फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Somvati Amavasya 2022: कासगंज के गंगा घाटों पर छह लाख श्रद्धालुओं ने लगाई आस्था की डुबकी

Mon, 30 May 2022 10:11 AM IST
धीरेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Mon, 30 May 2022 10:11 AM IST
विज्ञापन
Somvati Amavasya 2022 huge crowd of pilgrims gathered on ganga ghats in kasganj
सोमवती अमावस्या 2022 - फोटो : अमर उजाला

कासगंज जिले में सोमवती अमावस्या पर भीषण गर्मी को दरकिनार कर बड़ी तादाद में श्रद्धालु गंगास्नान को पहुंचे। श्रद्धालुओं की भीड़ ने पिछले 10 साल का रिकॉर्ड तोड़ दिया। सोमवार को अधिकतम पारा 42 डिग्री पर था। जिले के गंगाघाटों पर 6 लाख से अधिक श्रद्धालुओं के गंगा स्नान करने का दावा किया गया है। हरि की पौड़ी, लहरा, सहवाजपुर, कादरगंज व कछला गंगाघाट पर श्रद्धालुओं की जबरदस्त भीड़ का आलम पूरे दिन बना रहा।



ज्येष्ठ अमावस्या पर सोमवती स्नान होने का विशेष धार्मिक महत्व है। रविवार को भी श्रद्धालुओं के पहुंचने का सिलसिला शुरू हो गया था। इन श्रद्धालुओं ने घाटों पर बनी धर्मशालाओं व पेड़ों के नीचे डेरा जमा लिया था। वहीं तीर्थनगरी में तीर्थपुरोहितों के आवासों, धर्मशालाओं, गेस्ट हाउस व मंदिरों के आस पास श्रद्धालु डेरा जमाए नजर आ रहे थे। पूरी रात श्रद्धालु गंगाघाटों पर पहुंचते रहे। गंगाघाटों पर श्रद्धालुओं ने घंटा घड़ियालों के बीच गंगा में डुबकी लगाई। 

Somvati Amavasya 2022 huge crowd of pilgrims gathered on ganga ghats in kasganj
सोमवती अमावस्या - फोटो : अमर उजाला

तमाम श्रद्धालुओं ने मां गंगा का दुग्धाभिषेक किया। हर घाट पर श्रद्धा और भक्ति का अलग-अलग नजारा दिखाई दे रहा था। लहरा गंगाघाट पर गंगा की धारा किनारे से करीब 3 से 4 किलोमीटर दूर थी। यहां पहुंचने के लिए तमाम श्रद्धालु गरम रेत पर होकर गंगा की धारा तक पहुंच रहे थे। कई लोग अपने बच्चों को कंधे पर बैठाकर गरम रेत में चलने से बचा रहे थे। लहरा गंगाघाट पर श्रद्धालुओं की जबरदस्त भीड़ का आलम था। 

Somvati Amavasya 2022 huge crowd of pilgrims gathered on ganga ghats in kasganj
गंगा में स्नान करते श्रद्धालु - फोटो : अमर उजाला

यही आलम कछला गंगाघाट पर भी था। यहां गंगा की धारा तक पहुंचने के लिए श्रद्धालुओं को कम दिक्कतें उठानी पड़ी। यहां भी श्रद्धालु पूजा-अर्चना कर रहे थे और गंगास्नान कर रहे थे। कादरगंज गंगाघाट पर भी जबरदस्त भीड़ का आलम रहा। यहां भी बड़ी संख्या में श्रद्धालु गंगास्नान को पहुंचे। सहवाजपुर गंगाघाट पर भी भीड़ थी, लेकिन दबाव कम था। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Somvati Amavasya 2022 huge crowd of pilgrims gathered on ganga ghats in kasganj
गंगा में स्नान करते श्रद्धालु - फोटो : अमर उजाला
तीर्थनगरी सोरोंजी की हरि की पौड़ी पर श्रद्धालु गंगास्नान कर रहे थे। गंगास्नान को पहुंचे श्रद्धालुओं में जहां स्थानीय श्रद्धालु मौजूद थे। उन श्रद्धालुओं से कई ज्यादा राजस्थान, मध्यप्रदेश, आगरा, हाथरस, एटा व अन्य जनपदों के श्रद्धालुओं की संख्या काफी अधिक थी। सोमवार की सायं तक गंगास्नान का सिलसिला चलता रहा।
विज्ञापन
Somvati Amavasya 2022 huge crowd of pilgrims gathered on ganga ghats in kasganj
लगा जाम - फोटो : अमर उजाला
एसपी रोहन प्रमोद बोत्रे ने कहा कि जिले में गंगास्नान सकुशल संपन्न हुआ है। गंगास्नान के लिए इस बार काफी अधिक श्रद्धालु पहुंचे हैं। पिछले त्योहार रजिस्टर के आंकलन के मुताबिक इस बार श्रद्धालुओं की संख्या ने पिछले दस साल का रिकॉर्ड तोड़ा है। छह लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने अलग-अलग गंगाघाटों पर स्नान किया है । 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed