फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

तस्वीरें: जिम्मेदारों की लापरवाही से बारिश बनी आफत, स्कूल में जलभराव, पढ़ाई ठप

Thu, 11 Jul 2019 10:28 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: मुकेश कुमार Updated Thu, 11 Jul 2019 10:28 AM IST
विज्ञापन
students unable to attending school due to waterlogged in rain
सरकारी स्कूल में जलभराव - फोटो : ANI
आगरा में एक तरफ झमाझम बारिश हो रही है, तो दूसरी ओर सरकारी महकमों की लापरवाही और गलतियों से यह बारिश आमजन के लिए आफत बनती जा रही है। सड़क तालाब में तब्दील हो गई हैं। सरकारी स्कूलों में भी जलभराव हो गया है। बिचपुरी ब्लॉक के गांव अजीजपुर स्थित प्राथमिक स्कूल में तो बुरा हाल है। स्कूल में जलभराव होने के कारण बच्चों की पढ़ाई ठप है। इससे ग्रामीणों में आक्रोश है।
students unable to attending school due to waterlogged in rain
स्कूल परिसर में जलभराव - फोटो : ANI
आषाढ़ की बारिश ने प्रशासन के इंतजामों की पोल खोल दी है। शहर से लेकर देहात तक आफत ही आफत है। सड़कें न बनने और जल निकासी न होने के कारण जगह-जगह जलभराव है। कई इलाके तो ऐसे हैं, जहां बारिश का पानी लोगों के घरों में घुस गया। गांव अजीजपुर के ग्रामीण कुछ इसी तरह के हालातों का सामना कर रहे हैं। 
students unable to attending school due to waterlogged in rain
सरकारी स्कूल में जलभराव - फोटो : ANI
एक जुलाई से सभी स्कूलों में पढ़ाई शुरू हो गई है, लेकिन गांव अजीजपुर का सरकारी स्कूल बंद है। इसकी वजह है कि बारिश के कारण स्कूल तालाब में तब्दील होना। स्कूल के चारों ओर इतना पानी भर गया है कि स्कूल में जाने का कोई रास्ता हीं नहीं बचा है। पानी की निकासी न होने के कारण बदबू और आने लगी है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
students unable to attending school due to waterlogged in rain
गांव में जलभराव - फोटो : ANI
गांव अजीज पुर के लोगों का कहना है कि स्कूल ही नहीं उनके घरों में भी बारिश का पानी घुस गया है। ग्रामीणों ने सड़कों के निर्माण के लिए बार-बार प्रशासन से शिकायत की, लेकिन कोई नहीं सुनता। इससे गांव में बारिश का पानी भर जाता है। उन्होंने बताया कि जब से बारिश शुरू हुई, तब से सरकारी स्कूल बंद पड़ा है। 
विज्ञापन
students unable to attending school due to waterlogged in rain
कीचड़ से निकलने को मजबूर लोग - फोटो : अमर उजाला
शहर में और बुरे हाल हैं। पाइप्ड नेचुरल गैस (पीएनजी) की लाइन बिछाने के लिए ग्रीन गैस कंपनी ने बारिश में खुदाई कर दी, जिससे बने गड्ढे सिकंदरा, पश्चिमपुरी क्षेत्र के करीब 12 हजार स्कूली बच्चों के लिए हादसे का सबब हो सकते हैं। बारिश के कारण गैस पाइप लाइन के 5 फीट गहरे गड्ढों में पानी भर गया है। सड़क किनारे जलभराव होने पर पैदल और वाहनों से जाने वाले बच्चों के साथ कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed