फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

तस्वीरें: दुनिया के सबसे बड़े दरवाजे के संरक्षण में लापरवाही, 12 दिन में दूसरी बार पहुंचा नुकसान

Wed, 29 Aug 2018 10:19 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फतेहपुर सीकरी (आगरा)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फतेहपुर सीकरी (आगरा) Updated Wed, 29 Aug 2018 10:19 AM IST
विज्ञापन
Monkeys damage Buland Darwaja of Fatehpur Sikri in Agra
Monkeys damage Buland Darwaja - फोटो : अमर उजाला

आगरा की विश्वदाय स्मारकों पर बंदरों का उत्पात बढ़ता ही जा रहा है। ताजमहल में एक सप्ताह के अंदर चार बार पर्यटकों पर बंदरों का हमला हो चुका है। वहीं फतेहपुर सीकरी की स्मारक भी बंदरों से अब सुरक्षित नहीं है।  

तस्वीरें: दुनिया के सबसे बड़े दरवाजे के संरक्षण में लापरवाही, 12 दिन में दूसरी बार पहुंचा नुकसान

Monkeys damage Buland Darwaja of Fatehpur Sikri in Agra
Buland Darwaja - फोटो : अमर उजाला
बुलंद दरवाजा परिसर में बंदरों के उत्पात से दरगाह की ओर के एक गुंबद की मीनार का पिनेकल गिर गया। घटना के बाद एएसआई ने बंदरों को रोकने के लिए स्मारकों के ऊपरी हिस्से में डंडे व गुलेल के साथ सुरक्षा गार्डों की तैनाती कर दी है। 

तस्वीरें: दुनिया के सबसे बड़े दरवाजे के संरक्षण में लापरवाही, 12 दिन में दूसरी बार पहुंचा नुकसान

Monkeys damage Buland Darwaja of Fatehpur Sikri in Agra
Buland Darwaja - फोटो : अमर उजाला
सोमवार की सुबह करीब आठ बजे बुलंद दरवाजे के अंदर के भाग में लगे छोटे गुबंदों में से एक के ऊपर चढे़ बंदरों ने वहां जमकर उत्पात मचाया। इस दौरान गुंबद के मीनार की पिनेकल पत्थरों के साथ नीचे गिर गई। 
विज्ञापन
विज्ञापन

तस्वीरें: दुनिया के सबसे बड़े दरवाजे के संरक्षण में लापरवाही, 12 दिन में दूसरी बार पहुंचा नुकसान

Monkeys damage Buland Darwaja of Fatehpur Sikri in Agra
Buland Darwaja - फोटो : अमर उजाला
घटना से दरगाह परिसर में कुछ देर के लिए हड़कंप मच गया। गनीमत रही कि उस समय घटनास्थल के आसपास कोई पर्यटक नहीं था। घटना के बाद मौके पर पहुंचे सुरक्षा गार्डों ने पिनेकल के मलबे को हटाया।  12 दिन में यह दूसरी घटना है। 
विज्ञापन

तस्वीरें: दुनिया के सबसे बड़े दरवाजे के संरक्षण में लापरवाही, 12 दिन में दूसरी बार पहुंचा नुकसान

Monkeys damage Buland Darwaja of Fatehpur Sikri in Agra
Buland Darwaja - फोटो : अमर उजाला
इससे पहले 15 अगस्त को भी बुलंद दरवाजे के बांयी ओर के आर्च की बालकनी के पत्थर को भी बंदरों ने गिरा दिया था। उससे पूर्व जोधाबाई पैलेस के ऊपरी भाग के पत्थरों को भी गिराया था। बंदरों से स्मारक हो रहे नुकसान बाद भी विभागीय अधिकारी बेफिक्र बने हैं। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed