फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

ताजमहल की सुंदरता को फिर लगी 'गोल्डी काइरोनोमस' की नजर, दागदार हो रहे संगमरमरी पत्थर

Sun, 05 May 2019 11:05 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: मुकेश कुमार Updated Sun, 05 May 2019 11:05 AM IST
विज्ञापन
taj mahal's marble turns yellow and green due to insects attack
ताजमहल - फोटो : अमर उजाला
भीषण गर्मी में यमुना नदी में पानी की कमी और प्रदूषण स्तर में बढ़ोतरी के कारण एक बार फिर संगमरमरी ताजमहल पर कीड़ों का हमला शुरू हो गया है। यमुना किनारे की उत्तरी दीवार पर गोल्डी काइरोनोमस नामक कीड़ों के जरिए गंदगी जमा हो रही है, जिससे दीवार पर हरे और भूरे दाग फिर से लगने शुरू हो गए हैं। जैसे-जैसे पारा 44 डिग्री के पास पहुंचेगा, कीड़ों का प्रकोप और बढ़ता जाएगा।
taj mahal's marble turns yellow and green due to insects attack
संगमरमर पत्थर पर दाग - फोटो : अमर उजाला
तीन साल में पांचवीं बार ताजमहल पर गर्मियों में कीड़ों ने हमला किया है। ताजमहल के उत्तरी दरवाजे की ओर चमेली फर्श और ऊपर मुख्य गुंबद की दीवार पर कीड़ों के निशान नजर आने लगे हैं। नालों से आ रही गंदगी और सीवर के कारण यमुना नदी में ताजमहल के पीछे लगभग दलदल के हालात हैं। 
taj mahal's marble turns yellow and green due to insects attack
संगमरमर पत्थर पर दाग - फोटो : अमर उजाला
फास्फोरस ज्यादा होने से गोल्डी काइरोनोमस कीड़े ज्यादा तेजी से पनपते हैं, ऐसे में इन कीड़ों का प्रजनन बढ़ने के कारण यह फिलहाल चमेली फर्श तक ही उड़ पा रहे हैं। कीड़ों के स्राव के कारण हरे और भूरे रंग के निशान संगमरमरी दीवारों पर दिखने लगे हैं। हाल में ही एएसआई ने इसी दीवार पर मडपैक ट्रीटमेंट कराकर सफाई कराई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
taj mahal's marble turns yellow and green due to insects attack
तीन साल पहले अमर उजाला ने किया था खुलासा - फोटो : अमर उजाला
तीन साल पहले अप्रैल के महीने में ताजमहल पर कीड़ों के कारण दीवारों का रंग हरा पड़ गया था। तब अमर उजाला ने ही इसका खुलासा किया था। इस मामले को नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल ने स्वत: संज्ञान लिया था, जिसके बाद प्रशासन ने एडीएम सिटी की अध्यक्षता में 6 सदस्यीय कमेटी भी बनाई, लेकिन इसकी संस्तुतियों को कभी अमल में नहीं लाया गया।
विज्ञापन
taj mahal's marble turns yellow and green due to insects attack
ताजमहल के संगमरमरी पत्थर पर पीले दाग - फोटो : अमर उजाला
हाल में ही उत्तर प्रदेश प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड ने सालाना रिपोर्ट जारी की है, जिसमें खुलासा हुआ है कि ताजमहल के पीछे ही यमुना नदी पूरे प्रदेश में सबसे मैली है। गर्मी में पानी कम होने से यमुना में प्रदूषण की मात्रा और बढ़ गई, जिससे फास्फोरस बढ़ने के कारण गोल्डी काइरोनोमस और ग्लिप्टोटेन कीड़े पहुंच रहे हैं। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed