{"_id":"632341fe94a7ab284134e731","slug":"snake-bite-rajat-chahar-for-five-time-in-agra-up-news","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"नाग बना जानी दुश्मन: एक ही युवक को बार-बार डस रहा सांप, अब तक पांच बार काटा, ग्रामीण हैरान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नाग बना जानी दुश्मन: एक ही युवक को बार-बार डस रहा सांप, अब तक पांच बार काटा, ग्रामीण हैरान
उत्तर प्रदेश के आगरा जिले में 20 वर्षीय युवक रजत चाहर की जान के पीछे एक खतरनाक सांप पड़ा हुआ है। एक दो बार नहीं युवक को इस सांप ने पांच बार काटा है। हालांकि रजत की किस्मत इतनी अच्छी है कि वो इलाज कराने के बाद सही सलामत है, लेकिन सांप से अब डर बना हुआ है। रजत का पूरा परिवार दहशत में है।
बाएं पैर में ही डस रहा सांप
आगरा के दक्षिणी बाईपास स्थित थाना मलपुरा क्षेत्र के मनकेड़ा गांव में सर्पदंश कौतूहल का विषय बना हुआ है। मनकेड़ा गांव में रहने वाले 20 वर्षीय युवक रजत चाहर स्नातक का छात्र है। रजत को सांप डसने की चर्चा आसपास गांवों तक पहुंच चुकी है। परिवार उसका लगातार इलाज करा रहा है। स्वास्थ्य की दृष्टि से उसे राहत है, लेकिन डर बना हुआ है। रजत के पिता राम कुमार चाहर ने बताया कि बेटे के बाएं पैर में ही सांप बार-बार डस रहा है।
2 of 5
दहशत में परिवार
- फोटो : अमर उजाला
राम कुमार चाहर ने बताया कि 6 सितंबर को रजत रात 9 बजे घर के बाहर टहल रहा था। उसी समय बाएं पैर में सांप ने डस लिया। रजत चिल्लाया, उसने सांप को भागते देखा। देसी इलाज कराते हुए दवा दे दी। बाद में उसे एसएन मेडिकल कॉलेज लेकर पहुंचे तो वहां बताया गया कि सर्पदंश के लक्षण नहीं हैं। 4 घंटे बाद उसे घर भेज दिया गया।
3 of 5
सांप काटे का निशान दिखाता रजत
- फोटो : अमर उजाला
पिता ने बताया कि इसी बीच 8 सितंबर की शाम रजत घर के बाहर बाथरूम में पहुंचा तो उसी जगह सांप ने फिर डस लिया। इलाज के लिए आगरा-ग्वालियर रोड स्थित गांव मुबारकपुर लेकर पहुंचे। वहां बाईगिरों से इलाज कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
रजत के घर लगी ग्रामीणों की भीड़
- फोटो : अमर उजाला
इसके बाद 11 सितंबर को घर के अंदर कमरे में, 13 सितंबर को बाथरूम में डस लिया। युवक का इलाज बाईगिरों से इलाज कराया जा रहा है। पिता ने बताया कि देर रात 14 सितंबर को भी बेटे को जूते पहनने वाली जगह सांप ने डसा। हालांकि उसका स्वास्थ्य ठीक है।
विज्ञापन
5 of 5
सांप के काटने के निशान
- फोटो : अमर उजाला
रजत को बार-बार सांप डसने का पता चलने पर ग्रामीण काफी संख्या में उसके घर पहुंच रहे हैं। परिवार के लोगों का दावा है कि हर बार सर्पदंश के निशान रजत के शरीर पर दिख रहे हैं। बुजुर्ग कुमार सेन चाहर, मांगीलाल, लाखन सिंह, स्वर्ण सिंह, कृपाल सिंह राजेंद्र सिंह आदि ने इस घटना पर आश्चर्य जताया है।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।