फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

तीन साल में आठ गुना महंगा हुआ ताजमहल का दीदार, सुविधाओं को आज भी तरस रहे पर्यटक

Mon, 10 Dec 2018 02:39 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला आगरा Updated Mon, 10 Dec 2018 02:39 PM IST
विज्ञापन
taj mahal ticket price increase three time within three years
ताजमहल
दुनिया के अजूबों में शुमार ताजमहल का किराया तो लगातार बढ़ाया जा रहा है। पिछले तीन साल में ताजमहल का दीदार आठ गुना महंगा हो चुका है। एडीए (आगरा विकास प्राधिकरण) भी पथकर वसूल रहा है, लेकिन पर्यटकों को सुविधाओं के नाम कुछ नहीं दिया जा रहा है। आवारा जानवर पर्यटकों के लिए खतरा बन चुके हैं। आए दिन देसी विदेशी पर्यटकों को बंदर काटकर घायल कर रहे हैं। उनके हाथों से सामान छीनकर भाग जाते हैं। लावारिस गोवंश से भी आए दिन घटनाएं होती हैं।

तीन साल में आठ गुना महंगा हुआ ताजमहल का दीदार, सुविधाओं को आज भी तरस रहे पर्यटक

taj mahal ticket price increase three time within three years
ताजमहल में विदेशी टूरिस्ट - फोटो : अमर उजाला
पेयजल सुविधा: ताज के बाहर पूर्वी और पश्चिमी गेटों पर पेयजल सुविधा के नाम पर कुछ नहीं है। पर्यटकों को पानी खरीदकर ही पीना पड़ता है। यहां पानी के प्याऊ तक नहीं लगवाए गए हैं। 

तीन साल में आठ गुना महंगा हुआ ताजमहल का दीदार, सुविधाओं को आज भी तरस रहे पर्यटक

taj mahal ticket price increase three time within three years
ताजमहल देखने जा रहे पर्यटक - फोटो : अमर उजाला
आवारा जानवरों का उत्पात: ताजमहल में बंदरों का आतंक भी है। हाल ही के दिनों में कई पर्यटकों पर उत्पाती बंदर हमला कर घायल कर चुके हैं। इनमें विदेशी पर्यटक भी शामिल हैं। लेकिन आज तक बंदरों का आतंक कम नहीं हुआ है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

तीन साल में आठ गुना महंगा हुआ ताजमहल का दीदार, सुविधाओं को आज भी तरस रहे पर्यटक

taj mahal ticket price increase three time within three years
ताजमहल का दीदार के लिए मारामारी - फोटो : अमर उजाला
टॉयलेट: ताज के आसपास सार्वजनिक टॉयलेट तो बने हुए हैं लेकिन इनमें बेहद गंदगी रहती है। इसके कारण विदेशी तो दूर भारतीय पर्यटक भी इनका इस्तेमाल बहुत मजबूरी में ही करते हैं। इनकी नियमित सफाई भी नहीं की जाती है।
विज्ञापन

तीन साल में आठ गुना महंगा हुआ ताजमहल का दीदार, सुविधाओं को आज भी तरस रहे पर्यटक

taj mahal ticket price increase three time within three years
ताजमहल - फोटो : अमर उजाला
चिकित्सा सुविधा: ताज के भीतर और दोनों गेटों पर चिकित्सकीय सहायता के लिए कोई व्यवस्था नहीं है। अकसर पर्यटकों की तबियत बिगड़ने पर पुलिस ही एंबुलेंस से जिला अस्पताल ले जाती है। ताज पर प्राथमिक चिकित्सा के लिए भी कोई व्यवस्था नहीं की गई है। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed