फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

चोरों ने पुलिस की नींद चुराई, एक रात में चार वारदात

Thu, 30 Aug 2018 06:32 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला आगरा Updated Thu, 30 Aug 2018 06:32 AM IST
विज्ञापन
Stolen at four places in one night
राधाकृष्ण मंदिर से मुकुट चोरी।

चोरों ने शहर की नींद चोरी कर ली है। कोई दिन नहीं बीत रहा जब चोरी की वारदात न हो रही है। पुलिस लकीर की फकीर बन गई है। वारदात हो जाती है तो


मुआयना करने पहुंच जाती है। न चोरियां रुक पा रही हैं। न ही चोर पकड़े जा रहे हैं। न घर सुरक्षित हैं और न ही दुकान। सबसे ज्यादा कहर यमुना पार में बरप रहा है। सोमवार की रात तीन और जगह चोरी हो गई।

आगरा के रामबाग स्थित राधाकृष्ण मंदिर में सोमवार की रात चोर शीशा तोड़कर अंदर घुसे। देवी मां का चांदी का मुकुट उतारकर ले गए। इसकी कीमत लगभग 50 हजार रुपये बताई गई है। मंदिर के बराबर में बने पुजारी अनिल के कमरे में भी चोर पहुंच गए। यहां से तिजोरी तोड़कर 70 हजार रुपये कैश चोरी
किया गया। पुजारी ने ही मंदिर में चोरी की जानकारी पुलिस को दी। वहां काफी लोग पहुंच गए। पुलिस की गश्त न होने के कारण लोगों में रोष नजर आया।
पुलिस चोरों का कोई सुराग नहीं लगा पाई है।

Stolen at four places in one night
घर में लाखों की चोरी

आगरा के एत्माउद्दौला के कटरा वजीर खान में दो भाइयों अफजल खान और अंसार खान रहते हैं। इनके पिता डिप्टी जेलर थे। उनका इंतकाल हो चुका है सोमवार की रात चोर घर में घुसे और पांच लाख के जेवरात तथा दस हजार कैश चोरी कर लिया। चोरों ने इत्मिनान से पूरा घर खंगाला। अफजल उस समय बाहर गए थे। अफजल के घर से दो लाख और अंसार के घर से तीन लाख के जेवरात चोरी किए गए। पुलिस को घटना की तहरीर दे दी गई है। 

Stolen at four places in one night
बिखरे पड़े जेवरात। - फोटो : अमर उजाला

आगरा के एत्माद्दौला के गुलाब नगर में बीती रात आसिफ अली के घर में छत के रास्ते से चोर घुस गए। आसिफ को बेहोश कर दिया। घर से 10 हजार नगद और एक सोने की चेन चोरी कर ली। आसिफ अली प्राइवेट कंपनी में मजदूरी करता है आसिफ किसी से कर्जा लेकर आया था। उसकी पत्नी की डिलीवरी होनी है। चोरी से परिवार बुरी तरह टूट गया है। पुलिस चोरों का कुछ पता नहीं लगा पाई है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Stolen at four places in one night
प्रतीकात्मक तस्वीर

आगरा के हरीपर्वत क्षेत्र की कैलाशपुरी में रमनदीप सिंह के घर की अलमारी से किशोर नाम के नौकर ने लाखों के जेवरात और कैश चोरी कर लिया। उसने अलमारी का ताला नहीं तोड़ा बल्कि  नकली चाभी बनवा ली। रमनदीप ने उसके खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज कराई है। रमनदीप बंगलुरू गए थे। वहां से 24 अगस्त को लौटे तो अलमारी से कैश और जेवरात नहीं मिला। नौकर उसी दिन से काम पर नहीं आ रहा है। उसे कुछ दिन पहले ही रखा गया था। पुलिस उसकी तलाश कर रही है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed