{"_id":"5e0d86c38ebc3e88137e9a7c","slug":"tajmahal-tourist-unhappy-on-new-year-2020","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"ताजमहलः कड़ाके की ठंड में पर्यटकों के छूटे 'पसीने', अव्यवस्थाएं हावी होने से सैलानी रहे बेहाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ताजमहलः कड़ाके की ठंड में पर्यटकों के छूटे 'पसीने', अव्यवस्थाएं हावी होने से सैलानी रहे बेहाल
Thu, 02 Jan 2020 05:34 PM IST
Abhishek Saxena
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
Published by: Abhishek Saxena
Updated Thu, 02 Jan 2020 05:34 PM IST
विज्ञापन
ताज पर देसी-विदेशी पर्यटक
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ताजमहल और आगरा किले पर नए साल की शुरुआत जोरदार तरीके से हुई। सुबह से ही ताज पर देसी-विदेशी पर्यटकों के उमड़ने का सिलसिला शुरू हो गया। टिकट विंडो पर लंबी लाइन लगने के कारण दो घंटे तक अंदर पहुंचने में लगे। पर्यटकों को ताज का दीदार करने में कड़ाके की सर्दी में पसीने छूट गए।
पूर्वी और पश्चिमी गेट की टिकट खिड़कियों पर टोकन लेने वालों की कतार
- फोटो : अमर उजाला
ताजमहल पर नए साल का पहले दिन सुबह से ही ताजमहल देखने आने वालों का तांता लगा रहा। हरियाणा और दिल्ली से भी बड़ी संख्या में पर्यटक ताज पर पहुंचे। दोपहर दो बजे तक पश्चिमी गेट की पार्किंग फुल हो चुकी थी। पूर्वी और पश्चिमी गेट की टिकट खिड़कियों पर टोकन लेने वालों की कतार लगी हुई थी। टोकन लेने के बाद भी टर्न स्टाइल गेट तक पहुंचने में पर्यटकों को दो से ढाई घंटे का समय लग रहा था।
ताजमहल पर पर्यटकों की भीड़
- फोटो : अमर उजाला
हरियाणा के राजेश ने बताया कि पश्चिमी गेट से ताज के भीतर प्रवेश करने में बुरा हाल हो गया। ताज के दीदार तो हुए मगर तब तक थकान हावी हो गई थी। पर्यटकों के दबाव के कारण ताज देखकर निकलने वाले पर्यटक टोकन एक्जिट खिड़की पर जमा करते हैं। इसके बाद एएसआई के कर्मचारी इन टोकनों को एकत्र करके पहुंचाते हैं। इसमें भी लंबा वक्त लगता है। यही कारण है कि ताज देखने से ज्यादा ताज के भीतर प्रवेश करना कठिन हो गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
आगरा किला पर पर्यटक
- फोटो : अमर उजाला
ताज पर लंबी कतारें देखकर काफी पर्यटकों ने आगरा किले की ओर रुख कर लिया। आगरा किले में भी सुबह से शाम तक पर्यटकों की भीड़ उमड़ी। शाम तकर 20 हजार से ज्यादा पर्यटकों ने आगरा किले का भ्रमण किया। गुनगुनी धूप खिलने के कारण पर्यटकों ने यहां जमकर फोटो खिंचवाए और सेल्फी लीं।
विज्ञापन
ताजमहल
- फोटो : अमर उजाला
पर्यटकों के उमड़ने का फायदा अवैध पार्किंग करने वालों ने भी खूब उठाया। असद गली व मलको गली में गाड़ियां खड़ी करवाई गईं। वहीं आगरा किला रोड पर भी एक साइड में गाड़ियां लगवाई गईं। पुरानी तक पर्यटकों की गाड़ियां लगी हुई थीं। लपके और हाकरों ने भी भीड़ का जमकर फायदा उठाया।