकरीबन 600 फीट की ऊंचाई पर 350 सीढ़ियां चढ़ कर श्रीजी के दर्शन करने जाना पड़ता है। सीढियां चढ़ने में असमर्थ बहुत से श्रद्धालु श्रीजी के दर्शनों से वंचित रह जाते है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Tejpratap Yadav Says On Radha Rani Mandir Rope Way Project Of Akhilesh Yadav
प्रोजेक्ट की लगी पट्टिका - फोटो : अमर उजाला
अखिलेश सरकार ने श्रद्धालुओं की इस समस्या को ध्यान में रखते हुए करीब 20 करोड़ की लागत से 200 मीटर लंबे एवं 187 मीटर ऊंचे रोपवे को मंजूरी देकर अपने ड्रीम प्रोजेक्ट में शामिल किया था। 
विज्ञापन
Tejpratap Yadav Says On Radha Rani Mandir Rope Way Project Of Akhilesh Yadav
अखिलेश यादव - फोटो : अमर
पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने लखनऊ में ही 23 दिसंबर 2016 को किसान नेता चौ. चरण सिंह की जयंती पर रोपवे का शिलान्यास किया था। चार साल बीत जाने के बाद भी योगी सरकार उड़नखटोला को अमलीजामा नहीं पहना सकी है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed