फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

ताजमहल: बम की फर्जी सूचना के बाद हुई चप्पे-चप्पे पर तलाशी, पर्यटकों के चेहरों पर दिखी दहशत, तस्वीरें

Thu, 04 Mar 2021 11:54 AM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: Abhishek Saxena Updated Thu, 04 Mar 2021 11:54 AM IST
विज्ञापन
Taj Mahal Opens After Phone Call Of Bomb Tourist In Panic
ताजमहल में चेकिंग करते जवान - फोटो : अमर उजाला
दुनिया के सात अजूबों में शामिल ताजमहल पर गुरुवार को एक फोन ने खलबली मचा दी। पुलिस की गाड़ियां मौके पर पहुंच गईं। बम निरोधक दस्ता भी मौके पर पहुंचा और आनन-फानन में अंदर दाखिल हो गया। सैकड़ों पर्यटकों की भीड़ अचानक से ताजमहल से बाहर आ गई। इसके बाद एक घंटे तक पुलिस और बम निरोधक दस्ता ने ताजमहल के चप्पे-चप्पे पर चेकिंग की। सैलानियों में एक घंटे तक असमंजस के हालात रहे। पूरी चेकिंग के बाद ताजमहल को खोला गया।
Taj Mahal Opens After Phone Call Of Bomb Tourist In Panic
बम की सूचना के बाद बंद ताजमहल - फोटो : अमर उजाला
पुलिस कंट्रोल रूम पर सुबह 10:00 बजे पुलिस को एक व्यक्ति ने ताज महल के अंदर बम रखा होने की सूचना दी। इसकी जानकारी से हड़कंप मच गया। एसपी सिटी बोत्रे रोहन प्रमोद फोर्स के साथ पहुंच गए। बीडीएस की दो टीमों को बुला लिया गया। सीआईएसएफ कमांडेंट को भी जानकारी दी गई। ताज महल के अंदर मौजूद पर्यटकों को बाहर निकाला गया। इस दौरान चेकिंग भी की गई 1 घंटे तक ताजमहल के चप्पे-चप्पे में तलाशी की गई। मगर, कोई भी विस्फोटक नहीं मिला। 

Taj Mahal Opens After Phone Call Of Bomb Tourist In Panic
ताजमहल में प्रवेश करते सैलानी - फोटो : अमर उजाला
गुरुवार को 11:23 बजे ताजमहल में सुरक्षा जांच पूरी होने के बाद सैलानियों के लिए प्रवेश द्वार खोल दिए गए। बता दें कि ताजमहल में कई स्तर की सुरक्षा है। प्रवेश के समय कई स्थानों पर पर्यटकों की जांच की जाती है। सीआईएसएफ के जिम्मे ताजमहल की अंदर की सुरक्षा है। वहीं बाहर पुलिस के जवान चप्पे-चप्पे पर तैनात रहते हैं। ताजमहल में बंकर भी बने हैं। वहीं प्रवेश के समय मेटल डिटेक्टर से जांच की जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Taj Mahal Opens After Phone Call Of Bomb Tourist In Panic
ताजमहल में जाते पुलिसकर्मी - फोटो : अमर उजाला
एसपी सिटी बोत्रे रोहन प्रमोद का कहना है कि विमल नाम के युवक ने फर्जी सूचना दी थी। इसके बाद चेकिंग कराई गई। मगर, कोई विस्फोटक नहीं मिला है। सूचना देने वाले युवक को पकड़ लिया गया है। पर्यटकों के लिए सुरक्षा के मानकों को पूरा करते हुए प्रवेश दिया जा रहा है।
विज्ञापन
Taj Mahal Opens After Phone Call Of Bomb Tourist In Panic
ताजमहल को किया बंद - फोटो : अमर उजाला
सूर्योदय से खुलता है ताजमहल
गौरतलब है कि ताजमहल को सूर्योदय के समय खोला जाता है और सूर्यास्त के समय बंद किया जाता है। गुरुवार को भी ताजमहल को सूर्योदय के समय खोला गया था। पर्यटक सुबह के समय ताजमहल की खूबसूरती को निहारने के लिए आ रहे थे। लेकिन कुछ ही  देर में अचानक ताजमहल में सीआईएसएफ के जवान और पुलिस के जवान पहुंच गए। बड़ी संख्या में पुलिसबल की हलचल से ताजमहल के अंदर मौजूद सैलानियों में खलबली मच गई। वहीं जवानों ने ताजमहल में मौजूद सभी पर्यटकों को बाहर निकालना शुरू कर दिया। चंद मिनटों में समूचे ताजमहल परिसर को खाली करा लिया गया। बाद में जब कुछ नहीं मिला तब फिर से प्रवेश दिया गया।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed